अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

**युद्ध थमने से कीमती धातुओं में गिरावट*

Share
whatsapp sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
email sharing button
sharethis sharing button

सोने के भाव 98,200 रुपए, चांदी के भाव 1,06,000 रुपए के करीब

नई दिल्ली (ईएमएस)। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। मंगलवार को सोने के भाव 98,200 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,06,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रेक्ट 581 रुपये की गिरावट के साथ 98,807 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 99,388 रुपये था। इस समय यह कॉन्ट्रेक्ट 1,197 रुपये की गिरावट के साथ 98,191 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 98,807 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 96,422 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रेक्ट 257 रुपये की गिरावट के साथ 1,06,502 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,06,759 रुपये था। इस समय यह 793 रुपये की गिरावट के साथ 1,05,966 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,0,6,502 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,0,5,905 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,09,748 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 3,383.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 3,395 डॉलर प्रति औंस था। इस समय यह 27.80 डॉलर की गिरावट के साथ 3,367.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 36.06 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 36.18 डॉलर था। इस समय यह 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 36.08 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें