अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पानी,सड़क,बिजली, सफाई समस्या : माकपा पार्षद ने की व्यवस्था सुधारने की मांग

Share

कोरबा। वार्ड-63 की माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर ने वार्ड की समस्याओं पर निगम आयुक्त और महापौर को ज्ञापन देकर इसके जल्द निराकरण की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि निगम प्रशासन पानी, बिजली, जर्जर सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था, सामुदायिक भवनों का मरम्मत और स्ट्रीट लाईट जैसी  मूलभूत समस्याओं की अनदेखी कर रहा है।
आज यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि मोंगरा वार्ड में घर-घर पानी पहुंचाने का कार्य अधूरा है।

पुरैना, दादरपारा के कुर्मी मोहल्ला, गंगानगर के स्कूल पारा और अवधनगर के मैगजीन भांटा में पानी की मेन पाईप लाईन ही नहीं पहुंची है और पाईप लाईन के लिये खोदे गये गड्ढों ने मड़वाढोंढा की सड़क को खराब कर दिया गया है, जिससे आम जनता का चलना मुश्किल हो गया है। वार्ड में सड़कें काफी जर्जर हो चुकी है, जिसकी मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों को लिखा गया है। उन्होंने बताया कि मोंगरा और बांकी बस्ती की नालियों का नियमित सफाई नहीं होती और कई नालियां वर्षों से साफ नहीं हुई है, जिससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। वार्ड की आधी से ज्यादा स्ट्रीट लाईट खराब है और मडवाढोंढा, पुरैना और गंगानगर में बिजली की समस्या लगातार बनी रहती है, जिसे शासन की योजना से जोड़ कर दूर किया जा सकता है। उक्त समस्याओं को लेकर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए निगम के अधिकारी गंभीर नहीं है। वार्ड की उपेक्षा के खिलाफ आम जनता में काफी आक्रोश है।
वार्ड की जर्जर सड़कों के फोटो मीडिया के लिए जारी करते हुए माकपा पार्षद ने कहा कि समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं होने पर वार्ड की जनता के साथ मिलकर निगम प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा।
*राजकुमारी कंवर
* पार्षद, वार्ड-63 मोंगरा नगर पालिक निगम, कोरबा

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें