अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

यूपी में I LOVE MUHAMMAD पर विवाद, 10 पुलिसकर्मी घायल

Share

उत्तर प्रदेश में ‘I LOVE MUHAMMAD’ विवाद ने गहराता जा रहा है। बरेली में जुमे की नमाज के बाद विवाद बढ़ा। सड़कों पर लोग उतर आए। बरेली शहर में कोतवाली के सामने ‘I LOVE MUHAMMAD’ का फ्लैक्स लेकर मुस्लिम युवाओं ने नारेबाजी की। पुल‍िस ने युवकों को रोककर लौटाया। 

त्तर प्रदेश में ‘I LOVE MUHAMMAD’ विवाद ने गहराता जा रहा है। बरेली में जुमे की नमाज के बाद विवाद बढ़ा। सड़कों पर लोग उतर आए। बरेली शहर में कोतवाली के सामने ‘I LOVE MUHAMMAD’ का फ्लैक्स लेकर मुस्लिम युवाओं ने नारेबाजी की। पुल‍िस ने युवकों को रोककर लौटाया। इस दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद विवाद राजनीतिक रंग लेता दिखाई दिया। वहीं, ‘I LOVE MUHAMMAD’ विवाद में राजनीति भी गरमाती दिखने लगी है। इसके समर्थन में समाजवादी पार्टी से आजाद समाज पार्टी के नेताओं के बयान सामने आए हैं। वहीं, हिंदूवादी संगठनों और साधु-संतों ने ‘I LOVE MUHAMMAD’ के विरोध में ‘I LOVE SANATAN’ और ‘I LOVE MAHADEV’ के पोस्टर लहराने शुरू कर दिए हैं।

दंगे भड़काने की कोशिश का आरोप
यूपी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने बरेली हिंसा मामले पर कड़ा रुख दिखाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग उत्तर प्रदेश के विकास को बर्दाश्त नहीं कर सकते और दंगे भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। वे कभी सफल नहीं होंगे। ऐसी मंशा रखने वालों के खिलाफ सरकार ऐसी कार्रवाई करेगी, जिसे पीढ़ियां याद रखेंगी।

बिना अनुमति जुलूस पर गरमाए निषाद

यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने बरेली की घटना की निंदा करते हुए कहा कि बिना अनुमति के धार्मिक जुलूस निकालना अस्वीकार्य है। हमारी सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी को भी अपनी बात रखने से रोक नहीं है। लेकिन, नियमों का पालन किया जाना चाहिए।

सरकार सबकी रक्षा के लिए प्रतिबद्ध
यूपी सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि योगी सरकार हर जाति और मजहब के लोगों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हमें किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए और सजगता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए। वहीं, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

जुलूस की पहले से अनुमति जरूरी
योगी सरकार में मंत्री असीम अरुण ने भी बरेली हिंसा मामले पर कड़ा रुख दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी है, लेकिन जुलूस या रैलियों के लिए पूर्वानुमति जरूरी है। किसी भी आयोजन को शक्ति प्रदर्शन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।

जयवीर सिंह ने कहा, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई
बरेली शहर में जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ के बैनर और नारों को लेकर शुक्रवार को तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। थाना कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर पुलिस चौकी के पास स्थित मस्जिद के बाहर सैकड़ों नमाजियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। योगी सरकार के मंत्रियों ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कार्रवाई की बात कही है। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि किसी को भी सार्वजनिक शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।

चंद्रशेखर आजाद ने बोला हमला

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक्स पर पोस्ट कर बरेली और मऊ में आई लव मोहम्मद जुलूस हिंसा पर हमला बोला है। चंद्रशेखर ने कहा कि कानपुर में ‘I Love Muhammad’ लिखे पोस्टर से शुरू हुए विवाद का अभी तक शांत न होना, सरकार और प्रशासन की पूरी तरह से विफलता को दर्शाता है। आज उत्तर प्रदेश के बरेली और मऊ में पुलिस ने जुलूस और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। जुलूस में शामिल अनेकों लोगों पर FIR दर्ज की गई, जो सीधे धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों पर हमला है। यह स्पष्ट संकेत है कि सरकार अफवाहों को रोकने में नाकाम रही और प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

डीएम ने कहा, व्यवस्था भंग करने वालों पर हुई कार्रवाई
बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस के एक्शन पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह का बयान सामने आया है। बरेली डीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले एक संस्था की ओर से जुमे के दिन मार्च निकालकर किसी विरोध के समर्थन में ज्ञापन देने की बात कही गई थी। हमने उनको पहले ही बता दिया था कि अगर उनको कोई भी इस तरह की कार्रवाई करनी है तो पहले उन्हें लिखित अनुमति लेनी पड़ेगी। डीएम ने कहा कि पूरे जनपद में बीएनएस की धारा 163 लागू है। इसके तहत बिना लिखित अनुमति के कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। इसके बावजूद आज जुमे की जमाज संपन्न होने के बाद कुछ जगहों पर कुछ लोग सड़कों पर आए। शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की। इसके जवाब में पुलिस ने मौके पर कड़ी कार्रवाई की। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। डीएम ने कहा कि मैं सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।

बरेली के बाद मऊ में बवाल की थी पूरी प्लानिंग
आई लव मुहम्मद को लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली में बवाल मच गया है। कई जगहों पर उपद्रव हुआ। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं, यूपी के मऊ में भी आई लव मुहम्मद के नाम पर कुछ नाबालिक इकट्ठा होकर सड़क पर उतरने के लिए प्लानिंग कर रहे थे। पुलिस को देखते ही भागने लगे। इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक ने लाठी चार्ज की घटना को फर्जी बताया। मामला मोहम्मदाबाद कस्बे का है।

बरेली की घटना सुनियोजित साजिश
बरेली जोन के डीआईजी अजय साहनी ने कहा कि आई लव मुहम्मद विवाद को तूल देकर हिंसा की साजिश रची गई। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि माहौल खराब करने वाले खुराफाती तत्व बख्शे नहीं जाएंगे। उनकी पहचान कर उन पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। डीआईजी ने कहा कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बरेली में दंगा भड़काने वालों पर एक्शन शुरू
बरेली पुलिस ने आई लव मुहम्मद पोस्टर विवाद को लेकर दंगा भड़काने की साजिश रचने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बरेली पुलिस प्रशासन की ओर से मौलाना तौकीर रजा के जुमे की नमाज के बाद जुटने के आह्वान को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद किए थे। पुलिस की ओर से सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों को एक्टिवेट किया गया था। तीन स्थानों पर बवाल के मामले का खुलासा, एक प्रदर्शन में गोलीबारी और 10 पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद उपद्रवियों की पहचान सीसीटीवी, ड्रोन फुटेज से शुरू की गई है। बरेली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों की पहचान कर हिरासत में भी लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

संभल में पुलिस प्रशासन अलर्ट
संभल में आई लव मुहम्मद प्रदर्शन के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती गई। जुमे की नमाज के दौरान प्रदर्शन की आशंका जताई जा रही थी। इस प्रकार के मामलों को लेकर संभल जामा मस्जिद और आसपास की मस्जिदों में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रही। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एएसपी ने खुद मोर्चा संभाला हुआ था। पुलिस अधिकारी जामा मस्जिद चौराहे पर मौजूद रहे। प्रशासन ने हालात पर लगातार नजर बनाए रखी। संभल में अतिरिक्त सतर्कता के बीच जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें