अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

FIR दर्ज होने के बाद कांग्रेस नेता DIG ऑफिस पहुंचे; पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने की अगुवाई

Share

इंदौर

इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसके विरोध में मंगलवार को कई कांग्रेसी DIG ऑफिस पहुंचे। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा की अगुवाई में पहुंचे कांग्रेसियों ने भाजपाईयों पर भी FIR दर्ज करने की मांग की।

हनीट्रैप का जिन्न बोतल से एक बार फिर से बाहर क्या निकला प्रदेश की राजनीति में फिर से भूचाल आ गया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दिए गए आग लगाने वाले और इंडियन वेरियंट वाले बयान पर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के खिलाफ भोपाल में FIR दर्ज करवाई वही कई शहरों में उनका पुतला भी फूंका गया। इंदौर में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला फूंका तो पुलिस ने भाजपाईयों की शिकायत के बाद कई कांग्रेसियों पर FIR दर्ज कर ली।

इसके विरोध में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा समेत विधायक संजय शुक्ला के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी DIG से मिलने पहुंचे। एक पक्षीय कार्रवाई को गलत ठहराते हुए भाजपा नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा सोमवार को कोरोना की दूसरी लहर को चाइना का वायरस वार बताने पर भी सज्जन सिंह वर्मा ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि यह बात तो दुनिया का बच्चा बच्चा जानता है कि कोविड 19 चाइना की देन है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाने के मामले में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें