अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आज के ताजा समाचार:भारत में रोबोट हमले की साजिश:अब जनता बताएगी टमाटर सस्ता कैसे होगा; 48 साल में पहली बार वर्ल्डकप में वेस्टइंडीज नहीं

Share

देशभर के सभी राज्यों में मॉनसून पहुंच चुका है। ऐसे देश के कई जगहों पर बारिश का अलर्ट है। उत्तराखंड के लामबगड़ में पानी का जलस्तर बढ़ने और सड़क पर मलबा आने के कारण बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है।भारत में रोबोट हमले की साजिश:अब जनता बताएगी टमाटर सस्ता कैसे होगा; 48 साल में पहली बार वर्ल्डकप में वेस्टइंडीज नहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज तेलंगाना में मौजूद रहेंगे। राहुल यहां खम्मम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। आंध्र प्रदेश में देवी शाकंभरी को समर्पित तीन दिवसीय शाकंभरी महोत्सव विजयवाड़ा के कनकदुर्गा मंदिर में आज से शुरू हो गया है। कर्नाटक में विपक्ष का नेता चुनने के लिए आज बीजेपी संसदीय दल की मीटिंग होगी। एशेज में दूसरा टेस्ट रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। अंतिम दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 257 रनों की जरूरत है। इंग्लैंड ने शनिवार को खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। 

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ में अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। NDA की सहयोगी अपना दल (एस) के फिलहाल 13 विधायक और दो सांसद हैं।
  2. राहुल गांधी तेलंगाना के खम्मम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राहुल गांधी की इस रैली से कांग्रेस तेलंगाना में चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी।

वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप की रेस से बाहर; क्वालिफायर में स्कॉटलैंड ने 7 विकेट से हराया

दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी। टीम को क्वालिफायर मुकाबले में स्कॉटलैंड ने 7 विकेट से हरा दिया। पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 9 रन पर पहला विकेट गंवाया। वनडे के लिहाज से वेस्टइंडीज ने 181 रन का छोटा स्कोर खड़ा किया। जिसे टीम के गेंदबाज डिफेंड करने में नाकाम रहे।

टूर्नामेंट के 48 साल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होगी। इस टीम ने वर्ल्ड कप के शुरुआती दो सीजन के खिताब जीते हैं। टीम 1975 और 1979 में चैंपियन बनी थी।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शनिवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए। जीत के लिए जरूरी रन स्कॉटलैंड ने 43.3 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिए।

अब समझिए वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप रेस से बाहर क्यों?
जिम्बाब्वे में इन दिनों वर्ल्ड कप क्वालिफायर के सुपर-6 मुकाबले चल रहे हैं। वर्तमान में सुपर-6 राउंड की पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका और जिम्बाब्वे 6-6 अंक लेकर टॉप-2 पर कायम हैं और वेस्टइंडीज के पास 3 मैचों के बाद कोई अंक नहीं हैं। टीम के 2 मुकाबले बचे हैं। ऐसे में दोनों मैच जीतकर भी टीम टॉप-2 में नहीं पहुंच सकेगी।

​​​​मैकमुलेन का दोहरा प्रदर्शन
स्कॉटलैंड के ब्रैंडन मैकमुलेन ने दोहरा प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले तो वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। उसके बाद 69 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दोहरे प्रदर्शन के लिए मैकमुलेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

जीत के बाद एक-दूसरे को बधाई देते स्कॉटिश बैटर ब्रैंडन मैकमुलेन और मैथ्यू क्रॉस। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 125 रनों की शतकीय साझेदारी की।

जीत के बाद एक-दूसरे को बधाई देते स्कॉटिश बैटर ब्रैंडन मैकमुलेन और मैथ्यू क्रॉस। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 125 रनों की शतकीय साझेदारी की।

वेस्टइंडीज की हार के 3 कारण…

  • वनडे के लिहाज से छोटा स्कोर वनडे के लिहाज से वेस्टइंडीज ने छोटा स्कोर खड़ा किया। जिसे टीम के गेंदबाज डिफेंड करने में नाकाम रहे। 181 रन का स्कोर वनडे के वर्तमान परिदृश्य के हिसाब से काफी छोटा स्कोर है। जिसे डिफेंड करना मुश्किल है।
  • बैटर फ्लॉप रहे, बॉलिंग ऑलराउंडर्स ने रन बनाए टीम की हार का सबसे बड़ा कारण फ्लॉप बैटिंग ऑर्डर रहा। टीम के बैटिंग ऑर्डर के टॉप-6 बल्लेबाज 25 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं कर सके, वहीं बॉलिंग ऑलराउंडर्स जेसन होल्डर ने 45 और रोमारियो शेफर्ड ने 36 रनों की पारी खेलकर टीम को 181 रन के स्कोर तक पहुंचाया।
  • मैकमुलेन और क्रॉस की बल्लेबाजी 182 रन का स्कोर चेज करते हुए स्कॉटिश बैटर ब्रैंडन मैकमुलेन और मैथ्यू क्रॉस ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। मैकमुलेन ने 69 और क्रॉस ने 74 रन बनाए।

81 पर गंवा दिए थे 6 विकेट, होल्डर-शेफर्ड ने 77 रन जोड़े
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 9 रन पर पहला विकेट गंवाया। यहां जॉनसन चार्ल्स जीरो पर आउट हुए। चार्ल्स के आउट होने के बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ, जो 81 के स्कोर पर थमा। टीम ने इस स्कोर पर शुरुआती 6 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में 7वें नंबर पर खेलने आए तेज गेंदबाज जेसन होल्डर और रोमारिया शेफर्ड ने 77 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की। इस साझेदारी ने टीम का स्कोर 180 के पार पहुंचाया।

मैकमुलेन, सोले और वॉट की सटीक गेंदबाजी
स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैंडन मैकमुलेन, क्रिस सोले और मार्क वॉट ने सटीक गेंदबाजी की। मैकमुलेन ने तीन विकेट झटके, जबकि सोले और वॉट को दो-दो विकेट मिले। ​

मैकमुलेन-क्रॉस की शतकीय साझेदारी
जवाबी पारी में जीरो के टीम स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद ब्रैंडन मैकमुलेन और मैथ्यू क्रॉस ने पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 175 बॉल पर 125 रनों की साझेदारी की। जब तक विंडीज के गेंदबाज इस पार्टनरशिप को तोड़ पाते, तब तक देर हो चुकी थी।

टमाटर सस्ता करने के लिए सरकार ने सुझाव मांगे; टोमैटो ग्रैंड चैलेंज हैकथॉन की शुरुआत
केंद्र सरकार ने टमाटर की कीमत कंट्रोल करने के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। डिपार्टमेंट ऑफ कन्ज्यूमर अफेयर्स की वेबसाइट पर लोग टमाटर के भाव कैसे कम हो, बता सकते हैं। इसके लिए टोमैटो ग्रैंड चैलेंज हैकथॉन की शुरुआत की गई है।

देश में कई जगहों पर टमाटर की कीमत 100 के पार चली गई है। उधर, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि 15 दिन में कीमतें स्थिर होने की उम्मीद है। इसी बीच डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने कीमत कंट्रोल करने के लिए लोगों से सुझाव भी मांगे हैं। इसे टोमैटो ग्रैंड चैलेंज (TGC) हैकथॉन कहा गया है। शुक्रवार से इसकी शुरुआत हो गई है।

स्टूडेंट्स, रिसर्च स्कॉलर सहित अन्य लोग टमाटर के उत्पादन, प्रोसेसिंग और स्टोरेज क्षमता बढ़ाने को लेकर अपने सुझाव कंज्यूमर अफेयर डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर भेज सकते हैं। इन सुझावों पर काम होगा और सब ठीक रहा तो इसे लेकर योजना भी तैयार की जाएगी, ताकि टमाटर की कीमतें सालभर स्थिर रखी जा सकें।

डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स (DCA) के सेक्रेटरी रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सिरमौर और सोलन से फसलें आनी शुरू होने पर कीमतें गिरनी शुरू हो जाएंगीं। टमाटर के रेट कंट्रोल करने और साल भर लोगों तक टमाटर पहुंचाने के लिए सुझाव मांगे गए हैं।

हिमाचल से फसल आने के बाद टमाटर की कीमतें कम होने की उम्मीद
रोहित ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से फसल आने के बाद दिल्ली में टमाटर की कीमतें कम होने लगेंगी। अगस्त तक टमाटर की कीमतें पूरी तरह से स्थिर होने की उम्मीद है। साल के इस समय टमाटर की कीमतें हमेशा बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस साल, खराब मौसम की स्थिति और आपूर्ति समस्या के चलते कीमतें बढ़ी हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश से टमाटर की फसल प्रभावित हुई है।

19 मई को मंडी में एक रुपए किलो लगी थी टमाटर की बोली
इसी साल 19 मई को नासिक की कृषि उपज मंडी में किसान अपने टमाटर बेचने पहुंचे थे। मंडी में टमाटर की बोली 1 रुपए प्रति किलो लगी थी। कई किसान मंडी में बेचने की बजाय टमाटर वहीं सड़क पर फेंक कर चले गए थे। एक महीने बाद ही टमाटर की कीमत 110 रुपए किलो हो गई थी।

4 वजहें जिनकी वजह से टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं…

1. टमाटर की मौजूदा महंगाई की सबसे बड़ी वजह भारी बारिश है। टमाटर जल्दी खराब होने वाली सब्जी है। इसलिए इसकी निरंतर सप्लाई जरूरी है। पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक, तेलंगाना समेत दक्षिणी राज्यों के साथ कुछ पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश हुई है। इससे टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचा है और सप्लाई में बाधा आई है।

दिल्ली की आजादपुर थोक मंडी में टमाटर व्यापारी अशोक गनोर ने बताया कि जमीन पर मौजूद टमाटर के पौधे हाल की बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गए थे। सिर्फ वे पौधे जो तारों के सहारे खड़े होते हैं, बच गए। यानी फसलों को नुकसान होने से सप्लाई प्रभावित हुई इसलिए कीमतें बढ़ गई हैं।

2. रबी के सीजन यानी दिसंबर-जनवरी में बोए गए टमाटर की फसल पर इस बार गर्मी की मार पड़ी। दक्षिण भारत में इसकी वजह से टमाटर में लीफ कर्ल वायरस से उसकी फसलों को काफी नुकसान हुआ। महाराष्ट्र में सर्दी कम पड़ने और मार्च-अप्रैल में अत्यधिक गर्मी की वजह से ककड़ी वायरस के हमले देखे गए। इस वजह से टमाटर के पौधे सूख गए।

कर्नाटक के कोलार में मंडी चलाने वाले सीआर श्रीनाथ कहते हैं कि राज्य में व्हाइट फ्लाई कीट के चलते टमाटर की फसल को नुकसान हुआ। इससे टमाटर की सप्लाई में कमी आई।

3. इस साल मार्च-अप्रैल में टमाटर की खेती से जुड़े किसानों को झटका लगा। थोक बाजार में मार्च में टमाटर की औसत कीमत 5 से 10 रुपए किलो थी। वहीं अप्रैल में यह लगभग 5 से 15 रुपए प्रति किलो थी। मई में किसानों को 2.50 से 5 रुपए प्रति किलो के बीच बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सतारा जिले के फलटन तालुका के मिरेवाडी गांव के टमाटर उत्पादक अजीत कोर्डे ने कहा कि कीमतों में कमी की वजह से कई किसानों ने अपनी फसलें खेत में ही छोड़ दीं। इससे मार्केट में कम टमाटर आए।

4. पिछले दो साल से नुकसान झेल रहे किसानों ने इस बार टमाटर की बुआई कम की। वेजिटेबल ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव अनिल मल्होत्रा ​​ने कहा कि 2020 और 2021 में टमाटर की बंपर फसल हुई और कम कीमत की वजह से किसानों को अपनी उपज डंप करनी पड़ी।

इस वजह से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में किसानों ने इस साल टमाटर के उत्पादन में कटौती की और फूल उगाए। यही वजह है कि पिछले कुछ सालों की तुलना में इस बार टमाटर का उत्पादन आधा हो गया।

गुजरात में भारी बारिश, 10 लोगों की मौत; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे बंद

चमोली के छिनका में लैंडस्लाइड से हाईवे ब्लॉक हो गया। वहीं, गुजरात के कच्छ जिले में गांधीधाम रेलवे स्टेशन के अंदर तेज बारिश के चलते पानी भर गया।

चमोली के छिनका में लैंडस्लाइड से हाईवे ब्लॉक हो गया। वहीं, गुजरात के कच्छ जिले में गांधीधाम रेलवे स्टेशन के अंदर तेज बारिश के चलते पानी भर गया।

गुजरात में भारी बारिश की वजह से हुई अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं हिमाचल में एक हफ्ते में 24 लोगों की मौत हुई है। उत्तराखंड के चमोली में लैंडस्लाइड की वजह से एक बार फिर बद्रीनाथ हाईवे बंद करना पड़ा। इससे पहले 29 जून को भी लैंडस्लाइड की वजह से बद्रीनाथ हाईवे 17 घंटे तक बंद रहा था।

उत्तराखंड के चमोली में शनिवार सुबह लैंडस्लाइड हुआ। इसकी वजह से बद्रीनाथ हाईवे (NH 7) बंद करना पड़ा। हाईवे अथॉरिटी मलबा हटाने में जुटी हुई है। इससे पहले 29 जून को भी लैंडस्लाइड की वजह से बद्रीनाथ हाईवे 17 घंटे तक बंद रहा था।

गुजरात के कई इलाकों में पिछले 30 घंटों से भारी बारिश हो रही है। 10 लोगों की मौत हो चुकी है। कच्छ जिले में गांधीधाम रेलवे स्टेशन के अंदर तेज बारिश के चलते पानी भर गया है।

इसके अलावा, हिमाचल में पिछले एक हफ्ते में 24 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में एक ऑटो चालक की ड्रेनेज में गिरने से मौत हो गई। यानी इन तीन राज्यों में 35 मौतें हो चुकी हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में जून में सामान्य से 3 गुना ज्यादा यानी 145.9 MM बारिश हुई है। राज्य में अमूमन जून में 50.7 MM ही बारिश होती है।

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: तेज बारिश वाले सभी राज्यों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी होगी। इनके अलावा दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में गरज, बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होगी।

इन राज्यों में मौसम साफ रहेगा: छत्तीसगढ़, ओडिशा,, मराठवाड़ा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख।

अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें…

गुजरात के जूनागढ़ में भारी बारिश के बाद सड़कें पानी से भर गईं।

गुजरात के जूनागढ़ में भारी बारिश के बाद सड़कें पानी से भर गईं।

बारिश के चलते नोएडा की सड़कों पर भी पानी भर गया।

बारिश के चलते नोएडा की सड़कों पर भी पानी भर गया।

गुजरात के माणावदर तालुका के मटीयाणा गांव का ड्रोन फुटेज। यहां बारिश के चलते घरों में पानी भर गया।

गुजरात के माणावदर तालुका के मटीयाणा गांव का ड्रोन फुटेज। यहां बारिश के चलते घरों में पानी भर गया।

गुजरात के जूनागढ़ में कलवा नदी ओवरफ्लो हो गई है, जिसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया है।

गुजरात के जूनागढ़ में कलवा नदी ओवरफ्लो हो गई है, जिसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया है।

अहमदाबाद में तेज बारिश के बाद लोग घुटनों तक भरे पानी में चलते नजर आए।

अहमदाबाद में तेज बारिश के बाद लोग घुटनों तक भरे पानी में चलते नजर आए।

वडोदरा में तेज बारिश के चलते NDRF की 4 टीमें तैनात की गई हैं।

वडोदरा में तेज बारिश के चलते NDRF की 4 टीमें तैनात की गई हैं।

गुजरात के पालनपुर में सड़क में गड्ढा होने से एक ट्रक पलट गया।

गुजरात के पालनपुर में सड़क में गड्ढा होने से एक ट्रक पलट गया।

भारत में रोबोट से हमले की फिराक में थे आतंकी; NIA की चार्जशीट में हुआ खुलासा
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने कर्नाटक के शिवमोगा जिले के इस्लामिक स्टेट साजिश मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। इसके मुताबिक, 5 आरोपी टेक्निकल बैकग्राउंड के थे, ये आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए रोबोटिक्स कोर्स करने वाले थे। इन्होंने लोगों को डराने और रेकी करने के लिए शिवमोगा में IED ब्लास्ट भी किया था।

आरोपियों ने ISIS की साजिश के तहत लोगों को डराने और कई स्थानों पर रेकी करने के लिए शिवमोगा में एक IED ब्लास्ट किया था। वे आतंकी और हिंसक घटनाओं को बढ़ाकर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ना चाहते थे।

सभी आरोपी कर्नाटक के रहने वाले
एजेंसी ने शुक्रवार को दाखिल अपनी चार्जशीट में मोहम्मद शारिक (25), माज मुनीर अहमद (23), सैयद यासीन (22), रीशान ताजुद्दीन शेख (22), हुजैर फरहान बेग (22), माजिन अब्दुल रहमान (22), नदीम, अहमद के ए (22), जबीउल्ला (32) और नदीम फैजल एन (27) को आरोपी बनाया है। ये सभी कर्नाटक के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों पर UAPA लगाया गया है।

पांच आरोपियों ने मैकेनिकल-इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पढ़ी
9 में से 2 आरोपियों माज मुनीर अहमद और सैयद यासीन के खिलाफ मार्च 2023 में भी चार्जशीट दाखिल की गई थी। वहीं, पांच आरोपियों- माज मुनीर अहमद, सैयद यासीन, रीशान ताजुद्दीन शेख, माजिन अब्दुल रहमान और नदीम अहमद ने मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

उन्हें ISIS के एजेंडे को आगे बढ़ाने और भविष्य में आंतकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए रोबोटिक्स कोर्स करने के लिए कहा गया था।

शारिक, माज और सैयद ने साथियों को कट्टरपंथी बनाया
NIA को जांच में पता चला है कि मोहम्मद शारिक, माज मुनीर अहमद और सैयद यासीन ने आतंक और हिंसा को बढ़ावा देने के लिए विदेश स्थित IS हैंडलर के साथ मिलकर एक आपराधिक साजिश रची थी। तीनों ने अपने साथियों को कट्टरपंथी बनाया और संगठन में भर्ती किया।

पिछले साल कर्नाटक के शिवमोगा में IED ब्लास्ट हुआ था। 19 सितंबर 2022 को शिवमोगा ग्रामीण पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया। 15 नवंबर 2022 को NIA ने केस अपने हाथ में लेकर फिर केस दर्ज किया था। मामले की जांच अभी भी जारी है।


फ्रांस में हिंसा, राष्ट्रपति मैक्रों ने जर्मनी दौरा टाला; प्रदर्शनकारियों ने 2 हजार गाड़ियां जलाईं

फ्रांस में जारी हिंसा के बीच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का ब्रिटिश सिंगर एल्टन जॉन के कॉन्सर्ट में शामिल होने का वीडियो वायरल हुआ। इसके लिए उनकी आलोचना हो रही है।

फ्रांस में जारी हिंसा के बीच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का ब्रिटिश सिंगर एल्टन जॉन के कॉन्सर्ट में शामिल होने का वीडियो वायरल हुआ। इसके लिए उनकी आलोचना हो रही है।

फ्रांस में 17 साल के लड़के नाहेल की हत्या के बाद चार दिन से हिंसा जारी है। इस बीच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपना जर्मनी दौरा टाल दिया है। देशभर में प्रदर्शनकारियों ने 2 हजार से ज्यादा गाड़ियां जला दी। पुलिस ने 1300 से ज्यादा दंगाइयों को गिरफ्तार किया है। प्रदर्शन में 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हैं। उपद्रवियों ने 700 से ज्यादा दुकानों, सुपरमार्केट्स और बैंकों में आगजनी और तोड़फोड़ की।

फ्रांस में 17 साल के लड़के नाहेल की हत्या के बाद चौथे दिन भी देश में हिंसा जारी रही। इसके चलते राष्ट्रपति राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपना जर्मनी दौरा टाल दिया। उन्होंने जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर से बात की, इसके बाद अपना दौरा टालने का ऐलान किया। वे रविवार से तीन दिन के लिए जर्मनी के दौरे पर जाने वाले थे। उधर, शनिवार दोपहर नाहेल का अंतिम संस्कार किया गया।

उधर, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का ब्रिटिश सिंगर एल्टन जॉन के कॉन्सर्ट में एन्जॉय करने का वीडियो सामने आया। जिसके बाद उनकी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे राष्ट्रपति का गैर-जिम्मेदाराना रवैया बताया।

CNN के मुताबिक, बुधवार को पेरिस में एल्टन का एक कॉन्सर्ट था। मैक्रों वहां अपनी पत्नी के साथ नजर आए। एल्टन के पति ने मैक्रों के साथ बैकस्टेज ली गई एक फोटो भी पोस्ट की। उधर, फ्रांस में फैली हिंसा बेल्जियम तक पहुंच गई है।

इंटीरियर मिनिस्टर गेराल्ड डर्मैनिन ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने अब तक देशभर में 2 हजार से ज्यादा कारें जला दी हैं। प्रदर्शन में 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने 700 से ज्यादा दुकानों, सुपरमार्केट्स, रेस्तरां और बैंकों में आगजनी और तोड़फोड़ की है।

पुलिस ने चौथे दिन 1300 दंगाइयों को गिरफ्तार किया है। जस्टिस मिनिस्टर एरिक ड्यूपॉन्ट मोरेटी ने कहा- गिरफ्तार किए गए लोगों में से 30% की उम्र 18 साल से कम है।

रॉयटर्स के मुताबिक हालात काबू में करने के लिए 45 हजार पुलिसकर्मियों के साथ बख्तरबंद गाड़ियों को सड़कों पर तैनात कर दिया गया है।

गुरुवार को नेन्तेरे शहर में प्रदर्शनकारियों ने नाहेल की याद में एक मेमोरियल मार्च निकाला।

गुरुवार को नेन्तेरे शहर में प्रदर्शनकारियों ने नाहेल की याद में एक मेमोरियल मार्च निकाला।

फ्रांस में हिंसा-आगजनी से जुड़े बड़े अपडेट्स…

  • न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, फ्रांस में दंगाइयों ने 500 से ज्यादा बिल्डिंग्स को नुकसान पहुंचाया।
  • करीब 4 हजार जगहों पर आगजनी की घटनाओं में 2 हजार से ज्यादा कारें जलकर खाक हो गईं।
  • फ्रांस की हिंसा की आग बेल्जियम तक भी पहुंच गई है। राजधानी ब्रसेल्स में हिंसा फैलाने के आरोप में 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
  • फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बॉर्न ने इमरजेंसी लगने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा- देश में शांति स्थापित करने के लिए हम हर कदम उठाएंगे।

फ्रांस में हिंसा की तस्वीरें…

फ्रांस में अब तक 4 हजार जगहों पर आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं।

फ्रांस में अब तक 4 हजार जगहों पर आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं।

बोर्डो शहर में भी दंगाइयों ने कारों और दूसरी गाड़ियों में आग लगा दी।

बोर्डो शहर में भी दंगाइयों ने कारों और दूसरी गाड़ियों में आग लगा दी।

रूबे में एक स्पोर्ट्स इक्विपमेंट की शॉप के सामने फायरफाइटर आग बुझाते नजर आए।

रूबे में एक स्पोर्ट्स इक्विपमेंट की शॉप के सामने फायरफाइटर आग बुझाते नजर आए।

नॉर्दर्न फ्रांस के लिले शहर में हजारों पुलिसकर्मियों को सड़कों पर तैनात किया गया।

नॉर्दर्न फ्रांस के लिले शहर में हजारों पुलिसकर्मियों को सड़कों पर तैनात किया गया।

दंगाइयों ने शिल्टिगहेम शहर में एक ग्रॉसरी स्टोर की पार्किंग में मौजूद कारें जला दीं।

दंगाइयों ने शिल्टिगहेम शहर में एक ग्रॉसरी स्टोर की पार्किंग में मौजूद कारें जला दीं।

हिंसा के दौरान पेरिस के नाइकी स्टोर में तोड़फोड़ की गई।

हिंसा के दौरान पेरिस के नाइकी स्टोर में तोड़फोड़ की गई।

देश में ओवरनाइट बस और ट्राम सर्विस बंद
शुक्रवार को क्राइसिस मीटिंग के बाद फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बॉर्न ने देश में इमरजेंसी घोषित होने की भी आशंका जताई। फ्रांस 24 के मुताबिक, एलिजाबेथ ने कहा- हमारी प्राथमिकता देश में शांति स्थापित करना है। इसके लिए हम हर जरूरी कदम उठाने को तैयार हैं।

बता दें कि फ्रांस में 14 जुलाई को नेशनल डे मनाया जाएगा। इस दिन बैस्टिल डे परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें PM मोदी को चीफ गेस्ट के तौर पर न्योता दिया गया है।

हिंसा के बीच सरकार ने पूरे फ्रांस में ओवरनाइट बस और ट्राम सर्विस बंद कर दी है। कई दुकानों में लूटपाट की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं।

इस CCTV फुटेज में ट्रैफिक पुलिसकर्मी कार में मौजूद शख्स पर बंदूक ताने नजर आ रहा है।

इस CCTV फुटेज में ट्रैफिक पुलिसकर्मी कार में मौजूद शख्स पर बंदूक ताने नजर आ रहा है।

3 पॉइंट्स में पूरा मामला…

  • घटना मंगलवार यानी 27 जून की है। नेन्तेरे की एक सड़क पर दो पुलिस अफसरों ने यलो रंग की कार को रोका। बहस के दौरान पुलिस अफसर ने पिस्टल निकाली और ड्राइवर नाहेल के सिर में गोली मार दी। ड्राइवर ने कार तेजी से दौड़ाई जो कुछ दूर जाकर क्रैश हो गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
  • मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि कार ड्राइवर की उम्र 17 साल थी और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। कुछ दूसरी रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने इस कार का पीछा किया और उसे रोक लिया। ये बात वीडियो में भी नजर आती है। रोके जाने के बाद उसने भागने की कोशिश की, तभी अफसर ने गोली मार दी।
  • AFP ने वायरल हो रहे एक वीडियो को वेरिफाई करते हुए बताया कि पुलिस अफसर ने गाड़ी रोककर खिड़की से ड्राइवर पर गोली चलाई थी। गोली लगने के बाद भी उसने भागने की कोशिश की और करीब 200 मीटर दूर जाकर कार एक दीवार से टकराकर क्रैश हो गई। 38 साल के पुलिस अफसर को सस्पेंड करने के बाद हिरासत में ले लिया गया है।

पिछले साल फ्रांस में ट्रैफिक पुलिस ने 13 लोगों को गोली मारी
रॉयटर्स के मुताबिक, ट्रैफिक चेकिंग के दौरान फ्रांस में इस साल की यह तीसरी घटना है जब फायरिंग में किसी की जान गई है या फिर गोली लगी है। वहीं, पिछले साल गोलीबारी की ऐसी 13 घटनाएं रिपोर्ट की गई थी। टैली के मुताबिक, 2021 में तीन और 2020 में ऐसी दो घटनाएं देखने को मिली थी।

  • दिल्ली के भजनपुरा में रास्ते से मंदिर और मजार हटायादिल्ली के भजनपुरा इलाके में पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। रविवार सुबह-सुबह टीम में यहां सड़क किनारे बने एक मंदिर और एक मजार को हटाया गया। कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।दिल्ली के भजनपुरा में रास्ते से मंदिर और मजार हटाया

तीस्ता सीतलवाड़ को मिली जमानत, देर रात सुप्रीम अदालत ने सुनाया फैसला

गुजरात दंगों के मामले में फंसी सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को आज सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। उन्हें सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बेंट ने अंतरिम जमानत दे दी है। गुजरात हाईकोर्ट के सरेंडर वाले फैसले को तीस्ता ने शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी।

दिल्ली में अब बिजली के दाम बढ़ गए हैं। इसे लेकर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अमिल चौधरी ने सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात का समय मांगा है। एक पत्र के जरिए सीएम केजरीवाल से अनुरोध किया गया है कि वह कांग्रेस नेताओं के साथ बिजली के दाम बढ़ने के मुद्दे पर उनसे मिलना चाहते हैं।

कांग्रेस नेता कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक के लिए UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचे। कानून और न्याय पर संसदीय स्थायी समिति 3 जुलाई को समान नागरिक संहिता पर चर्चा करेगी। देखिए वीडियो

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें