अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता सज्जन वर्मा का लक्ष्मण सिंह पर तीखा प्रहार*

Share

खरगोनः कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह भले ही अपने भाई लक्ष्मण सिंह पर कोई टिप्पणी करने से बच रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता सज्जन वर्मा ने उन पर हमला बोल दिया है। उन्होंने लक्ष्मण सिंह को स्लीपर सेल निरूपित करते हुए कहा है कि वे स्लीपर सेल के निष्कासन का पहला उदाहरण हैं। ऐसे व्यक्तियों की हमारी पार्टी में आवश्यकता नहीं है।

दरअसल, रविवार के दिन खरगोन में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान आयोजित हुआ। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने कहा राहुल गांधी ने जो स्लीपर सेल वाली बात कही थी। उस स्लीपर सेल को हमने निकाल कर बाहर फेंक दिया है। लक्ष्मण सिंह का निष्कासन प्रदेश में इसका पहला उदाहरण है। और यही तो नव सर्जना है।

ऐसे व्यक्ति की पार्टी में जरूरत नहीं

वर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि लक्ष्मण सिंह कभी भी इतने महत्वपूर्ण नहीं रहे कि उनके कहने से कोई प्रधानमंत्री बनता या बिगड़ता हो। वह तो वर्तमान पीएम तक पहुंचने का रास्ता ढूंढ रहे थे,और एक बार ऐसा पहले भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सार्वजनिक रूप से बिना कारण औचित्यहीन शब्दों का इस्तेमाल करता है। ऐसे व्यक्ति की हमारी पार्टी में आवश्यकता नहीं है।

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने लक्ष्मण सिंह की राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी और उनके निष्कासन के मामले में अपनी अनभिज्ञता जाहिर की थी। इसके साथ ही पूर्व सीएम ने कहा था कि वह हमारे भाई थे, हैं और रहेंगे।

बीजेपी की टिप्पणी पर क्या बोले

बीजेपी के नेताओं ने कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान‘ को कमजोर बताया। बीजेपी की इस टिप्पणी पर सज्जन वर्मा ने कहा कि भाजपा अपने मजबूत संगठन को जेब में रखे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत हम समाज और संगठन को मजबूत कर रहे हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस के केंद्रीय ऑब्ज़र्वर अभिषेक दत्त ने व्याप्त गुटबाजी के बारे में पूछे जाने पर का कि यह इशू नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्रत्येक व्यक्ति के पास पहुंचे, और उनके सुझाव लें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के लिए एज क्राइटेरिया नहीं है। हमें ऐसा व्यक्ति चाहिए जो सभी को साथ में लेकर चले। हम जिला कांग्रेस अध्यक्ष को केवल माइक सिस्टम नहीं देंगे, उसे साउंड और एनर्जी भी प्रदान करेंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें