अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*देश-दुनिया:ठंड से फिलहाल राहत नहीं; चिनाब पर एक और जलविद्युत परियोजना मंजूर; आज ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात*

Share

पहाड़ी राज्यों में भारी हिमपात से जनजीवन प्रभावित है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा कहर बरपा रहा है। शीतलहर और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। एक तरफ भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए चिनाब नदी पर 3200 करोड़ रुपये की दुलहस्ती-2 जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दे दी है। वहीं दूसरी ओर आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फ्लोरिडा में होने वाली मुलाकात पर सबकी नजरें टिकी हैं। उधर बांग्लादेश में 17 साल बाद वतन लौटे तारिक रहमान ने खुले पत्र के जरिए कहा कि उनकी वापसी कोई सपना नहीं, बल्कि देश के भविष्य के लिए ठोस योजना का हिस्सा है। 

शीतलहर-बारिश का अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर तक हिमालयी क्षेत्रों में मौसम बदल गया है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की चोटियों पर हिमपात हुआ है। वहीं, मैदान में कोहरे के कहर और शीत लहर ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। उत्तर प्रदेश के 18 समेत देश के विभिन्न राज्यों में 30 से अधिक जिलों में शनिवार सुबह कई जगह दृश्यता शून्य से 50 मीटर रही। इसका सीधा असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ा। कई ट्रेनें देरी से चलीं और उड़ानों पर भी असर पड़ा।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 28th December 2025 Updates on amar ujala

चिनाब पर दुलहस्ती-2 को मंजूरी
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निलंबित की गई सिंधु जल संधि के बाद भारत ने पाकिस्तान को एक और झटका दिया है। पर्यावरण मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चिनाब नदी पर दुलहस्ती-2 जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दे दी। बिजली उत्पादन की दृष्टि से अहम इस फैसले को रणनीतिक रूप से पड़ोसी के लिए कड़े संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 28th December 2025 Updates on amar ujala

जेलेंस्की-ट्रंप की फ्लोरिडा में आज को होगी मुलाकात
रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की कोशिशों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की आज यानी रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फ्लोरिडा में मुलाकात करने जा रहे हैं। इस बैठक को शांति वार्ता की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति के अनुसार अमेरिका और यूक्रेन की ओर से तैयार की गई 20-सूत्रीय शांति योजना लगभग 90 प्रतिशत पूरी हो चुकी है।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 28th December 2025 Updates on amar ujala

वतन वापसी पर तारिक रहमान ने लिखा खुला पत्र
बांग्लादेश की राजनीति में एक भावनात्मक और ऐतिहासिक पल तब देखने को मिला, जब पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और शहीद राष्ट्रपति जियाउर रहमान के बेटे तथा बीएनपी नेता तारिक रहमान ने 17 वर्षों बाद देश वापसी के बाद बांग्लादेश की जनता के नाम एक खुला पत्र लिखा। यह पत्र उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 28th December 2025 Updates on amar ujala

कुलदीप सेंगर की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई
उन्नाव दुष्कर्म केस में दोषी ठहराए गए और आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को राहत देने वाले दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सोमवार, 29 दिसंबर को शीर्ष अदालत सीबीआई की उस याचिका पर विचार करेगी, जिसमें सेंगर की सजा निलंबन और जमानत को चुनौती दी गई है।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 28th December 2025 Updates on amar ujala

अभिषेक बनर्जी का पार्टी से निलंबित विधायक पर तीखा हमला
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने जन उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कबीर के अतीत और उनके द्वारा हाल ही में मस्जिद निर्माण की घोषणा को लेकर उन पर निशाना साधा।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 28th December 2025 Updates on amar ujala

बांग्लादेश चुनाव से पहले छात्र-नेतृत्व वाली एनसीपी में दरार
बांग्लादेश में फरवरी में होने वाले आम चुनाव से पहले छात्र आंदोलन से उभरी नेशनल सिटिजन पार्टी में गंभीर आंतरिक संकट सामने आ गया है। जमात-ए-इस्लामी के साथ संभावित चुनावी गठबंधन को लेकर पार्टी के भीतर तीखा विरोध शुरू हो गया है। हालात इतने बिगड़ गए कि पार्टी के 30 नेताओं ने संयुक्त पत्र जारी कर गठबंधन का विरोध किया, जबकि दो वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 28th December 2025 Updates on amar ujala

ऑपरेशन आघात से अपराधियों में खलबली, एक ही रात में 966 आरोपियों को दबोचा
नए साल से पहले राजधानी दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया गया है। दिल्ली पुलिस की दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने व्यापक स्तर पर चलाए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आघात 3.0’ के तहत एक ही रात में 966 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से राजधानी में सक्रिय बदमाशों, नशा तस्करों, शराब माफिया, जुआरियों, वाहन चोरों और घोषित अपराधियों में खलबली है। 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 28th December 2025 Updates on amar ujala

बीसीसीआई ने किया अंडर-19 विश्व कप टीम का एलान
अंडर-19 विश्व कप के लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)ने टीम इंडिया का एलान कर दिया। इस टीम की कमान आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है, जबकि विहान मल्होत्रा को उपकप्तानी मिली है। इस टीम में विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। इससे पहले टीम इंडिया अगले साल की शुरुआत में तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। अंडर-19 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम ही इस सीरीज में भी खेलेगी।

खैबर पख्तूनख्वा में क्वाडकॉप्टर हमले में 2 सैनिकों की मौत; फिलीपीन सागर में भूकंप के झटके, 6.6 तीव्रता

केरल में कंक्रीट मिक्सर से लदे ट्रक के पलटने से दो प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि रविवार को उत्तरी केरल के कन्नूर जिले के श्रीकंदपुरम के पास मुथारिक्कुलम में कंक्रीट मिक्सर ले जा रहे एक ट्रक के पलट जाने से दो प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।

पहाड़ों पर भारी हिमपात, मैदान में कोहरे का कहर; शीतलहर-बारिश का अलर्ट, दिल्ली में यलो चेतावनी

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में शीतलहर और बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी।

मृतकों की पहचान विश्वजीत दास (30) और कृष्णा (35) के रूप में हुई, जो क्रमशः पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के निवासी थे। वे कुन्नाथुर के एक घर में कंक्रीट का काम पूरा करने के बाद श्रीकंदपुरम स्थित अपने आवास पर लौट रहे श्रमिकों के एक समूह में शामिल थे।

यह दुर्घटना उस समय हुई जब वाहन मुथारिक्कुलम पहाड़ी से नीचे उतर रहा था और कथित तौर पर चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक एक बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया और उल्टा होकर गिर पड़ा। दास और कृष्णा दोनों ट्रक के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चालक और 12 अन्य श्रमिकों सहित घायलों को कन्नूर और तालिपारम्बा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

ओडिशा: पुरी में शारीरिक रूप से विकलांग महिला से बलात्कार
ओडिशा के पुरी में शारीरिक रूप से विकलांग महिला से दुष्कर्म की घिनौनी वारदात सामने आई है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि ओडिशा के पुरी जिले में एक शारीरिक रूप से विकलांग महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात ब्रह्मगिरी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई।

शिकायत के अनुसार एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने कथित तौर पर महिला के घर में जबरन घुसकर उसके साथ बलात्कार किया, जब परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता की चिकित्सा जांच की जा चुकी है और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है। बीजेडी नेता संजय दास बर्मा ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

केरल: हजारों लोग सबरीमाला में मंडला पूजा के साक्षी बने

वार्षिक तीर्थयात्रा के 41 दिवसीय पहले चरण के समापन के उपलक्ष्य में शनिवार को हजारों तीर्थयात्री पवित्र सबरीमाला पहाड़ी पर आयोजित शुभ मंडल पूजा में शामिल होने के लिए भगवान अयप्पा मंदिर में उमड़ पड़े। वार्षिक तीर्थयात्रा का मौसम 17 नवंबर को शुरू हुआ। शुक्रवार की शाम को एक औपचारिक जुलूस में मंदिर परिसर में लाए गए पवित्र स्वर्ण वस्त्र “थांका अंकी” से देवता को सुशोभित करने के बाद मंडल पूजा की गई।

त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के अधिकारियों ने यहां बताया कि मंदिर के मुख्य पुजारीकंदारारु महेश मोहनारु की देखरेख में शुभ मुहूर्त में सुबह 10:10 से 11:30 बजे के बीच अनुष्ठान संपन्न किए गए, जिन्होंने मूर्ति को वस्त्र पहनाए।

सन्निधानम पर सुबह से ही तीर्थयात्रियों की लंबी कतारें देखी जा सकती थीं, जिनमें अन्य राज्यों के तीर्थयात्री भी शामिल थे, जो पारंपरिक काले वस्त्र पहने हुए थे और अपने सिर पर “इरुमुदिकट्टू” (पवित्र बंडल) लिए हुए थे। टीडीबी ने बताया कि रात 10 बजे “हरिवरसनम” (भगवान अयप्पा की लोरी) के गायन के बाद मंदिर बंद कर दिया गया, जो मंडल पूजा के मौसम के समापन का प्रतीक है। उन्होंने आगे बताया कि मकरविलक्कू उत्सव के लिए यह मंदिर 30 दिसंबर को शाम 5 बजे फिर से खुलेगा

आईसीजी ने बचाई ब्रिटेन के जहाज में सवार नाविक की जान
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गोवा तट के पास ब्रिटेन के झंडे वाले व्यापारी जहाज एमवी एंग्लो मैरी लुईस से 24 साल के भारतीय नाविक की जान बचाई। उसे तुरंत इलाज के लिए जहाज से निकाला गया।

आईसीजी की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, यह अभियान शुक्रवार 26 दिसंबर को आईसीजी जहाज सी-427 ने पूरा किया। तटरक्षक बल ने कहा कि यह त्वरित कार्रवाई समुद्र में जीवन की रक्षा के लिए उसकी प्रतिबद्धता, पेशेवर दक्षता और तत्परता का प्रमाण है। इससे पहले, आईसीजी जहाज रानी दुर्गावती ने श्रीलंकाई अधिकारियों से चार भारतीय मछुआरों की सुरक्षित वापसी कराई। उन्हें और उनकी नाव को नागपट्टिनम में स्थानीय मत्स्य अधिकारियों को सौंपा गया।

खैबर पख्तूनख्वा में क्वाडकॉप्टर हमले में 2 सैनिकों की मौत; फिलीपीन सागर में भूकंप के झटके, 6.6 तीव्रता

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में एक सुरक्षा चौकी पर क्वाडकॉप्टर से हुए हमले में कम से कम दो अर्धसैनिक बल के जवान मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने टैंक जिले के सदर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में स्थित टैंक जाम चेक पोस्ट को निशाना बनाने के लिए विस्फोटकों से भरे क्वाडकॉप्टर का इस्तेमाल किया।

सैनिकों की पहचान हवलदार आसिफ और सिपाही हाशिम के रूप में हुई है। इस घटना में एक सूबेदार समेत दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हमले के तुरंत बाद घायल कर्मियों को चिकित्सा उपचार के लिए डेरा इस्माइल खान ले जाया गया।  सुरक्षा बलों और पुलिस की भारी टुकड़ियों ने इलाके को घेर लिया और अपराधियों को पकड़ने के लिए एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।

कनाडा : 2026 में और सख्ती होगी स्टडी व वर्क परमिट में बड़ी कटौती
कनाडा में वर्ष 2025 भारतीयों सहित वैश्विक छात्रों और आप्रवासियों के लिए उथल-पुथल भरा रहा। बड़े पैमाने पर आव्रजन को लेकर सियासी दबाव का असर अब नीतियों में साफ दिखाई दे रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो की लोकप्रियता में गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय छात्रों और आप्रवासियों की बढ़ती संख्या को भी अहम कारण माना गया। त्रूदो ने 9 मार्च को मार्क कार्नी के लिबरल पार्टी नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री पद छोड़ा और 2025 के संघीय चुनाव में भी हिस्सा नहीं लिया।

प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के नेतृत्व में नई सरकार ने आव्रजन नियमों में सख्ती बरकरार रखने का साफ संकेत दिया है। इसके चलते 2025 के अंत तक अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जनवरी 2024 में जहां स्टडी परमिट धारकों की संख्या 10 लाख से अधिक थी, वहीं दिसंबर 2025 तक यह घटकर करीब 7.25 लाख रह गई। कुल मिलाकर, 2026 में कनाडा में पढ़ाई और काम के रास्ते पहले से ज्यादा कठिन होंगे और भारतीय छात्रों-वर्कर्स को नए हालात के लिए खुद को तैयार करना होगा। उनकी कठिनाइयां बढ़ेंगी। 

फिलीपीन सागर में भूकंप के तेज झटके, 6.6 रही तीव्रता
फिलीपीन के पूर्वोत्तर में स्थित फिलीपीन सागर में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई। भूकंप भारतीय समयानुसार रात 8:35 बजे आया और इसका केंद्र जमीन से 65 किलोमीटर की गहराई में था। भू-वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलीपीन प्रशांत अग्नि वलय क्षेत्र में स्थित है। यह क्षेत्र ज्वालामुखियों और टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के लिए जाना जाता है। 

वियतनाम: बस पलटने से चैरिटी समूह के सात लोगों की मौत
वियतनाम के उत्तरी प्रांत येन बाई में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। 19 यात्रियों को ले जा रही एक बस पहाड़ी रास्ते पर अनियंत्रित होकर पलट गई। सरकारी मीडिया के अनुसार, इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। 29 सीटों वाली यह बस एक चैरिटी समूह के लोगों को लेकर जा रही थी। ढलान से उतरते समय बस पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बचाव दल ने मलबे से 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना हो सकता है। एजेंसी

वरिष्ठ श्रीलंकाई तमिल नेता डगलस देवानंद हिरासत में
श्रीलंका के वरिष्ठ तमिल राजनेता और पूर्व मंत्री डगलस देवानंद को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की। दरअसल, देवानंद को आधिकारिक रूप से जारी किया गया एक हथियार एक कुख्यात अपराधी के पास पाया गया था। उस अपराधी को 2020 में दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था और बाद में पुलिस मुठभेड़ में वह मारा गया। देवानंद ईलम पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें