अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*देश-दुनिया:आज छह सीटों पर उपचुनाव की मतगणना; रियाद जाने वाली 330+ उड़ानें रद्द; नाना पाटेकर ने कश्मीर के लिए भी देखा सपना; यूपी में सियासी हलचल*

Share

रियाद में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों को लेकर अलर्ट के बीच एअर इंडिया और इंडिगो की कई उड़ानें रद्द होने की खबर है। नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके बेटे ने कश्मीर और उत्तर भारत में उनकी योजनाओं के बारे में बताया है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के तीन बागी नेताओं के भाजपा में शामिल होने से सियासी हलचल तेज है। अमेठी में 14 तारीख को शक्ति प्रदर्शन के साथ वे विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। आईआईटी बॉम्बे परिसर में गैस रिसाव के बाद आग लगने से दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर खुफिया इनपुट सामने आया है। इसमें सीजेपी पर कॉलेज छात्रों को उकसाने और दो लाख पोस्टर बांटने का आरोप है। उधर, उपराज्यपाल संधू ने 34 आईएएस और दानिक्स अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए हैं। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अवैध रूप से भारत में दाखिल पाकिस्तानी नागरिक को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। क्रिकेट में लखनऊ के बाद रांची में भी भारतीय टीम से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं, ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका के 81 सैन्य विमान और ड्रोन नष्ट होने का दावा करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला को सम्मानित किया, जबकि इससे कुछ घंटे पहले कंपनी पर कार्रवाई हुई थी। अमेरिका की आव्रजन नीति पर सख्ती के बीच माइक्रोसॉफ्ट का रुख भी चर्चा में है। ओडिशा के मयूरभंज में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक मरीज की मौत हो गई और दो लोग झुलस गए। 

रियाद में संकट गहराया:  एअर इंडिया, इंडिगो की कई उड़ानें रद्द, हूती के मिसाइल हमलों को लेकर अलर्ट में क्या?
पश्चिम एशिया में बीते सात महीने से अधिक समय से हालात अतिसंवेदनशील हैं। ईरान-अमेरिका के बीच जंग की ताप अन्य देशों तक भी पहुंच रही है। रियाद में संकट गहराने के कारण सुरक्षा कारणों से एअर इंडिया, इंडिगो ने कई उड़ानें रद्द करने का एलान किया है। एअर इंडिया, इंडिगो और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद के लिए अपनी उड़ानें 10 अक्तूबर तक रद्द कर इस निर्णय के पीछे क्षेत्र में गंभीर सुरक्षा स्थिति का हवाला दिया।

अलविदा नाना: जाने से ठीक पहले किसे क्या सौंप गए नाना पाटेकर? बेटे ने कश्मीर और उत्तर भारत में उनकी योजना बताई
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में एक- पद्म श्री से नवाजे जा चुके नाना पाटेकर का निधन 75 साल की आयु में हुआ। गोवा में निधन के बाद पुणे ग्रामीण के डोनजे गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने पिता की विरासत, उपलब्धियों और सपनों को लेकर बात की। मल्हार ने कहा कि नाना अपने कृतित्व से अमर हो चुके हैं।

यूपी में सियासी हलचल: सपा के तीन बागी अब भाजपा के साथ, 14 को अमेठी में शक्ति प्रदर्शन और विधिवत सदस्यता ग्रहण
विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में एक और बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होने जा रहा है। समाजवादी पार्टी से बगावत कर चुके तीन विधायक अब औपचारिक तौर पर भाजपा का दामन थामेंगे।  इनमें राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी शामिल हैं। नवरात्रि में 14 अक्तूबर को अमेठी में आयोजित कार्यक्रम में ये तीनो विधायक भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। 

विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में एक और बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होने जा रहा है। समाजवादी पार्टी से बगावत कर चुके तीन विधायक अब औपचारिक तौर पर भाजपा का दामन थामेंगे। इनमें राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी शामिल हैं। नवरात्रि में 14 अक्तूबर को अमेठी में आयोजित कार्यक्रम में ये तीनो विधायक भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।भाजपा ने तीनों विधायकों की ज्वाइनिंग के लिए अमेठी को चुना है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी, प्रदेश सरकार के मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, बुलंदशहर के सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह, पूजा पाल समेत एक राज्य और केंद्र सरकार के एक दर्जन से अधिक मंत्री, पार्टी के तमाम सांसद और विधायक, पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि 2022 में राकेश प्रताप सिंह गौरीगंज (अमेठी ), विनोद चतुर्वेदी कालपी (जालौन ) और अभय सिंह गोसाईगंज (अयोध्या ) सपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। बड़ी संख्या में केंद्र और प्रदेश के पार्टी नेताओं की मौजूदगी के बीच होने वाला यह कार्यक्रम सिर्फ सदस्यता ग्रहण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भाजपा की ओर से राजनीतिक संदेश देने की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है।

दरअसल, तीनों विधायकों ने 2024 के राज्यसभा चुनाव में सपा के निर्देश के विपरीत भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था। इसके बाद से ही इनके सपा से अलग होने और भाजपा में शामिल होने की अटकले लग रही थी।अब करीब ढाई साल बाद इनकी भाजपा में औपचारिक एंट्री होने जा रही है।

गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने भाजपा में जाने का ऐलान करते हुए सपा की नीतियों पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने परिवारवाद और जातिवाद का आरोप लगाते हुए कहा है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली राजनीति के साथ वह आगे नहीं चल सकते।

तीनों विधायकों की एक साथ भाजपा में एंट्री को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक तीनों को आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर मैदान में उतारने की तैयारी है। खास बात यह है कि तीनों अलग-अलग क्षेत्रों में राजनीतिक प्रभाव रखते हैं। ऐसे में भाजपा की कोशिश इन नेताओं के जरिए संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में अपने संगठन और चुनावी समीकरण को मजबूत करने की होगी। 

आईआईटी बॉम्बे कैंपस में आग: गैस रिसाव के बाद परिसर में बने हॉस्टल में बड़ा हादसा, दो बच्चों समेत पांच लोग घायल
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के बॉम्बे कैंपस में आग लगने की खबर है। गैस में रिसाव के बाद परिसर में बने हॉस्टल में हुए इस बड़े हादसे में दो बच्चों समेच पांच लोगों के घायल होने की खबर है। हताहतों की पहचान सार्वजनिक नहीं हुई है। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियों के अलावा स्थानीय राहत-बचाव कार्य एजेंसियों को मौके पर भेजा गया है। 

दिल्ली: 10 अक्तूबर के प्रदर्शन पर बड़ा खुफिया इनपुट, कॉलेज छात्रों को उकसा रही है सीजेपी; बांटेगी 2 लाख पोस्टर
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस के खुफिया विभाग ने गंभीर इनपुट्स मिले हैं। खुफिया विभाग ने इनपुट दिए है कि सीजेपी को आम आदमी पार्टी (आप) पीछे से पूरी तरह समर्थन कर रही है। सीजेपी व आप ने दिल्ली के कॉलेज व विश्वविद्यालय के छात्रों को उकसाना शुरू कर दिया है। 

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एलजी संधू ने किए 34 आईएएस-दानिक्स अफसरों के तबादले, नई नियुक्तियों के आदेश
उपराज्यपाल ने राजधानी के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए 34 वरिष्ठ आईएएस और दानिक्स अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बृहस्पतिवार देर शाम नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए। जारी आदेश के तहत 22 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों और 8 दानिक्स कैडर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है, जिसका सीधा प्रभाव दिल्ली की बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और आबकारी व्यवस्था पर पड़ेगा। 

कठुआ: अवैध रूप से भारत में दाखिल पाकिस्तानी नागरिक 10 दिन की पुलिस रिमांड पर, पिछले महीने किया था गिरफ्तार
न्यायिक मजिस्ट्रेट हीरानगर ने पाकिस्तानी नागरिक की अंतरराष्ट्रीय सीमा से अवैध रूप से भारत में दाखिल होने के आरोपी को 10 की पुलिस रिमांड का आदेश दिया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी की देशविरोधी गतिविधियों के आरोपों की जांच के लिए 15 दिन की रिमांड की मांग की थी, जो 15 अक्टूबर तक रहेगी। 

लखनऊ के बाद रांची में भी भारत का दबदबा!: ये पांच खिलाड़ी मचा सकते हैं तबाही, वेस्टइंडीज के लिए बनेंगे सिरदर्द
पहले टी20 मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में दूसरे टी20 में भी कुछ भारतीय खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। ये खिलाड़ी एक बार फिर वेस्टइंडीज के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। 

जंग में स्वाहा हुए करोड़ों के उपकरण: ईरान से युद्ध में अमेरिका के 81 सैन्य विमान और ड्रोन नष्ट, तबाही पर नई रिपोर्ट में और क्या?
ईरान के साथ सात महीने से अधिक समय से जारी युद्ध में अमेरिकी सेना को भारी क्षति पहुंच है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, इस युद्ध में अमेरिका के कम से कम 81 सैन्य विमान और ड्रोन क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए हैं। यह जानकारी इस सप्ताह अपडेट की गई अमेरिकी कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (Congressional Research Service) की रिपोर्ट के मुताबिक सेना ने भी नुकसानों को स्वीकार किया है। 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

ट्रंप ने सत्य नडेला को दिया सम्मान: कुछ घंटे पहले माइक्रोसॉफ्ट पर हुई थी कार्रवाई; क्या है पूरा मामला?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला जैसे टेक अरबपतियों की तारीफ की। लेकिन इससे कुछ घंटे पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ कार्रवाई का एलान किया था। कंपनी को एक ऐसे कार्यक्रम से निलंबित किया गया है, जिसके तहत कंपनियां एच-1बी वीजा वाले कुशल विदेशी कर्मचारियों के लिए ग्रीन कार्ड के आवेदन कर सकती हैं। 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

ओडिशा में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा: मरीज की मौत, दो झुलसे; आखिर कैसे हुआ इतना जोरदार धमाका?
ओडिशा के मयूरभंज जिले में गुरुवार शाम एक एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। हादसे में एक मरीज की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान सुजोष बारिक (35) के रूप में हुई है। वह उदला थाना क्षेत्र के कुंडाबाई का रहने वाला था। सुजोष गंभीर रक्त संक्रमण से पीड़ित था। 

उपचुनाव परिणाम: असम में लोकसभा; बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए गए हैं। नतीजों से जुड़े पल-पल के अपडेट्स 

देश के तीन प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान 6 अक्तूबर को कराए गए थे। आज सभी छह सीटों पर एक साथ मतगणना होगी। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट, पुदुचेरी की थट्टांचावडी सीट पर मुख्यमंत्री एन रंगासामी की छोड़ी सीट पर, तमिलनाडु की मदुरंतकम, धारापुरम सीट पर डीएमके, सीएम विजय की पार्टी टीवीके और एआईएडीएमके के बीच मुकाबला है। इन विधानसभा सीटों के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी आज उपचुनाव में डाले गए मतों की गिनती होगी। चुनाव परिणाम दोपहर तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।

कहां और क्यों कराए जा रहे हैं उपचुनाव?

राज्य / केंद्रशासित प्रदेश के नामविधानसभा / लोकसभा सीटकिस कारण चुनाव
पश्चिम बंगालनंदीग्राममुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने सीट छोड़ी।
रेजीनगरआम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने सीट खाली की।
तमिलनाडुमदुरंतकममारागाथम कुमारवेल के इस्तीफे के बाद खाली हुई 
धारापुरमपी. सत्यबामा के इस्तीफे के कारण रिक्त।
पुदुचेरीथट्टांचावडीमुख्यमंत्री एन रंगासामी ने चुनाव जीतने के बाद छोड़ी सीट।
असमनगांव लोकसभा सीटकांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई। अब वे भाजपा में शामिल।

 
असम में कैसे समीकरण, सीएम हिमंत का दावा क्या?

दरअसल, लोकसभा सीट होने के कारण असम का उपचुनाव राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने नगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा है कि यह सीट भाजपा का पारंपरिक गढ़ नहीं रही है। नगांव में अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या करीब 3.5 लाख अधिक है। पिछली बार सत्ताधारी भाजपा करीब 2.5 लाख वोटों से हारी थी। नगांव लोकसभा क्षेत्र में राजनीतिक तैयारियों को लेकर सीएम सरमा ने कहा, भाजपा का लक्ष्य अपनी चार सीटें बरकरार रखना और बाकी चार में अपनी स्थिति मजबूत करना है। 

सुर्खियां: रियाद जाने वाली 330+ उड़ानें रद्द; नाना पाटेकर ने कश्मीर के लिए भी देखा सपना; यूपी में सियासी हलचल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 09 Oct 2026 05:23 AM IST

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

आज की बड़ी खबरें – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Reactions

रियाद में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों को लेकर अलर्ट के बीच एअर इंडिया और इंडिगो की कई उड़ानें रद्द होने की खबर है। नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके बेटे ने कश्मीर और उत्तर भारत में उनकी योजनाओं के बारे में बताया है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के तीन बागी नेताओं के भाजपा में शामिल होने से सियासी हलचल तेज है। अमेठी में 14 तारीख को शक्ति प्रदर्शन के साथ वे विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। आईआईटी बॉम्बे परिसर में गैस रिसाव के बाद आग लगने से दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर खुफिया इनपुट सामने आया है। इसमें सीजेपी पर कॉलेज छात्रों को उकसाने और दो लाख पोस्टर बांटने का आरोप है। उधर, उपराज्यपाल संधू ने 34 आईएएस और दानिक्स अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए हैं। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अवैध रूप से भारत में दाखिल पाकिस्तानी नागरिक को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। क्रिकेट में लखनऊ के बाद रांची में भी भारतीय टीम से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं, ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका के 81 सैन्य विमान और ड्रोन नष्ट होने का दावा करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला को सम्मानित किया, जबकि इससे कुछ घंटे पहले कंपनी पर कार्रवाई हुई थी। अमेरिका की आव्रजन नीति पर सख्ती के बीच माइक्रोसॉफ्ट का रुख भी चर्चा में है। ओडिशा के मयूरभंज में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक मरीज की मौत हो गई और दो लोग झुलस गए। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-


 

Trending Videos

https://videocdn.amarujala.com/trending-player#mute
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

सऊदी की उड़ानें रद्द – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

रियाद में संकट गहराया:  एअर इंडिया, इंडिगो की कई उड़ानें रद्द, हूती के मिसाइल हमलों को लेकर अलर्ट में क्या?
पश्चिम एशिया में बीते सात महीने से अधिक समय से हालात अतिसंवेदनशील हैं। ईरान-अमेरिका के बीच जंग की ताप अन्य देशों तक भी पहुंच रही है। रियाद में संकट गहराने के कारण सुरक्षा कारणों से एअर इंडिया, इंडिगो ने कई उड़ानें रद्द करने का एलान किया है। एअर इंडिया, इंडिगो और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद के लिए अपनी उड़ानें 10 अक्तूबर तक रद्द कर इस निर्णय के पीछे क्षेत्र में गंभीर सुरक्षा स्थिति का हवाला दिया। पढ़ें पूरी खबर 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

बेटे मल्हार ने बताई नाना पाटेकर की विरासत – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अलविदा नाना: जाने से ठीक पहले किसे क्या सौंप गए नाना पाटेकर? बेटे ने कश्मीर और उत्तर भारत में उनकी योजना बताई
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में एक- पद्म श्री से नवाजे जा चुके नाना पाटेकर का निधन 75 साल की आयु में हुआ। गोवा में निधन के बाद पुणे ग्रामीण के डोनजे गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने पिता की विरासत, उपलब्धियों और सपनों को लेकर बात की। मल्हार ने कहा कि नाना अपने कृतित्व से अमर हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

सांकेतिक चित्र – फोटो : ANI

यूपी में सियासी हलचल: सपा के तीन बागी अब भाजपा के साथ, 14 को अमेठी में शक्ति प्रदर्शन और विधिवत सदस्यता ग्रहण
विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में एक और बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होने जा रहा है। समाजवादी पार्टी से बगावत कर चुके तीन विधायक अब औपचारिक तौर पर भाजपा का दामन थामेंगे।  इनमें राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी शामिल हैं। नवरात्रि में 14 अक्तूबर को अमेठी में आयोजित कार्यक्रम में ये तीनो विधायक भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पढ़ें पूरी खबर 
 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

बड़ी खबर – फोटो : अमर उजाला

आईआईटी बॉम्बे कैंपस में आग: गैस रिसाव के बाद परिसर में बने हॉस्टल में बड़ा हादसा, दो बच्चों समेत पांच लोग घायल
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के बॉम्बे कैंपस में आग लगने की खबर है। गैस में रिसाव के बाद परिसर में बने हॉस्टल में हुए इस बड़े हादसे में दो बच्चों समेच पांच लोगों के घायल होने की खबर है। हताहतों की पहचान सार्वजनिक नहीं हुई है। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियों के अलावा स्थानीय राहत-बचाव कार्य एजेंसियों को मौके पर भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

प्रदर्शन करती सीजेपी – फोटो : अमर उजाला

दिल्ली: 10 अक्तूबर के प्रदर्शन पर बड़ा खुफिया इनपुट, कॉलेज छात्रों को उकसा रही है सीजेपी; बांटेगी 2 लाख पोस्टर
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस के खुफिया विभाग ने गंभीर इनपुट्स मिले हैं। खुफिया विभाग ने इनपुट दिए है कि सीजेपी को आम आदमी पार्टी (आप) पीछे से पूरी तरह समर्थन कर रही है। सीजेपी व आप ने दिल्ली के कॉलेज व विश्वविद्यालय के छात्रों को उकसाना शुरू कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

तबादले। – फोटो : amar ujala

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एलजी संधू ने किए 34 आईएएस-दानिक्स अफसरों के तबादले, नई नियुक्तियों के आदेश
उपराज्यपाल ने राजधानी के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए 34 वरिष्ठ आईएएस और दानिक्स अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बृहस्पतिवार देर शाम नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए। जारी आदेश के तहत 22 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों और 8 दानिक्स कैडर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है, जिसका सीधा प्रभाव दिल्ली की बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और आबकारी व्यवस्था पर पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

सांकेतिक चित्र – फोटो : ANI

कठुआ: अवैध रूप से भारत में दाखिल पाकिस्तानी नागरिक 10 दिन की पुलिस रिमांड पर, पिछले महीने किया था गिरफ्तार
न्यायिक मजिस्ट्रेट हीरानगर ने पाकिस्तानी नागरिक की अंतरराष्ट्रीय सीमा से अवैध रूप से भारत में दाखिल होने के आरोपी को 10 की पुलिस रिमांड का आदेश दिया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी की देशविरोधी गतिविधियों के आरोपों की जांच के लिए 15 दिन की रिमांड की मांग की थी, जो 15 अक्टूबर तक रहेगी। पढ़ें पूरी खबर 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

भारतीय टीम – फोटो : ANI

लखनऊ के बाद रांची में भी भारत का दबदबा!: ये पांच खिलाड़ी मचा सकते हैं तबाही, वेस्टइंडीज के लिए बनेंगे सिरदर्द
पहले टी20 मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में दूसरे टी20 में भी कुछ भारतीय खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। ये खिलाड़ी एक बार फिर वेस्टइंडीज के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

पश्चिम एशिया में संघर्ष – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

जंग में स्वाहा हुए करोड़ों के उपकरण: ईरान से युद्ध में अमेरिका के 81 सैन्य विमान और ड्रोन नष्ट, तबाही पर नई रिपोर्ट में और क्या?
ईरान के साथ सात महीने से अधिक समय से जारी युद्ध में अमेरिकी सेना को भारी क्षति पहुंच है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, इस युद्ध में अमेरिका के कम से कम 81 सैन्य विमान और ड्रोन क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए हैं। यह जानकारी इस सप्ताह अपडेट की गई अमेरिकी कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (Congressional Research Service) की रिपोर्ट के मुताबिक सेना ने भी नुकसानों को स्वीकार किया है। पढ़ें पूरी खबर 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला – फोटो : ANI

ट्रंप ने सत्य नडेला को दिया सम्मान: कुछ घंटे पहले माइक्रोसॉफ्ट पर हुई थी कार्रवाई; क्या है पूरा मामला?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला जैसे टेक अरबपतियों की तारीफ की। लेकिन इससे कुछ घंटे पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ कार्रवाई का एलान किया था। कंपनी को एक ऐसे कार्यक्रम से निलंबित किया गया है, जिसके तहत कंपनियां एच-1बी वीजा वाले कुशल विदेशी कर्मचारियों के लिए ग्रीन कार्ड के आवेदन कर सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

एंबुलेंस में सिलेंडर फटा – फोटो : एएनआई

ओडिशा में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा: मरीज की मौत, दो झुलसे; आखिर कैसे हुआ इतना जोरदार धमाका?
ओडिशा के मयूरभंज जिले में गुरुवार शाम एक एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। हादसे में एक मरीज की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान सुजोष बारिक (35) के रूप में हुई है। वह उदला थाना क्षेत्र के कुंडाबाई का रहने वाला था। सुजोष गंभीर रक्त संक्रमण से पीड़ित था। पढ़ें पूरी खबर 

ये भी पढ़ें

Latest and Breaking News Today in Hindi Live 9 October 2026

पढ़ें 9 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार – लाइव ब्रेकिंग न्यूज

देश

Microsoft Reacts to US Immigration Crackdown, Nadella Honored Amidst Controversy

अमेरिकी सरकार की कार्रवाई: आव्रजन पर प्रशासन की सख्ती पर क्या बोला माइक्रोसॉफ्ट? सीईओ नडेला को मिला सम्मान

दुनिया

घर बैठे पितरों की शांति के लिए करें तिल तर्पण और पिंडदान

घर बैठे पितरों की शांति के लिए करें तिल तर्पण और पिंडदान

BOOK PITRU PAKSHA PUJA

Trump honours Microsoft's CEO after Vance drops H-1B visa hammer on company

ट्रंप ने सत्य नडेला को दिया सम्मान: कुछ घंटे पहले माइक्रोसॉफ्ट पर हुई थी कार्रवाई; क्या है पूरा मामला?

दुनिया

Setback for 8 IT companies, including Infosys and Wipro, in the US; will India be affected?

अमेरिका में इंफोसिस, विप्रो समेत 8 आईटी कंपनियों को झटका, भारत पर पड़ेगा असर?

दुनिया

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

सुर्खियां: सीईसी के खिलाफ आज कांग्रेस का प्रदर्शन, इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली; सऊदी में हवाई अड्डों पर हमले

देश

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

अमेरिकी सरकार की कार्रवाई: आव्रजन पर प्रशासन की सख्ती पर क्या बोला माइक्रोसॉफ्ट? सीईओ नडेला को मिला सम्मान
गुरुवार को माइक्रोसॉफ्ट ने ट्रंप प्रशासन की आव्रजन कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी। कंपनी को स्थायी श्रम प्रमाणन कार्यक्रम से निलंबित कर दिया गया था। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला को नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन से सम्मानित किया।

बंगाल में मतगणना के दौरान किन गतिविधियों पर रोक?

रेजीनगर में मतगणना के दौरान पाबंदियां आज सुबह 5 बजे से शुरू हो गई हैं। गिनती की प्रक्रिया पूरी होने और नतीजों की आधिकारिक घोषणा होने तक लागू रहेंगी। इन पाबंदियों के तहत, गिनती वाले सेंटर के 100 मीटर के दायरे में किसी भी वाहन को आने की इजाजत नहीं होगी और इसी इलाके में पांच या उससे ज्यादा लोगों के जमा होने पर भी रोक होगी।

गिनती वाले सेंटर के 100 मीटर के दायरे में लाउडस्पीकर बजाने की इजाजत नहीं होगी और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वैध पहचान पत्र के बिना किसी को भी गिनती वाले सेंटर में घुसने नहीं दिया जाएगा। गिनती वाले सेंटर के 200 मीटर के दायरे में हथियार, मोबाइल, कॉर्डलेस फोन या वायरलेस सेट ले जाने की इजाजत नहीं होगी। हालांकि, यह रोक मजिस्ट्रेट, पुलिस कर्मियों, चुनाव पर्यवेक्षकों, जिला मजिस्ट्रेटों, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेटों, रिटर्निंग अधिकारियों और वोटों की गिनती में शामिल कर्मचारियों पर लागू नहीं होगी।

बंगाल: रेजीनगर उपचुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, मतगणना केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा लागू

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा था। रेजीनगर के अलावा, पूर्वी मिदनापुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भी मंगलवार को उपचुनाव हुआ था। आज वोटों की गिनती के दौरान तनाव और हिंसा की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने मतगणना केंद्र पर कई तरह के प्रतिबंध और निषेधाज्ञा लागू कर दी है। रेजीनगर उपचुनाव की वोटों की गिनती बहरामपुर गर्ल्स कॉलेज में होगी। सब-डिविजनल ऑफिसर (मुख्यालय) समीरन बारिक के अनुसार, पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में आशंका जताई थी कि गिनती वाले सेंटर के आसपास विरोधी राजनीतिक गुटों के समर्थक बड़ी संख्या में जमा हो सकते हैं, जिससे गिनती के दिन कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मतगणना केंद्र और उसके आसपास निषेधाज्ञा और पाबंदियां लागू कर दी गई हैं।

ब्रिटेन में दो लातवियाई नागरिक गिरफ्तार, चार अंतरिक्ष यात्री आठ महीने बाद पृथ्वी पर लौटे

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय की सुरक्षा गश्ती ने लंदन के उत्तर में स्थित एक रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) अड्डे के पास दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दोनों आरोपी लातविया के नागरिक हैं और ब्रिटेन में रहते हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों को आरएएफ अड्डे की बाहरी सीमा के बाहर से गिरफ्तार किया गया। उन पर अड्डे के आसपास अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के संदेह में कार्रवाई की गई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है और गिरफ्तारी से जुड़े अन्य विवरण तत्काल सामने नहीं आए हैं।

चार अंतरिक्ष यात्री आठ महीने बाद पृथ्वी पर लौटे
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर करीब आठ महीने बिताने के बाद चार अंतरिक्ष यात्री गुरुवार को पृथ्वी पर लौट आए। स्पेसएक्स के कैप्सूल ने अमेरिका के कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स के तट से दूर प्रशांत महासागर में सफल स्प्लैशडाउन किया। नासा की जेसिका मेयर और जैक हैथवे, फ्रांस की सोफी एडेनोट और रूस के आंद्रेई फेद्यायेव बुधवार को अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुए थे। उनका दल एक बीमार अंतरिक्ष यात्री और उसके साथियों की जगह लेने के लिए फरवरी में स्टेशन पहुंचा था। नए दल के पहुंचने में कैप्सूल की मरम्मत के कारण तीन सप्ताह की देरी हुई थी।

मॉल ऑफ अमेरिका पर हमले की साजिश नाकाम
अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने बुधवार को दावा किया कि उसने मॉल ऑफ अमेरिका पर हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि एफबीआई के एजेंट ही आईएसआईएस के आतंकी बनकर आरोपी किशोर के संपर्क में थे। एजेंट्स ने ही किशोर के कहने पर हमले की योजना बना रहे किशोर को असॉल्ट राइफल मुहैया कराई थी। हालांकि हमले को अंजाम देने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एफबीआई ने क्या बताया?
अधिकारियों ने बताया कि 18 वर्षीय युवक करीब दो साल से जांच के दायरे में था और इस दौरान वह एफबीआई के एक गोपनीय मुखबिर के साथ लगातार संपर्क में था। बाद में एजेंटों ने उसे राइफल और गोला-बारूद बेचने का प्रस्ताव दिया। अमेरिकी अटॉर्नी डेनियल रोसेन ने एफबीआई की जांच की सराहना करते हुए कहा, ‘यह एक कट्टरपंथी विचारों वाला युवक था, जिस पर नजर रखने की जरूरत थी।’

उन्होंने कहा कि एजेंटों ने ‘खतरे का पता लगाने और उसे रोकने में सफलता हासिल की, इससे पहले कि आरोपी अपनी उस मंशा को अंजाम दे पाता, जिसके तहत, उसके अपने शब्दों में, वह 30 से 60 लोगों की हत्या करना चाहता था।’ शिकायत के अनुसार, 18 वर्षीय शेखदून अब्दुल्लाही मोहम्मद को मंगलवार को मॉल ऑफ अमेरिका से कई मील उत्तर-पश्चिम में रिचफील्ड के एक सार्वजनिक पार्क से गिरफ्तार किया गया। उसने आईएसआईएस के सदस्य के रूप में खुद को पेश कर रहे एफबीआई के एक अंडरकवर एजेंट को AK-47 राइफल और 200 राउंड गोलियां खरीदने के लिए 600 अमेरिकी डॉलर दिए थे।शिकायत में कहा गया है कि एफबीआई के एक गोपनीय सूत्र के साथ टेक्स्ट संदेशों में मोहम्मद ने गैर-मुस्लिम लोगों की हत्या के लिए हमला करने की अपनी मंशा बार-बार जाहिर की थी।

दो करोड़ लोगों से लिया शुल्क, गूगल के खिलाफ ब्रिटेन में मुकदमा शुरू

प्ले स्टोर पर पेड सुविधा, गेमिंग आइटम या इन-ऐप सब्सक्रिप्शन पर ऐप डेवलपर्स से 30% तक की फीस लेने के मामले में गूगल को ब्रिटेन में बड़ा झटका लगा है। लंदन की अदालत में इस मामले पर कंपनी के खिलाफ मुकदमा शुरू हो गया है। मुकदमे का मुख्य आरोप यह है कि गूगल के इस भारी कमीशन के कारण ऐप डेवलपर्स को अपने ऐप्स और सर्विसेज के दाम बढ़ाने पड़े।

मामले की  अगुवाई कर रहीं उपभोक्ता नीति विशेषज्ञ लिज कोल का कहना है कि ब्रिटेन के लगभग 2 करोड़ उपभोक्ताओं ने अनजाने में इन छिपे हुए शुल्कों के कारण ऐप्स और गेम्स के लिए ज्यादा कीमत चुकाई है। शिकायतकर्ता का दावा है कि गूगल ने मोबाइल बाजार में अपनी मजबूत स्थिति का गलत इस्तेमाल (एकाधिकार का दुरुपयोग) किया है, इसलिए ग्राहकों का पैसा वापस मिलना चाहिए। वहीं अपने बचाव में  गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट का कहना है कि एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं को अन्य ऐप स्टोर इस्तेमाल करने की पूरी आजादी देता है और उनकी फीस बाजार में सबसे कम है। 

काला सागर में सुरक्षा पर रूस-यूक्रेन युद्ध का असर
बुल्गारिया की राष्ट्रपति इलियाना योतोवा ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण काला सागर क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति में ‘महत्वपूर्ण गिरावट’ आई है। बुल्गारिया के तट के पास ड्रोन हमलों में दो वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने के बाद सुरक्षा परिषद की आपात बैठक हुई। हमलों में टोगो-ध्वज वाला जहाज अल्फा वतन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होकर डूब गया, जबकि पलाऊ-ध्वज वाला एबल आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त हुआ। एबल के सभी 18 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया, लेकिन अल्फा वतन के चालक दल की तलाश बुधवार को रोक दी गई और किसी जीवित व्यक्ति या शव का पता नहीं चल सका। योतोवा ने हमलों की निंदा करते हुए कहा कि वाणिज्यिक जहाजों पर हमले अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन हैं और जिम्मेदार लोगों की जल्द पहचान की जानी चाहिए।

ड्रोन हमलों पर रूस-यूक्रेन आमने-सामने
बुल्गारियाई अधिकारियों ने ड्रोन हमलों के स्रोत की जांच शुरू कर दी है, जबकि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसके लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है। रूस के सोफिया स्थित दूतावास ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि दोनों जहाज रूसी सेना के निशाने पर नहीं थे और ड्रोन की राष्ट्रीयता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। यूरोपीय आयोग ने बताया कि बुल्गारिया और रोमानिया ने हमलों के बाद उपग्रह तस्वीरों की मांग की है और यूरोपीय संघ अंतरिक्ष से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण उपलब्ध करा रहा है। यदि जेलेंस्की के आरोप सही साबित होते हैं, तो नाटो सदस्य देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र में इस तरह के हमले रूस की कथित बढ़ती हाइब्रिड गतिविधियों में एक नया खतरनाक एस्केलेशन माने जाएंगे। AP के अनुसार, हाइब्रिड हमलों की घटनाएं मार्च 2025 में 59 से बढ़कर अब 200 से अधिक हो गई हैं।

टेक्सास में ट्रंप की रैली में प्रदर्शनकारियों ने डाला खलल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात टेक्सास के सैन एंटोनियो में रिपब्लिकन सीनेट उम्मीदवार केन पैक्सटन के समर्थन में रैली की। ट्रंप का लक्ष्य ऐसे समय में टेक्सास के मतदाताओं को रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में लामबंद करना है, जब राज्य में डेमोक्रेट्स की चुनौती बढ़ रही है। रैली के दौरान कम से कम एक दर्जन प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप के भाषण को बार-बार बाधित किया और कुछ को पुलिस ने बाहर निकाल दिया। एक प्रदर्शनकारी के विरोध के बाद ट्रंप कुछ देर के लिए माइक्रोफोन से दूर चले गए। उन्होंने ईरान युद्ध को लेकर अपनी हालिया टिप्पणी पर भी सफाई दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर ईरान किसी अमेरिकी शहर पर हमला करता है तो अमेरिका इसकी अनुमति नहीं देगा। ट्रंप ने कहा, “हम अपने शहरों की रक्षा करते हैं। हम अपने देश की रक्षा करते हैं।”

पैक्सटन के समर्थन में ट्रंप का जोर, डेमोक्रेट्स ने बढ़ाई चुनौती
टेक्सास लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी का मजबूत गढ़ रहा है, लेकिन इस बार राष्ट्रपति की कम अप्रूवल रेटिंग, ईरान युद्ध और बढ़ती गैस कीमतों ने रिपब्लिकन नेताओं की चिंता बढ़ा दी है। ट्रंप एक महीने से भी कम समय में तीसरी बार टेक्सास पहुंचे हैं और पार्टी ने राज्य में चुनावों के लिए अब तक 30 करोड़ डॉलर से अधिक खर्च किए हैं। रिपब्लिकन गवर्नर ग्रेग एबॉट ने रैली में हिस्सा नहीं लिया, जिस पर डेमोक्रेट्स ने निशाना साधा। वहीं, सीनेट की दौड़ में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जेम्स तालारिको की मजबूत फंडरेजिंग और पैक्सटन से जुड़े विवादों ने मुकाबले को कड़ा बना दिया है। ट्रंप ने पैक्सटन को “शायद अमेरिका के सबसे महान अटॉर्नी जनरल” बताया और उनके समर्थन में जोरदार अपील की, जबकि उन्होंने अपना अधिकांश भाषण तालारिको पर हमले करने में खर्च किया।

क्रिस्टा पाइक की नाकाम कोशिश के बाद अमेरिका में पहली फांसी
टेक्सास में 46 वर्षीय जमाल हॉवर्ड को बुधवार शाम घातक इंजेक्शन देकर फांसी दी गई। वह इस साल अमेरिका में फांसी दिए जाने वाला 30वां व्यक्ति और टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को घातक इंजेक्शन देने की नाकाम कोशिश के बाद देश में फांसी पाने वाला पहला कैदी है। हंट्सविले की जेल में पेंटोबार्बिटल की घातक खुराक दिए जाने के बाद हॉवर्ड को रात 8:03 बजे मृत घोषित किया गया। उसे 2000 में सिसबी शहर के एक स्टोर में डकैती के दौरान 42 वर्षीय कर्मचारी विकी स्वार्टआउट की गोली मारकर हत्या करने का दोषी ठहराया गया था। घटना की निगरानी कैमरे की फुटेज भी अदालत में सबूत के तौर पर पेश की गई थी। फांसी से पहले 70 किलोमीटर की यात्रा के दौरान हॉवर्ड अधिकारियों से बातचीत करता रहा और प्रक्रिया को लेकर सवाल पूछता रहा। अंतिम बयान में उसने पीड़िता के परिवार से माफी मांगी।

वकीलों की अपील खारिज, टेक्सास में इस साल छह फांसी
हॉवर्ड के वकीलों ने फांसी रोकने के लिए आखिरी समय तक कई अपीलें कीं। उन्होंने टेक्सास में इस्तेमाल होने वाली घातक इंजेक्शन की दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठाने के साथ यह भी दलील दी कि हॉवर्ड बौद्धिक रूप से अक्षम था और इसलिए उसे फांसी नहीं दी जा सकती। टेक्सास कोर्ट ऑफ क्रिमिनल अपील्स और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने उनकी दलीलें खारिज कर दीं। यह मामला क्रिस्टा पाइक की नाकाम फांसी की कोशिश के बाद खास तौर पर चर्चा में रहा, जिन्हें 30 सितंबर को पेंटोबार्बिटल की दो खुराक दिए जाने के बावजूद मौत नहीं हुई। इस साल अब तक फ्लोरिडा में 16 फांसी दी गई हैं, जो सभी अमेरिकी राज्यों में सबसे अधिक हैं। टेक्सास में 2026 में छह लोगों को फांसी दी जा चुकी है और दो और फांसी निर्धारित हैं, जबकि टेनेसी के गवर्नर बिल ली ने इस साल निर्धारित एकमात्र शेष फांसी को रोक दिया है।

तुर्की में इमारत के तीन निचले हिस्से भरभराकर गिरे 
तुर्की के इस्तांबुल में गुरुवार तड़के एक सात मंजिला इमारत का निचला हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कम से कम तीन लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। यह घटना शहर के एशियाई हिस्से के मालतेपे इलाके में हुई। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बनी एक दुकान समेत निचली तीन मंजिलें ढह गईं। ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि राहत और बचाव दल ने मलबे से आठ अन्य लोगों को भी बाहर निकाला। बचावकर्मियों ने एक शव बरामद कर लिया है और अब भी तीन लोगों तक पहुंचने की कोशिश जारी है।

छह साल के बच्चे से हुआ संपर्क, इमारत के दोबारा गिरने का खतरा
इस्तांबुल के गवर्नर दावुत गुल ने बताया कि बचाव दल का मलबे में फंसे छह साल के एक बच्चे से संपर्क हुआ था, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वह बच्चा बाहर निकाले गए लोगों में शामिल है या नहीं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इमारत का बाकी हिस्सा भी गिर सकता है, जिससे बचाव अभियान मुश्किल हो रहा है। सुरक्षा को देखते हुए आसपास की इमारतों को भी खाली करा लिया गया है। इमारत गिरने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तुर्की में पुराने और भूकंप के लिहाज से खतरनाक भवनों को हटाकर सुरक्षित आवास बनाने के लिए शहरी पुनर्विकास अभियान भी चलाया जा रहा है।

Ramswaroop Mantri

अग्नि आलोक
सच से सरोकार
स्थापना – 2015 | इंदौर, मध्य प्रदेश
अग्नि आलोक की स्थापना वर्ष 2015 में इंदौर, मध्य प्रदेश से एक हिंदी समाचार पत्र के रूप में हुई। संस्थान के संस्थापक, प्रकाशक एवं संपादक रामस्वरूप मंत्री हैं।
प्रिंट पत्रकारिता से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अग्नि आलोक ने समय के साथ बदलती मीडिया तकनीक को अपनाते हुए डिजिटल पत्रकारिता में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
लगभग चार वर्ष पूर्व संस्थान ने अपनी समाचार वेबसाइट शुरू की। इसके माध्यम से समाचार, विचार, विश्लेषण और जनहित से जुड़े विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने का काम शुरू हुआ।
फरवरी 2026 में अग्नि आलोक ने अपना यूट्यूब न्यूज़ चैनल प्रारंभ किया। इसके माध्यम से वीडियो समाचार, दैनिक बुलेटिन, विशेष रिपोर्ट और समसामयिक विषयों पर पत्रकारिता का विस्तार किया गया।
संस्थान की विकास यात्रा

वर्ष उपलब्धि
2015 इंदौर से समाचार पत्र की स्थापना
लगभग 2022 समाचार वेबसाइट की शुरुआत
फरवरी 2026 यूट्यूब न्यूज़ चैनल की शुरुआत
संस्थान की प्राथमिकताएं
निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता।
आम नागरिकों की समस्याओं को आवाज देना।
किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के मुद्दे।
निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता।
आम नागरिकों की समस्याओं को आवाज देना।
किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के मुद्दे।
राजनीतिक और प्रशासनिक जवाबदेही।
लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय।
मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरें।
संस्थापक, प्रकाशक एवं संपादक: रामस्वरूप मंत्री
आधिकारिक वेबसाइट: www.agnialok.com⁠

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें