अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*भारत का कूटनीतिक अभियान:पाकिस्तान की नीतियों को अलग-अलग मंचों पर बेनकाब कर रहे हैं शिष्टमंडल*

Share

भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह  ‘टीम इंडिया’ की तरह पाकिस्तानी दुष्प्रचार को धराशायी करने में जुटे हैं। इन शिष्टमंडलों में शामिल सभी लोग दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को अलग-अलग मंचों पर बेनकाब कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद नीत शिष्टमंडल इटली दौरे पर है। भाजपा सांसद बैजयंत पांडा नीत दल यूएई में है, जबकि कांग्रेस सांसद शशि थरूर नीत दल ने पनामा में है। अन्य दल बहरीन, कतर, रूस, जापान और यूएई जैसे देशों का दौरा कर चुके हैं। वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की कूटनीतिक मुहिम जारी है। 

रोम-सऊदी में भी भारत का कूटनीतिक अभियान
टीम थरूर के अलावा भारत के अन्य शिष्टमंडल इटली और सऊदी अरब जैसे देशों का दौरा कर रहे हैं। इटली की राजधानी रोम में रविशंकर प्रसाद ने भारतीय शिष्टमंडल के कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके अलावा सऊदी अरब के रियाद में मौजूद भाजपा सांसद बैजयंत पांडा नीत प्रतिनिधिमंडल के सदस्य निशिकांत दुबे ने बताया कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब करने की कूटनीतिक मुहिम जारी है। भारत को समर्थन भी मिल रहा है।

पनामा में टीम थरूर, पाकिस्तानी आतंकवाद समर्थकों के फोटो दिखाए
कांग्रेस सांसद शशि थरूर नीत भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मध्य अमेरिकी देश पनामा में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन तस्वीरों को दिखाया जहां भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी शामिल हुए थे।

पनामा में टीम थरूर, आतंक समर्थकों के फोटो दिखाए; रोम-सऊदी में भी भारत का कूटनीतिक अभियान

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस बात को कई बार दोहरा चुके हैं कि अब किसी भी दहशतगर्द के कायराना कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि भारत किसी भी आतंकी वारदात को ‘एक्ट ऑफ वॉर’ की तरह समझेगा और माकूल जवाब दिया जाएगा। इसी नीति से पूरी दुनिया को अवगत कराने की कवायद के तहत सरकार ने सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों का गठन किया है। भारत से अब तक छह शिष्टमंडल रूस, जापान, यूएई, कतर और गुयाना जैसे देशों में जाकर अलग-अलग मंचों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब कर चुके हैं।

पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा के खिलाफ भारतीय शिष्टमंडल की मुखर मुहिम
दहशतगर्दों के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई से तिलमिलाए पड़ोसी देश पाकिस्तान ने खुद को पीड़ित बताने के लिए दुष्प्रचार का सहारा लिया है। बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की नृशंस हत्या हुई। इसके बाद से ही बीते एक महीने में पाकिस्तान के कई नेता-राजनयिकों ने विदेशी मीडिया के सहारे भारत के खिलाफ जमकर प्रोपेगेंडा किया है। पाकिस्तान के कुत्सित प्रयासों के खिलाफ भारत के सांसद मुखर होकर टिप्पणी कर रहे हैं। अलग-अलग दलों के होने के बावजूद सांसदों ने एक स्वर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी दुनिया के सामने स्पष्टता से रखा है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें