अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*दो लड़कियों से रेप और धर्म परिवर्तन की साजिश, कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर भी आरोप*

Share

इंदौर शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में दो युवकों द्वारा दो युवतियों के साथ दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, वहीं जांच के दौरान कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम भी उभरकर सामने आया है। वीडियो साक्ष्यों और आरोपियों के बयानों के आधार पर कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम भी एफआईआर में जोड़ा गया है।

सोशल मीडिया से फंसाते थे
थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि आरोपी साहिल शेख और अल्ताफ ने सोशल मीडिया पर फर्जी हिंदू नामों से आईडी बनाकर युवतियों से दोस्ती की। आरोपी ‘अर्जुन’ और ‘राज’ जैसे नामों का इस्तेमाल कर पहले लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाते, फिर उन्हें मिलने बुलाकर शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते थे। जांच के दौरान सामने आए वीडियो साक्ष्यों और आरोपियों के बयानों के आधार पर कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम भी एफआईआर में जोड़ा गया है। आरोप है कि कादरी ने आरोपियों को एक युवती को फंसाने के लिए एक लाख रुपये और निकाह कराने पर दो लाख रुपये देने की पेशकश की थी। पुलिस जल्द ही अनवर कादरी को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।

सुनियोजित लव जिहाद
हिंदू संगठनों ने इस घटना को एक ‘सुनियोजित लव जिहाद का षड्यंत्र’ बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदू लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा था। आरोपियों के मोबाइल से कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बरामद हुए हैं।

संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे
पुलिस को संदेह है कि यह कोई एकल घटना नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह की साजिश हो सकती है। मामले में जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है और पुलिस आने वाले दिनों में बड़े खुलासों की संभावना से इनकार नहीं कर रही है।

लव जिहाद के लिए कांग्रेस पार्षद ने की फंडिंग, मुस्लिम लड़कों कहा- हिंदू लड़कियों से शादी कर देह व्यापार कराओ

हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कर मतांतरण कराने की घटनाएं मध्य प्रदेश में थम नहीं रही हैं। इसी बीच इंदौर में मुसलमान बनाने की साजिश में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम सामने आया है। उसने हिंदू युवतियों से शादी करने और उनसे देह व्यापार करवाने के लिए जिन मुस्लिम युवकों को लाखों रुपये दिए थे, उन्होंने ही इसका राजफाश किया है। शनिवार रात पुलिस ने अनवर को दो प्रकरणों में आरोपित बनाकर छापे मारे लेकिन वह फरार हो गया।

अनवर कादरी के ठिकाने पर पुलिस ने मारा छापा

बाणगंगा पुलिस ने शनिवार रात सांवेर रोड निवासी दो युवतियों की शिकायत पर अल्ताफ खान और साहिल खान के विरुद्ध दुष्कर्म व मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। आरोपितों ने वार्ड-58 के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम लिया। कादरी ने कहा था कि हिंदू युवतियों से शादी करो और देह व्यापार के कारोबार में संलिप्त करो। टीआइ सियारामसिंह गुर्जर के अनुसार आरोपियों के बयान के आधार पर अनवर कादरी को साजिश का आरोपी बनाया गया है। देर रात पुलिस ने उसके घर छापा मारा लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपित सोमवार तक पुलिस रिमांड पर हैं।

सामाजिक कार्यक्रम में मिला कादरी, दिए दो लाख

आरोपी साहिल खान निवासी नरवल पर 18 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का आरोप है। उसने करीब पांच महीने पूर्व पीड़िता से इंस्टाग्राम पर हिंदू बनकर दोस्ती की थी। 12 मई को वह बातचीत के लिए युवती को दोस्त के रूम पर ले गया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने 30 मई को स्कीम-54 में एक कैफे पर मिलने बुलाया और जबरदस्ती की।

मतांतरण के लिए मिलते थे पैसे

साहिल ने बताया कि वह मुसलमान है और युवती से भी कहा कि तुम भी धर्म बदल लो। उसने कहा कि तू जितना पैसा मांगेगी मैं दूंगा फिर युवती को जबरदस्ती बुरका पहनाया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने बताया कि अनवर से सामाजिक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात हुई थी। उसने दो लाख रुपये दिए थे। यह भी कहा कि इस काम को आगे बढ़ाओ। टीआइ के मुताबिक आरोपित अल्ताफ ने भी अनवर से एक लाख रुपये लेना स्वीकारा है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों की जांच कर रही है। कादरी के अलावा भी अन्य लोगों की जांच की जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें