अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कांग्रेस ने घोषित किए पार्षद प्रत्याशी: लंबी मशक्कत के बाद 22 वार्ड की घोषणा होल्ड पर

Share

इंदौर

शहर कांग्रेस ने आज नगरीय निकाय चुनाव के तहत पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इनमें से 63 वार्ड पर शुक्रवार आधी रात नामों की घोषणा कर दी गई है, वहीं लगभग 22 वार्ड के नाम होल्ड पर रखे गए हैं। इन नामों को लेकर लंबे समय से मंथन चल रहा था और दावेदार प्रदेश प्रभारी कमलनाथ, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ आदि के संपर्क में थे। इस दौरान कई वार्डों पर दो-तीन से ज्यादा संभावित प्रत्याशी थे जिसे लेकर काफी मशक्कत के बाद सहमति बनी। हालांकि पार्टी का एक धड़ा अपने चहेतों को टिकट नहीं मिलने से नाराज है।

कांग्रेस की सूची

कांग्रेस की सूची

कांग्रेस की सूची

कांग्रेस की सूची

कई वार्ड होल्ड किए

कई वार्ड होल्ड किए

पार्टी द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशियों में कई पुराने पार्षदों को मौका मिला है। इस बार वार्ड बदलने से कई प्रत्याशियों के समीकरण भी बदले हैं। दरअसल ये वे प्रत्याशी हैं जो पहले पुराने वार्ड में पार्षद रह चुके हैं और इस बार चुनाव जीतने के लिए वहां काम कराए और सीधे लोगों के संपर्क में रहे। अब उनके पास पुराने वार्डों में किए गए काम का हवाला जरूर है लेकिन आने वाले पांच साल काम कराने के लिहाज से चुनौतीपूर्ण होंगे। हालांकि सभी प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के पहले पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल आदि की भी सहमति रही। खास बात यह कि वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कई समर्थकों के भाजपा में जाने से दावेदारी के लिए कुछ नए कार्यकर्ताओं को भी मौका मिला।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें