अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कोस्ट गार्ड ने समुद्र में फहराया तिरंगा, केदारनाथ-बद्रीनाथ में ‘भारत माता की जय’ के नारे लगे

Share

देश में आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोग आजादी के जश्न में सराबोर हैं। श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर हाथ में तिरंगा लेकर लोगों का हुजूम पहुंचा, तो तमिलनाडु में इंडियन कोस्ट गार्ड ने पानी के अंदर तिरंगा लहराकर खास तरीके से जश्न मनाया।

ओडिशा के पुरी बीच से सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने सुंदर कलाकृति की फोटो शेयर की। दिल्ली के लाल किले पर पीएम मोदी ने ध्वजारोहण किया, वहीं, अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने आवास पर झंडारोहण किया।

फोटोज में देखिए 77वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव:

1. राष्ट्रपति मुर्मू ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

2. पीएम मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर 10वीं बार तिरंगा फहराया।

3. समुद्र के अंदर तिरंगे की शान

तमिलनाडु में रामेश्वरम के पास इंडियन कोस्ट गार्ड के जवानों ने पानी के अंदर तिरंगा लहराया।

4. अटारी-वाघा बॉर्डर पर BSF ने स्वतंत्रता दिवस मनाया

पंजाब के अटारी-वाघा बॉर्डर पर BSF ने 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

5. लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने जवानों को मिठाइयां बांटी

ध्वजारोहण के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने जवानों को मिठाइयां दीं।

6. भारतीय नौसेना के युद्धपोतों पर ध्वजारोहण

भारतीय नौसेना की मिसाइल डेस्ट्रॉयर INS विशाखापट्टनम और INS दीपक पर बहरीन के मनामा में तिरंगा लहराया।

7. भारत-बांग्लादेश के जवानों ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भारत-बांग्लादेश के जवानों के बीच मिठाइयों का अदान-प्रदान हुआ।

8. केदारनाथ में स्वतंत्रता दिवस का जश्न

उत्तराखंड के केदारनाथ में खूबसूरत वादियों के बीच ध्वजारोहण किया गया।

9. बद्रीनाथ मंदिर में लोग तिरंगा लेकर पहुंचे

चार धामों में से एक बद्रीनाथ में लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।

10. श्रीनगर के बख्सी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर से फूल बरसे

स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम देखने पहुंचे लोगों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए।

11. ध्वजारोहण देखने के लिए कतार लग गई

सौंदर्यीकरण के कारण पांच सालों से बख्शी स्टेडियम में तिरंगा नहीं फहराया गया था।

12. लद्दाख में पोलो ग्राउंड में कार्यक्रम

लद्दाख के पोलो ग्राउंड में महिलाओं ने डांस किया।

13. स्वतंत्रता दिवस पर मणिपुर में शांति की अपील

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने लोगों से हिंसा खत्म कर शांति से रहने की अपील की।

14. सेना ने कश्मीर के मच्छल सेक्टर में पुल बनवाया

1965 की जंग में शहीद मेजर भगत सिंह के नाम पर 115 फीट लंबे पुल का नाम भगत ब्रिज रखा गया।

15. इंडियन आर्मी से रिटायर्ड पिता-पुत्र ने जम्मू में तिरंगा फहराया

1962, 1965, 1971 की जंग लड़े रिटायर्ड लेफ्टिनेंट करम सिंह (92) ने अपने बेटे रिटायर्ड कैप्टन अवतार सिंह के साथ जम्मू में अपने घर पर तिंरगा फहराया।

16. दिल्ली में इंडियन एयरफोर्स का हेडक्वार्टर तिरंगे की रोशनी से जगमगाया

दिल्ली में इंडियन एयरफोर्स हेडक्वार्टर 14 अगस्त की शाम तिरंगे की रोशनी से सराबोर रहा।

17. पुरी बीच पर रेत से कलाकृति बनाई गई

ओडिशा के पुरी बीच पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के छात्र ने चंद्रयान-3 मिशन की कलाकृति बनाई।

18. कांग्रेस हेडक्वार्टर पर मल्लिकार्जुन खरगे ने झंडारोहण किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में AICC मुख्यालय पर झंडारोहण किया।

19. कुवैत में इंडियन एंबेसडर ने ध्वजारोहण किया

कुवैत में इंडियन एंबेसडर आदर्श स्विका ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन पढ़ा।

20. दुशांबे में इंडियन एंबेसी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

तजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में इंडियन एंबेसी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें