अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भागवत सुनने से बहु सागर की प्राप्ति होती है

Share

देपालपुर –  भागवत सुनने से बहु सागर की प्राप्ति होती है  गौ कर्ण जी द्वारा अपने भाई धुंधकारी को श्री मदभागवत कथा श्रवण करवा कर प्रेत योनि से मुक्त करवाया था।ये उद्गार भागवत कथा के प्रथम दिन भगवताचार्य पंडित गौरव व्यास ने श्रवण करवाये। भागवत कथा के मुख्य यजमान माँ बेटीशांता बाई भीमराव बेसाने व शिक्षिका गीता बेसाने है।जो लगातार धर्म के काम मे बढ़चढ़कर हिस्सा लेती है।24 अवतार मंदिर बनने के बाद अब नगर के धार्मिक स्थलों पर भी धर्म की गंगा बहने लगी है।

अब नगर में कही न कही भागवत कथा,भजन संध्या, सुंदर कांड के साथ साथ खाटू श्याम की भजन संध्या के आयोजन हो रहे है। वही खेड़ा पति हनुमान मंदिर खजराया रोड स्थित मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय भजन संध्या का आयोजन किया गया है जिसमे भागवताचार्य पंडित गौरव व्यास अपने मुखारविन्द से भागवत जी का श्रवण करवा रहे है। भागवत कथा के पूर्व देवी माता मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई जिसमे भागवत जी को सर पर मुख्य यजमान बेसाने परिवार की बेटी ने धारण कर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई  कथा स्थल पर पहुँची इस दौरान भगवताचार्य पंडित व्यास जी भी पैदल पैदल पूरे शोभायात्रा मार्ग पर चले जिसमें सेकड़ो महिलाओ ने भाग लिया।वही शोभा यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत भी किया गया।पहले दिन भगवताचार्य ने कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं को बताया कि भागवत सुनने से बहु सागर की प्राप्ति होती है।इसलिए हर इंसान को कार्य के साथ साथ धर्म की और भी मुखर रहना चाहिए क्योंकि आज की युवा पीढ़ी धर्म की बजाय मोबाइल युग मे ज्यादा प्रवेश कर रही है।इस वजह से उनका ध्यान धर्म की और कम है। मनुष्य के जीवन मे एक ऐसा पड़ाव आता है तब उसे भगवान व धर्म याद आता है।इसलिए कुछ वक्त भगवान व धर्म के लिए निकालना चाहिए। कलश यात्रा में वार्ड व नगर की महिलाओं सहित 24 अवतार मन्दिर ट्रस्ट की महिला मंडल , भोलेनाथ भक्त महिला मंडल शामिल हुआ।इस मौके पर 24 अवतार मन्दिर ट्रस्ट सचिव चिंटू वर्मा, सुनील सोलंकी, जे पी नागर, पीयूष विजयवर्गीय, शरद व्यास,राजेंद्र ठाकुर, बबलू नगर, जितेंद्र महाराज, मनोहर राठौड़, रमेश गौड़ ,रमेश सोलंकी शिक्षक सहित कई समाज सेवी व गणमान्य नागरिक शामिल थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें