अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*पर्यावरण को देखने जलवायु आपदा समूह की संयोजिका सहजो सिंह इंदौर पहुँचीं*

Share

इंदौर समाचार प्रेस में  सहजो सिंह जी का गुलदस्ता देकर पर्यावरण मित्रों द्वारा आत्मीय अभिनन्दन एवं स्वागत किया गया।

मजदूर नेता श्याम सुन्दर यादव जी की अध्यक्षता में इंदौर के पर्यावरण को लेकर एवं पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर गोष्ठी प्रेस परिसर में आयोजित की गई। गोष्ठी का संचालन युवा समाजसेवी राहुल निहोरे ने किया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि दिल्ली से सहजो सिंह उपस्थित रहीं।

गोष्ठी में पर्यावरण मित्रों में प्रोफेसर ओपी जोशी, विनीत तिवारी, अजय लागू, रामस्वरूप मंत्री, हरि मरमट, विजय दलाल, प्रमोद नामदेव, कैलाश कुशवाह, चंद्रशेखर, अकबर शेख, ज्ञानी रायकवार, आदित्य चौबे, उजान बैनर्जी आदि सम्मिलित हुए। 

गोष्ठी के पश्चात उपस्थित सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा इंदौर की बंद पड़ी कपड़ा मिलों की ज़मीनों में प्राकृतिक रूप से उपजे जंगल, एवं उस जंगल पर निर्भर जीव-जंतुओ एवं इन जमीनों में जीवित कुओं एवं तालाबों का अवलोकन किया गया। 

इनमें मालवा मिल, कल्याण मिल, हुकुमचंद मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल की जमीनों पर हज़ारो पेड़-पौधे जीव-जन्तु, कुएँ, तालाब दिखा कर उनकी वर्तमान स्थति के डॉक्यूमेंट्री के लिए वीडिओ फोटो खींचे गए।

सहजो सिंह ने इंदौर में श्रमिक संगठनों एवं पर्यावरण मित्रों के आपसी तालमेल में हो रहे आंदोलनों की सराहना की एवं इंदौर की पर्यावरण बचाने की लड़ाई को दिल्ली एवं पूरे देश के पर्यावरणीय आंदोलनों के बीच उठाने का विश्वास दिलाया।

गोष्ठी में सभी पर्यावरण मित्रों श्रमिक एवं सामाजिक संगठनों का आभार विनीत तिवारी ने व्यक्त किया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें