अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

रिश्तेदारों को ही टिकट देगी कांग्रेस

Share

भोपाल। प्रदेश में आगामी एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस में तैयारियां शुरू कर दी है। इनमें से विधानसभा की दो सीटें कांग्रेस और एक भाजपा के पास थी। कांग्रेस अब अपनी इन दोनों ही सीटों पर सहानुभूति का लाभ उठाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत इन सीटों पर जो विधायक रहे हैं पार्टी उनके रिश्तेदारों को ही टिकट देगी। निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर और झाबुआ की जोबट सीट से कांग्रेस विधायकों का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हुआ था। यह दोनों विधानसभा सीटें कांग्रेस के पास थी। ऐसे में पार्टी की सहानुभूति है और उनके परिवार को ही पार्टी टिकट देने के मूड में है।
उल्लेखनीय है कि खंडवा की लोकसभा सीट व रैगांव विधानसभा सीट भाजपा के पास थी। इन चारों ही सीटों पर कोरोना के कारण सांसद और विधायकों का निधन हुआ है। यही वजह है कि अब आने वाले समय में इन चारों ही रिक्त सीटों पर उपचुनाव होना है। बता दें कि पिछले 2018 के चुनाव में पृथ्वीपुर सीट पर बृजेंद्र सिंह राठौर और जोबट सीट पर कलावती भूरिया ने जीत हासिल की थी। अब इनके निधन के बाद कांग्रेस बृजेंद्र सिंह राठौर के बेटे नितेंद्र सिंह राठौर तथा कलावती भूरिया के रिश्तेदार प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को टिकट देने की तैयारी में है। वहीं पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के मुताबिक पार्टी सभी पहलुओं पर विचार कर रही है। लेकिन हो सकता है कि जिन सीटों पर पार्टी का कब्जा था वहां उसी परिवार के सदस्य को उपचुनाव में पार्टी अपना उम्मीदवार बना सकती है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें