अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*देश-दुनिया:पौष पूर्णिमा के साथ माघ मेला आरंभ; प्रदूषण घटाने के लिए नई योजना; BMC में महायुति की बल्ले-बल्ले*

Share

नेपाल में 5 मार्च के चुनाव के लिए 80000 सैनिक होंगे तैनात; किम जोंग उन की बेटी बन सकती है उत्तराधिकारी,पीएम मोदी का 17 को बंगाल का संभावित दौरा; कॉरपोरेट मंत्रालय ने श्री सीमेंट के खिलाफ दिए जांच के आदेश

संगम की रेती पर बसी तंबुओं की नगरी में माघ मेले का शुभारंभ हो चुका है। आस्थावान लोग गंगा में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। पहले मुख्य स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु संगम तट पर जमा हैं। डुबकी का सिलसिला जारी है। 44 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले के लिए संगम के घाट पूरी तरह तैयार हैं। मेला अवधि में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की संभावना है, जबकि करीब 20 लाख कल्पवासी तीन जनवरी से एक फरवरी तक कल्पवास करेंगे। वहीं समूचा उत्तर भारत व मध्य भारत का कुछ हिस्सा घनघोर कोहरे, कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर की चपेट में है। कश्मीर घाटी व हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में ठंड कुछ ज्यादा ही महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से लेकर बिहार और पूर्वी भारत के ओडिशा तक घने कोहरे की चपेट में रहे। इससे कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गई। दृश्यता कम होने से दिल्ली में 66 उड़ानें रद्द हुई हैं। ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली के राय पिथौरा कल्चरल कॉम्प्लेक्स में भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसमें लोग बुद्ध से जुड़े उन पवित्र पिपरहवा अवशेषों को देख सकेंगे, जिन्हें इसी साल जुलाई में 127 वर्षों बाद विदेश से वापस लाया गया है। वहीं दूसरी ओर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जल्द संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और श्रीलंका के दौरे पर रवाना होंगे। सूत्रों के अनुसार सेना प्रमुख का यह दौरा 4 से 9 जनवरी के बीच होने जा रहा है। सेना प्रमुख दोनों देशों में अपने समकक्षों एवं अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर बातचीत करेंगे। सेना प्रमुख की यह यात्रा रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

नेपाल में 5 मार्च को होने वाले आम चुनावों के लिए नेपाल सेना करीब 80,000 सैनिकों को तैनात करेगी। यह जानकारी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। नेपाल सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल राजाराम बस्नेत के अनुसार, चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए सेना की 90 प्रतिशत से ज्यादा जमीनी ताकत तैनात की जाएगी। 

सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने पहले ही सेना की तैनाती को मंजूरी दे दी है। प्रवक्ता ने बताया कि चुनाव से एक महीने पहले सेना की तैनाती शुरू हो जाएगी। इसके लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा योजना बनाई गई है। इसमें पहली परत नेपाल पुलिस की, दूसरी परत सशस्त्र पुलिस बल की, तीसरी और अंतिम परत नेपाल सेना की होगी। इस व्यवस्था का मकसद चुनाव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना है।

संगम तट पर आस्था का महासंगम, मेला शुरू

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd January 2026 Updates on amar ujala

संगम की रेती पर बसी तंबुओं की नगरी में माघ मेले का शुभारंभ हो चुका है। आस्थावान लोग गंगा में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। पहले मुख्य स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु संगम तट पर जमा हैं। डुबकी का सिलसिला जारी है।  44 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले के लिए संगम के घाट पूरी तरह तैयार हैं। मेला अवधि में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की संभावना है, जबकि करीब 20 लाख कल्पवासी तीन जनवरी से एक फरवरी तक कल्पवास करेंगे

श्रद्धालुओं और कल्पवासियों की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) की टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

सात सेक्टरों में बंटा मेला, टेंट सिटी मॉडल पर बसावट

माघ मेले को सात सेक्टरों में विभाजित किया गया है। महाकुंभ मॉडल पर आधारित टेंट सिटी की तर्ज पर मेला क्षेत्र का विकास किया गया है। करीब 800 हेक्टेयर में फैले मेले में 126 किलोमीटर लंबे मार्ग चेकर्ड प्लेट से तैयार किए गए हैं। नावों पर एलईडी लाइट से सजी रंगीन छतरियां, संगम के जल में सात रंगों की रोशनी वाले फव्वारे और घाटों पर कलर-कोडेड चेंजिंग रूम रात के समय अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं।

Magh Mela 2026: A grand gathering of faith on the banks of the Sangam, the Magh Mela begin

पौष पूर्णिमा से कल्पवास का आरंभ

पौष पूर्णिमा से कल्पवासियों का व्रत आरंभ हो जाएगा। आचार्य चौक, दंडीवाड़ा, खाक चौक, तीर्थ पुरोहितों के शिविरों के साथ-साथ प्रमुख आध्यात्मिक संस्थाओं के शिविर पूरी तरह तैयार हैं। शनिवार को प्रथम पुण्य स्नान के साथ संगम तट पर आस्था, परंपरा और संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिलेगा। माघ मेला सदियों पुरानी सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक माना जाता है।

शहर से मेला क्षेत्र तक रंगीन संकेतक

मेला क्षेत्र से लेकर शहर तक अलग-अलग रंगों के संकेतक बोर्ड और हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। परिवहन व्यवस्था के तहत 3800 रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा 75 ई-बसें और 500 से अधिक ई-रिक्शा मेला क्षेत्र में तैनात किए गए हैं। अग्नि सुरक्षा के लिए 17 फायर स्टेशन बनाए गए हैं, जबकि सफाई व्यवस्था के लिए 3300 सफाईकर्मी लगाए गए हैं।

Magh Mela 2026: A grand gathering of faith on the banks of the Sangam, the Magh Mela begin

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मेला क्षेत्र में 17 अस्थायी थाने और 42 पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। एसपी मेला नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के लिए लगभग 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।
महाकुंभ अनुभवों पर आधारित व्यवस्थाएं

महाकुंभ के अनुभवों के आधार पर इस बार माघ मेले की तैयारियों का मॉडल तैयार किया गया है। संगम क्षेत्र को जोड़ने के लिए सात पांटून पुल बनाए गए हैं, जबकि फाफामऊ क्षेत्र में दो अतिरिक्त पुल तैयार किए गए हैं। सभी पांटून पुलों को आवागमन के लिए दिशा-विशेष के अनुसार आरक्षित किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम हो सके।

प्रदूषण घटाने के लिए सीएम रेखा गुप्ता का नया प्लान

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd January 2026 Updates on amar ujala

राजधानी में प्रदूषण कम करने और परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि निजी ईवी को टैक्सी के रूप में चलाने के लिए नियमों में बदलाव किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वाहन निर्माता और ओला-ऊबर जैसी एग्रीगेटर कंपनियों के साथ शुक्रवार को बैठक के बाद यह जानकारी दी।.

मतदान से पहले महायुति के 68 प्रत्याशी निर्विरोध जीते, भाजपा के अकेले 44 शामिल; आयोग करेगा जांच

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd January 2026 Updates on amar ujala

महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा और महायुति गठबंधन के सहयोगियों ने 68 सीटें निर्विरोध जीत ली है। इसमें अकेले भाजपा के 44 उम्मीदवार, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 44 और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के दो उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने उन नगर निकायों से रिपोर्ट मांगी है, जहां सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

महायुति के 68 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में शुक्रवार को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने शुक्रवार देर शाम को बताया कि भाजपा और महायुति के 68 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जो नगर निकाय के चुनाव में पार्टी की बढ़ती ताकत और लोकप्रियता को दर्शाता है।

भाजपा के अकेले 44 उम्मीदवार जीते
केशव उपाध्याय ने बताया कि निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवारों में भाजपा के 44 उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें सबसे अधिक 15 उम्मीदवार ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) से है, जबकि यहां से शिवसेना के 6 उम्मीदवार निर्विरोध जीते हैं। इसके बाद पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, पनवेल, भिवंडी, धुले, जलगांव और अहिल्यानगर हैं। बड़ी संख्या में सत्तापक्ष के उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने के मामले में विपक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग करेगा जांच
वहीं, निर्वाचन आयोग ने फैसला किया है कि वह इस बात की जांच करेगा कि क्या निर्विरोध चुने जान के मकसद से नामांकन वापस लेने के लिए विपक्षी उम्मीदवारों पर कोई दबाव तो नहीं डाला गया या उन्हें कोई प्रलोभन तो नहीं दिया गया।  

ठंड-कोहरे की गिरफ्त में उत्तर भारत, पहाड़ों पर बर्फबारी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd January 2026 Updates on amar ujala

समूचा उत्तर भारत व मध्य भारत का कुछ हिस्सा घनघोर कोहरे, कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर की चपेट में है। कश्मीर घाटी व हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में ठंड कुछ ज्यादा ही महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से लेकर बिहार और पूर्वी भारत के ओडिशा तक घने कोहरे की चपेट में रहे। इससे कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गई। दृश्यता कम होने से दिल्ली में 66 उड़ानें रद्द हुई हैं। ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। 

भगवान बुद्ध के 127 वर्ष बाद भारत लौटे पवित्र पिपरहवा अवशेष देख सकेंगे लोग

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd January 2026 Updates on amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली के राय पिथौरा कल्चरल कॉम्प्लेक्स में भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसमें लोग बुद्ध से जुड़े उन पवित्र पिपरहवा अवशेषों को देख सकेंगे, जिन्हें इसी साल जुलाई में 127 वर्षों बाद विदेश से वापस लाया गया है।

4 से 6 जनवरी तक यूएई-श्रीलंका के दौरे पर रहेंगे सेना प्रमुख

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd January 2026 Updates on amar ujala

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जल्द संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और श्रीलंका के दौरे पर रवाना होंगे। सूत्रों के अनुसार सेना प्रमुख का यह दौरा 4 से 9 जनवरी के बीच होने जा रहा है। सेना प्रमुख दोनों देशों में अपने समकक्षों एवं अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर बातचीत करेंगे। सेना प्रमुख की यह यात्रा रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

यूक्रेनी शहर पर रूस ने दागीं मिसाइलें

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd January 2026 Updates on amar ujala

रूस और यूक्रेन के बीच लगभग चार साल से संघर्ष जारी है। युद्धविराम और शांति स्थापना के इतने प्रयास के बाद भी ये संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बजाय तनाव कम होने के दोनों देशों के बीच संघर्ष और हमले बढ़ते ही जा रहे है। इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि शांति स्थापना को लेकर चल रही वार्ताओं बीच एक बार फिर रूस ने यूक्रेन ते खारकिव शहर पर मिसाइल हमला किया। इस बात की जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को दी।

मुंबई-ठाणे में निकाय चुनाव की तस्वीर साफ

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd January 2026 Updates on amar ujala

देश की सबसे बड़ी और सबसे अमीर महानगरपालिका बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनाव 15 जनवरी को होने है। ऐसे में इस चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक 453 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद अपब 1,729 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इस बात की जानकारी बीएमसी ने बयान जारी कर दी। बयान में बताया गया कि नामांकन वापसी का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया था, जो शहर के 23 रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालयों में चला। 

उस्मान हादी के लिए न्याय की मांग, बांग्लादेश में आज इंकलाब मंचो निकालेगा ‘न्याय के लिए मार्च’

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd January 2026 Updates on amar ujala

बांग्लादेश में 2024 के जुलाई आंदोलन के दौरान बने जन-सांस्कृतिक संगठन इंकलाब मंचो ने शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। संगठन ने कहा है कि वह आज यानी 3 जनवरी (शनिवार) से 6 जनवरी तक ‘मार्च फॉर जस्टिस’ निकालेगा। शरीफ उस्मान हादी इंकलाब मंचो के संयोजक थे और पिछले साल हुए बांग्लादेश में आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक थे।

यूट्यूब पर वायरल हुआ ‘बॉर्डर 2’ का गाना ‘घर कब आओगे,’

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd January 2026 Updates on amar ujala

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ –

फिल्म ‘बॉर्डर 2’, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आज फिल्म का गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज हो चुका है। जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और अपनी राय भी शेयर कर रहे हैं। 

चार घंटों में कितने व्यूज मिले?
यूट्यूब पर गाना ‘घर कब आओगे’ नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने ने एक ही घंटे में 1 मिलियन व्यूज पार कर लिए थे। वहीं अब चार घंटों के अंदर इस गाने को यूट्यूब पर 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारतीय टीम इस साल सितंबर में बांग्लादेश का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए यह अभी स्पष्ट नहीं है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस दौरे के लिए अंतिम मंजूरी देगा या नहीं, क्योंकि बांग्लादेश में फिलहाल स्थिर सरकार नहीं है। 

गाने को लेकर नेटिजन्स की राय
एक यूजर ने लिखा, ‘घर कब आओगे- वही एहसास, वही जज्बात’, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सोनू निगम का टक्कर का कोई नहीं है’, एक यूजर ने लिखा, ‘गाने में सनी पाजी की मौजूदगी से सचमुच रोंगटे खड़े हो गए,’ एक यूजर ने लिखा, ‘अरिजीत की आवाज सुकून है और सोनू निगम की आवाज फॉरएवर।’

‘बॉर्डर 2’ के बारे में
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 1997 की हिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की अगली कड़ी है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित एक बड़ी हिंदी वॉर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

उत्तर कोरिया: किम जोंग उन की बेटी बन सकती है उत्तराधिकारी
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बेटी किम जु ऐ ने पहली बार अपने परिवार के पवित्र मकबरे कूमसुसान पैलेस ऑफ द सन का दौरा किया। विशेषज्ञों का मानना है कि नए साल पर उठाया गया यह कदम उसे अपने पिता के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा संकेत है। 13 वर्षीय जु ऐ को प्योंगयांग में अपने माता-पिता के साथ अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर सम्मान व्यक्त करते देखा गया। 
कूमसुसान पैलेस को उत्तर कोरियाई शासन की वैधता का प्रतीक माना जाता है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उसे आगामी वर्कर्स पार्टी कांग्रेस में किसी उच्च पद पर नियुक्त किया जा सकता है। गौरतलब है कि, किम जोंग उन 1948 से शासन कर रहे अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के नेता हैं। 

म्यांमार में जॉब स्कैम में फंसे 3 भारतीय नागरिक वतन लौटे
म्यांमार के म्यावडी स्कैम सेंटर में फंसे तीन भारतीय नागरिक सुरक्षित स्वदेश लौट आए है। यंगून स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। दूतावास ने बताया कि म्यांमार के अधिकारियों और संगठनों के सहयोग से इन तीनों को बृहस्पतिवार को वापस भेजा गया। जुलाई 2024 से अब तक कुल 1,757 भारतीयों को म्यांमार से वापस लाया जा चुका है। दूतावास ने सोशल मीडिया पर लोगों को ऐसे लुभावने नौकरी के ऑफर से बचने की सख्त सलाह दी है। 

इंडोनेशिया में नई दंड संहिता लागू औपनिवेशिक कानूनों से मुक्ति
इंडोनेशिया ने शुक्रवार से नई दंड संहिता लागू कर दी है। इसके साथ ही देश में 80 साल से चले आ रहे डच शासन काल के कानूनों का अंत हो गया। 1945 में स्वतंत्रता के बाद से ही इंडोनेशिया पुराने औपनिवेशिक ढांचे के तहत काम कर रहा था। 345 पन्नों के इस नए कानून को 2022 में पारित किया गया था। तीन साल के संक्रमण काल के बाद लागू हुए इस कानून में विवाह से इतर यौन संबंधों को अपराध माना गया है। यह नियम नागरिकों और विदेशी पर्यटकों, दोनों पर लागू होगा। 

ऑस्ट्रेलिया: नॉर्दर्न टेरिटरी में 31 साल बाद फिर इच्छा मृत्यु कानून की तैयारी
ऑस्ट्रेलिया का नॉर्दर्न टेरिटरी क्षेत्र 31 साल बाद फिर से स्वैच्छिक इच्छा मृत्यु को वैध बनाने की दिशा में बढ़ रहा है। 1995 में नॉर्दर्न टेरिटरी ने दुनिया में पहली बार ऐसा कानून बनाया था, जिसे 1997 में ऑस्ट्रेलियाई संसद ने रद्द कर दिया था। अब यहां की सरकार ने घोषणा की है कि 2026 के मध्य तक डॉक्टरों की सहायता से मौत से संबंधित बिल पर विचार किया जाएगा। वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के सभी छह राज्यों और ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी में यह कानून लागू है। 

सैन्य खुफिया प्रमुख बुडानोव होंगे जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को सैन्य खुफिया प्रमुख जनरल किरिलो बुडानोव को अपना नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका युद्ध खत्म करने के लिए राजनयिक प्रयास तेज कर रहा है। बुडानोव, पूर्व चीफ एंड्री यरमक की जगह लेंगे, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद कार्रवाई की गई है। जेलेंस्की ने कहा कि बुडानोव का अनुभव शांति वार्ता में सहायक होगा। 

श्रीलंका की नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 11 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए गए हैं। उनकी एक नौका भी जब्त हुई है। श्रीलंका नौसेना ने कहा, मछुआरों को उत्तरी प्रांत में बृहस्पतिवार देर रात को गिरफ्तार किया गया। वे क्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ रहे थे और इलाका छोड़ने की चेतावनी पर भी मछली पकड़ना जारी रखे थे। 

यूएई भारत के स्वदेशी रक्षा उत्पादों में दिखा रहा गहरी दिलचस्पी
हाल में भारत और यूएई के बीच रक्षा संबंध काफी गहरे हुए हैं। अक्तूबर 2025 में यूएई सेना के मेजर जनरल यूसुफ मैयूफ सईद अल हलामी ने भारत यात्रा के दौरान देश की एआई क्षमताओं और डीआरडीओ की स्वदेशी तकनीक में रुचि दिखाई थी। दिसंबर में यूएई प्रेसिडेंशियल गार्ड के कमांडर मेजर जनरल अली सैफ अल काबी ने जनरल द्विवेदी से मुलाकात कर भविष्य की रक्षा प्रौद्योगिकियों में साझेदारी बढ़ाने पर बातचीत की थी। यूएई भारत के स्वदेशी रक्षा उत्पादों, जैसे ब्रह्मोस मिसाइल और आकाश एयर डिफेंस सिस्टम में गहरी दिलचस्पी दिखा रहा है।

प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को बंगाल दौरे पर आ सकते हैं। पीएम मालदा में रैली कर बंगाल में चुनावी बिगुल फूकेंगे। इस दौरान वे प्रदेश को कई सौगात भी देंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री हावड़ा में भी बड़ी रैली कर सकते हैं। इसी दौरे में पीएम हावड़ा-गुवाहाटी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसके अलावा पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के लिहाज से बेहद अहम परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया जा सकता है, क्योंकि असम और बंगाल में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा 18 जनवरी को हावड़ा में भी एक बड़ी रैली की तैयारी कर रही है।

कॉरपोरेट मंत्रालय ने श्री सीमेंट के खिलाफ दिए जांच के आदेश
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) ने सीमेंट विनिर्माता कंपनी श्री सीमेंट के खिलाफ जांच के आदेश देने के साथ उससे कुछ सूचनाएं मांगी हैं। बांगुर परिवार प्रवर्तित कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, उसे एक जनवरी, 2026 को मंत्रालय के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक कार्यालय, अहमदाबाद से इस संबंध में एक पत्र मिला है। हालांकि, कंपनी ने जांच की प्रकृति या कारणों का खुलासा नहीं किया है। साथ ही कहा, मांगी गई जानकारी उचित समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

नियामकीय सूचना के मुताबिक, पत्र में कहा गया है कि मंत्रालय ने कंपनी अधिनियम-2013 की धारा 210(1)(सी) के तहत जांच के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में कंपनी से कुछ विवरण मांगे गए हैं। यह धारा केंद्र सरकार को जनहित में किसी कंपनी के मामलों की जांच कराने का अधिकार देती है। इस कानून के तहत, केंद्र इस उद्देश्य के लिए एक या एक से अधिक निरीक्षकों की नियुक्ति कर सकती है, जो कंपनी के कामकाज की जांच कर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपते हैं। सीमेेंट कंपनी ने कहा, इस घटनाक्रम का उसके वित्तीय प्रदर्शन, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

एआई से बनाए वीडियो पर जावेद अख्तर बोले कराएंगे एफआईआर
मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर अपने अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाए गए वीडियो से खासे खफा हैं। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि वह इस वीडियो को बनाने वाले शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। दरअसल, एआई से अख्तर के बनाए इस वीडियो में उन्हें यह दावा करते हुए दिखाया गया है कि आखिरकार वह अल्लाह की पनाह में पहुंच गए हैं।  उन्होंने आगे कहा, एक फर्जी वीडियो चलाया जा रहा है, जिसमे मेरी कंप्यूटर से बनाई तस्वीर में मुझे स्कल टोपी पहने और यह दावा करते हुए दिखाया जा रहा है कि आखिरकार मैं अल्लाह की पनाह में पहुंच गया हूं। यह पूरी तरह से निरर्थक बात है।

तेलंगाना विधानसभा में CPI विधायक के पीएम मोदी पर बयान पर BJP नाराज
तेलंगाना विधानसभा में CPI विधायक कुनमनेनी सांबासिवा राव ने VB-G RAM G एक्ट पर बहस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला किया। उन्होंने MGNREGA को बदलने और महात्मा गांधी का नाम हटाने की निंदा की। ऐसे में भाजपा विधायक नाराज हो गए और स्पीकर गड्डम प्रसाद कुमार ने कहा कि आपत्तिजनक बयान रिकॉर्ड से हटाया जाएगा। विधानसभा ने केंद्र को कड़ी निंदा करते हुए पुराना कानून जारी रखने की मांग की। केंद्रीय राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने इसे अनुचित भाषा करार दिया और माफी की मांग की।

बिहार के मुजफ्फरपुर में पीएम और राष्ट्रपति के फर्जी AI वीडियो फैलाने वाला गिरफ्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रमोद कुमार राज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के AI जनित फर्जी वीडियो और ऑडियो बनाने और सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि इसका उद्देश्य जनता को गुमराह करना, संवैधानिक पदों की गरिमा को नुकसान पहुंचाना और सामाजिक अस्थिरता पैदा करना था। आरोपी के मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

पहली में दाखिले की उम्र की अनदेखी कर रहे छह राज्य
केंद्र सरकार के पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु छह साल निर्धारित करने वाले नियम का पालन केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ ने नहीं किया है।
यह राज्य अब भी पहली कक्षा में दाखिले के लिए अलग-अलग आयु मानदंड का पालन करते हैं। केंद्र ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा के अधिकार कानून के तहत पहली कक्षा में दाखिले को आयु सीमा छह साल निर्धारित की थी। इससे पहले, यह सीमा पांच वर्ष थी। इसका मकसद पहली कक्षा में एक समान आयु वर्ग से छात्रों को दाखिला दिलाना था।

250 करोड़ की ठगी में 33 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज
इंफाल। मणिपुर में निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 33.66 करोड़ रुपये की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई बिरला एम्पोरियम प्रा. लि., इरा फाइनेंस प्रा. लि. और उनके निदेशक युमनाम इराबंता सिंह के खिलाफ की गई है। ईडी के मुताबिक, इस मामले में करीब 5,000 निवेशकों से धोखाधड़ी की गई। मामले में अब तक कुल 61.68 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं। आरोप है कि वर्ष 2019 से 2021 के बीच युमनाम इराबंता ने अपनी कंपनियों के जरिये फर्जी निवेश योजना चलाई। इसमें लोगों को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 250 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई। एजेंसी

मनी लॉन्ड्रिंग: आईएएस अफसर गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएएस अधिकारी और गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के पूर्व कलेक्टर राजेंद्र कुमार पटेल को घूसखोरी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि 10 करोड़ रुपये के भूमि उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) के मामले में भूमिका को लेकर उनकी गिरफ्तारी की गई है। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से रिश्वत की दरें तय कर रखी थीं। ईडी ने एक सप्ताह पहले ही पटेल के कार्यालय में तैनात उप मामलतदार (राजस्व अधिकारी) चंद्रसिंह मोरी को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था। मोरी के घर पर छापे में करीब 67.50 लाख रुपये नकदी बरामद की गई थी।

इसके बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के अधिकारी पटेल को सुरेंद्रनगर के कलेक्टर पद से हटा दिया गया था।
मोरी के पास सीएलयू से जुड़े आवेदनों के निपटारे की जिम्मेदारी थी। आरोप है कि मोरी ने आवेदनों को जल्द मंजूरी देने के लिए रिश्वत ली। मोरी ने पूछताछ में बताया था कि रिश्वत की आधी रकम पटेल के पास जाती थी।

अंडमान और निकोबार के दौरे पर अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 जनवरी से चार जनवरी तक अंडमान और निकोबार के दौरे पर हैं। इसके लिए शुक्रवार को जब वे वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। तब उपराज्यपाल एडमिरल डीके जोशी, पुलिस और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा स्थानीय प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

हैदराबाद में ज्वैलरी शॉप पर लूट की कोशिश नाकाम
हैदराबाद के रम्पल्ली एक्स रोड्स पर शुक्रवार दोपहर ज्वैलरी शॉप में दो लुटेरों ने तलवार और बंदूक लेकर लूट की कोशिश की। दुकान के मालिकों ने साहस दिखाते हुए उनका मुकाबला किया, जिससे लुटेरे बिना कोई गहना चुराए भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंफाल में 27 बम बरामद, सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय
मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 देसी बम बरामद कर उन्हें सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह अभियान इलाके में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान चलाया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, विशेष अभियान के दौरान थौबल डैम थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोंगलाम गांव के पास ये बम बरामद किए गए। बमों की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल और बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी बमों को एक सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नियंत्रित तरीके से नष्ट कर दिया गया।

जिससे किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान को टाल लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि बरामद किए गए सभी बम देसी किस्म के थे। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन विस्फोटकों को किस मकसद से वहां रखा गया था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

बंगलूरू आतंकी साजिश मनोचिकित्सक समेत 3 के खिलाफ आरोपपत्र दायर
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बंगलूरू में 2023 के एक मामले में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े तीन आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इसमें एक मनोचिकित्सक भी शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक, बंगलूरू की एक कोर्ट में दाखिल दूसरे सहायक आरोपपत्र में एनआईए ने अनीस फातिमा, चान पासा ए. और नागराज एस को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), अवैध गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और कर्नाटक जेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत नामित किया है। मामले में जांच कर रही स्थानीय पुलिस से लेकर यह मामला अक्टूबर 2023 में एनआईए को सौंपा गया था।

 एनआईए ने फरार जुनैद अहमद समेत नौ आरोपियों के खिलाफ इससे पूर्व आरोपपत्र दाखिल किए गए थे। मामला मूल रूप से बंगलूरू सिटी पुलिस ने जुलाई 2023 में दर्ज किया था। यह उन आदतन अपराधियों से हथियार, गोला-बारूद और डिजिटल उपकरण बरामद होने से जुड़ा था जिन्होंने बेंगलुरु में आतंक फैलाने की साजिश रची थी तथा उनका इरादा भारत की संप्रभुता एवं सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना था।

बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ी उपलब्धि…महाराष्ट्र के पालघर में सुरंग का काम पूरा
भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना ने शुक्रवार को एक और मील का पत्थर पार कर लिया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के रेल भवन से वर्चुअली महाराष्ट्र के पालघर जिले में 1.5 किलोमीटर लंबी पहाड़ी सुरंग (टनल-5) के अंतिम ब्रेकथ्रू (आर-पार खुदाई) को देखा। विशाल पहाड़ियों को काटकर बनाई गई यह सुरंग विरार और बोइसर स्टेशनों के बीच स्थित है। महाराष्ट्र में यह दूसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले ठाणे और बीकेसी के बीच 5 किलोमीटर लंबी सुरंग का काम सितंबर 2025 में पूरा किया गया था। रेल मंत्री ने इसे परियोजना के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताई। 508 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।

इससे मुंबई और अहमदाबाद के बीच का सफर घटकर महज 1 घंटा 58 मिनट रह जाएगा। इस परियोजना में कुल 27.4 किमी लंबी सुरंगें शामिल हैं, जिनमें से 21 किमी जमीन के नीचे और बाकी सतह पर हैं। अश्विनी वैष्णव ने पुष्टि की कि इस परियोजना का पहला चरण अगस्त 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह ट्रैक जापान की अगली पीढ़ी की ई-10 शिंकानसेन ट्रेनों के लिए भी सक्षम है, जो 360 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें