अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कांग्रेस ने 539 सीटों के लिए नियुक्त किए गए समन्वयक

Share

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस अभी से अपनी तैयारियों को धार देने में लगी है। इसी क्रम में कांग्रेस ने रविवार को 539 लोकसभा क्षेत्रों के लिए समन्वयकों की नियुक्ति की है। समन्वयकों के नामों की सूची भी जारी कर दी है। इन समन्वयकों को अपने-अपने क्षेत्रों में राजनीतिक स्थिति का आकलन करके शीर्ष नेतृत्व को फीडबैक देने की जिम्मेदारी दी गई है। 

एक्स पर एक पोस्ट कर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी ने अभी 539 संसदीय क्षेत्रों को कवर करने वाले समन्वयकों की सूची जारी की है। चार अन्य जल्द ही आने वाली हैं। उन्होंने आगे इंडिया गठबंधन का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, “हैं तैयार हम! बदलेगा भारत। जीतेगा इंडिया!”

इससे पहले, शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि पार्टी आने वाले दिनों में फैसला करेगी कि वह कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। फिलहास, सभी 500 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में उसने अपने पर्यवेक्षकों को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने कहा कि सीटों की सही संख्या इंडिया ब्लॉक के साझेदारों के साथ बातचीत के बाद ही पता चलेगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें