अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर के टिंबर मॉर्केट में भीषण आग:फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ी और पानी के 12 टैंकरों से 5 घंटे में काबूू किया

Share

इंदौर

शहर में सोमवार अलसुबह चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित टिंबर मार्केट की एक दुकान में आग लग गई। आग से करोड़ों रुपए का सामान जल कर खाक हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने 5 घंटे में आग पर काबू पाया। 18 टैंकर पानी लगा आग बुझाने में।

काफी दूर तक दिखा टिंबर में लगी आग से उठने वाला धुआं।

काफी दूर तक दिखा टिंबर में लगी आग से उठने वाला धुआं।

फायर SP आरएस मेघवाल ने बताया कि सुबह 5 बहे सूचना मिली थी कि महावीर टिंबर में भीषण आग लगी है। इसके बाद फायर की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। नगर निगम के 12 अन्य टैंकरों की मदद से सुबह 10:00 बजे आग पर काबू पाया गया। SP फायर का बताया कि आग आसपास की लकड़ी की दुकानों में भी यह लग सकती थी। लेकिन दमकल कर्मियों ने टीन शेड को तोड़ कर पास में बनी हुई दुकानों में पानी डाल दिया, जिससे आग नहीं बढ़ी।

क्रेन की मदद से शटर को तोडा गया

क्रेन की मदद से शटर को तोडा गया

6 फायर ब्रिगेड की गाड़ी और 12 नगम टैंकर लगे
आग का विकराल रूप देखकर नगर निगम के 12 टैंकर भी इस आग को काबू पाने में लगे हुए थे। यहां पर आग की लपटों को देखते हुए तुरंत नगर निगम ने जेसीबी को मंगाया। इससे टीन शेड तोड़कर दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए रास्ता बनाया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें