अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

महिलाओं के खिलाफ जुर्म में देश के 19 महानगरों में लगातार तीसरे साल दिल्ली टॉप पर

Share

नई दिल्लीः महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के मामले में देश के 19 महानगरों में लगातार तीसरे साल दिल्ली टॉप पर है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली ऑर्गनाइजेशन नैशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के साल 2022 के जारी आंकड़ों से ये खुलासा हुआ है। दिल्ली में 2021 में रोज औसतन दो रेप के केस दर्ज होते थे, जिनका आंकड़ा 2022 में तीन तक पहुंच गया। रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2022 में दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध 14158 दर्ज किए गए, जबकि 2021 में ये 13892 थे। राजधानी में होने वाले कुल अपराधों में से 31.20 फीसदी महिलाओं के विरुद्ध होते हैं।

साल 2022 के आंकड़े क्या कहते हैं
दिल्ली पुलिस अपनी वेबसाइट में अपराध के आंकड़े हर महीने या डेढ़ महीने में अपडेट किया करती थी। लेकिन जुलाई 2022 से इसे अपडेट करना बंद कर दिया गया हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर की तरफ से भी सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में साल भर का लेखा-जोखा पेश किया जाता था, जो इस साल नहीं हुआ है। इसलिए दिल्ली में हुए साल 2022 और इस साल नवंबर 2023 तक के क्राइम डेटा की जानकारी सार्वजनिक नहीं हो सकी थी। अब एनसीआरबी के 2022 के आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि दिल्ली की हर एक लाख में से 189.9 महिलाएं अपराध का शिकार हुई हैं।

दिल्ली के बाद दूसरे नंबर पर मुंबई
देश के 19 महानगरों में दिल्ली के बाद मुंबई का नंबर आता है, जहां 6176 महिलाएं क्राइम का शिकार हुईं। तीसरे नंबर पर 3924 के साथ बेंगलुरू है। दिल्ली में 1204 रेप केस दर्ज हुए, जो सबसे ज्यादा हैं। इसके बाद जयपुर का नंबर है, जहां 497 केस दर्ज हुए थे। इसी तरह दिल्ली में पॉक्सो एक्ट के तहत 2022 में 1529 मामले सामने आए। मुंबई 1195 केसों के साथ दूसरे नंबर पर है। राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे सबसे ज्यादा 20,762 केस हुए। इसके बाद मध्य प्रदेश (20415) और उत्तर प्रदेश (18682) का नंबर है। रेप के राजस्थान में 5399 और यूपी में 3690 केस दर्ज हुए।

आंकड़े देखिए

आंकड़े देखिए
रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में महिलाओं पर होने वाले अपराधों में चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन दिल्ली समेत 19 महानगरों में ये बढ़ोतरी 12.3 फीसदी तक पहुंची है। देश भर की बात करें तो 2021 में महिलाओं पर जुर्म के 4,28,278 मामले सामने आए थे, जो 2022 में 4,45,256 तक पहुंच गए। यानी महिलाओं पर होने वाले अपराधों पर औसतन रोजाना हर घंटे में 51 मुकदमे दर्ज हो रहे हैं।

दिल्ली में क्राइम अगेंस्ट वीमन का चढ़ता ग्राफ

वारदात20212022
रेप8331204
अपहरण39483909
दहेज हत्या136129
घरेलू हिंसा46744847
पॉक्सो13571529

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें