भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस ने कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जहरीली दवा Coldrif कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश पुलिस की एसआईटी ने रंगनाथन को चेन्नई गिरफ्तार किया है। कफ सिरप से हुई मौतों के मामले में रंगनाथन की तलाश थी। उस पर इनाम भी घोषित किया गया था। मध्य प्रदेश पुलिस ने चेन्नई पुलिस के सहयोग से रंगनाथन को गिरफ्तार किया।
coldrif कफ सिरप का मालिक रंगराजन आखिर कर पुलिस के गिरफ्त में हैं,,
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बीते दिनों मासूम बच्चों के साथ कोहराम मचाने के बाद शासन ने यह कदम उठाया है,,
मामले में सीएम मोहनयादव ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने मध्य प्रदेश की और से की गई कार्रवाई में कोई सहयोग नहीं किया,कांग्रेस के मित्रों को कहना चाहता हूं कि कफ सिरप को लेकर हो-हल्ला मचाना है तो जरा तमिलनाडु में जाकर धरना देकर देखें,,
गलती कब कंपनी की जरूर है परंतु नियमानुसार मध्य प्रदेश में भी प्रति माह दवाईयो की जांच करते रहना चाहिए जो कि नहीं की गई,,
डॉक्टर्स भी धड़ल्ले से लिखते गए,,किसी की कोई जवाबदेही,जिम्मेदारी नजर नहीं आई,,यह तो छिंदवाड़ा में मौत का हृदय विदारक तांडव हुआ जिसके बाद तमाम तरह की कारवाई देखी गई,,वरना मासूम बच्चे पता नहीं यह जहरीला पदार्थ कब तक गटकते रहते,,
अभी भी समय है स्वास्थ्य विभाग में दवाइयां को लेकर बहुत बड़ा घोटाला चल रहा है प्रतिबंधित दवाइयां भी बिकती रहती है और पकड़ाई जाती रही भी है,
इस बार शासन स्तर पर इस प्रकार की प्रतिबंधित दवाइयां और रेगुलर दवाइयां की जांच से लेकर मेडिकल से जुड़ा सभी विषयों पर पूरी शिद्दत से योजनाबद्ध रूप से रणनिती बनाकर शुद्धिकरण की सबसे ज्यादा आवश्यकता है,,
क्योंकि आमजन सबसे ज्यादा प्रभावित स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े विषयों पर ही है जहां पर उनके बस नहीं चल पाता और संबंधित जैसा चाहते हैं वैसा उन्हें नाचते रहते हैं स्वस्थ हो या शिक्षा दोनों ही अब आमजन की दुखती रग बन गई है,,,
रंगराजन पर 20 हजार का इनाम
छिंदवाड़ा पुलिस ने रंगनाथन की गिरफ्तारी पर 20000 का इनाम घोषित किया था। पुलिस उप महानिरीक्षक छिन्दवाडा रेंज राकेश कुमार सिंह ने दवा निर्माता कंपनी के फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को 20 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था। सूचना देनेवाले का नाम गोपनीय रखने की बात कही गई थी।
एमपी पुलिस की SIT कर रही मामले की जांच
मध्य प्रदेश पुलिस की सात सदस्यीय SIT ने कंपनी के चेन्नई स्थित रजिस्टर्ड ऑफिस और कांचीपुरम में स्थित फैक्टरी में जांच की थी। तमिलनाडु सरकार ने भी मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत से जुड़े प्रतिबंधित कफ सिरप Coldrif का उत्पादन करने वाली एक कंपनी के प्लांट को सील कर दिया है साथ ही कंपनी को दूसरा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आपराधिक कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
जहरीली दवा से किडनी खराब, 20 बच्चों की मौत
मध्यप्रदेश में इस जहरीले कफ सिरप के सेवन के बाद कई बच्चों की किडनी खराब हो गई। इलाज के दौरान अब तक कुल 20 बच्चों की मौत हो चुकी है। केरल और मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों ने भी इसपर प्रतिबंध लगा दिया है। तमिलनाडु सरकार ने एक अक्टूबर से ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए दवा के स्टॉक को बाजार से हटाने का आदेश दिया था।
बता दें कि मध्य प्रदेश पुलिस की एसआईटी तीन दिन पहले इस मामले की जांच के लिए चेन्नई पहुंची थी। एसआईटी ने Coldrif कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन को अशोक नगर थाना क्षेत्र से पकड़ा और उसे कांचीपुरम के सुंगुवर्चत्रम ले जाकर आगे की पूछताछ की।





