देपालपुर:- श्रीमती प्रीति ब्रजमोहन व्यास प्राचार्य अंशुमान हायर सेकेंडरी स्कूल देपालपुर ने अपने जन्मदिन पर सेवा भारती द्वारा संचालित जीवन उमंग बालिका अनुसूचित जनजाति छात्रावास बिचोली मरदाना की बालिकाओं के भोजन एवं शैक्षणिक विकास के लिए ₹ 2100/-का चेक सेवा भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री श्री रूपसिंह जी नागर को प्रदान किया। इस अवसर श्री कृष्णचंद्र व्यास, श्री छगनलाल जी नागर ,श्री प्रेम सिंह जी यादव, श्री ब्रजमोहन जी व्यास, श्री बाबूलाल जी चौधरी, श्री हरिराम जी सोलंकी, श्री राजेश जी बड़वाया ,श्री सोहन लाल परमार ,श्री जितेंद्र जी पटेल, श्री अंशुमन व्यास आदि उपस्थित थे। इस पुनीत कार्य के लिए उपस्थित महानुभाव, इष्ट मित्रों, शिक्षकों, समाजजनों एवं छात्र छात्राओं ने श्रीमती प्रीति व्यास को जन्मदिन की बधाई दी एवं दीर्घायु होने की कामना की।
श्रीमती प्रीति ब्रजमोहन व्यास प्राचार्य की सराहनीय पहल





