
भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले दामोदर यादव को पिछड़ा वर्ग कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव ने सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सिफारिश पर यह नियुक्ति की है।





