अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

डीजल के रेट आधा करने की मांग को लेकर विभिन्न जिलों में प्रदर्शन

Share

संयुक्त किसान मोर्चे के आव्हान पर किसान संघर्ष समिति ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में किया विरोध प्रदर्शन*
*केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के निवास पर दिया गया धरना

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर प्रदेश में किसान संघर्ष समिति द्वारा पेट्रोल, डीजल रसोई गैस की मूल्यवृद्धि के खिलाफ  विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन किये।      केंद्र सरकार द्वारा लाये गए 3 किसान विरोधी कानूनों को रद्द करने की मांग एवं स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार  न्यूनतम समर्थन मूल्य  की  गारंटी देने की  मांग को लेकर किसान दिल्ली की सीमाओं पर साढ़े सात माह से बैठे है।लेकिन केंद्र सरकार द्वारा इस महामारी के चलते भी  आज तक कोई निर्णय नही लिया और न ही अब कोई चर्चा कर रही है।  

   पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही है। महंगाई पर केंद्र सरकार रोक लगाने में असक्षम है। इस बढ़ती हुई महंगाई के चलते महामारी के दौर में किसान , मजदूर, मछुआरों की  आर्थिक स्थिति बहुत नाजुक हुई है। एक तरफ कोरोना के कारण लॉक डाउन के चलते काम बंद होने से आर्थिक स्थिति पर बहुत बड़ा असर पड़ा है।     ग्वालियर मे किसंस के प्रदेश सचिव एड. विश्वजीत रतौनिया ,शत्रुघ्न यादव,एड. रायसिंह, कृष्णा कुशवाह एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर के आवास के सामने धरना प्रदर्शन किया।    

 इंदौर में मालवा निमाड़ क्षेत्र संयोजक रामस्वरूप मंत्री के नेतृत्व में संभागायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी  ने अच्छे दिन का सपना दिखाकर केंद्र में सरकार बनाई , लेकिन केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते आज देश की आर्थिक स्थिति गर्त में चली गई है, जिसके चलते पूरे देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है।   

 मुलताई में जिलाध्यक्ष जगदीश दोड़के के नेतृत्व में शहीद किसान स्तंभ पर विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम पर है। पेट्रोलियम पदार्थों एवं रसोई गैस की बढती कीमतों से  देशवासियों की आर्थिक व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई है। पेट्रोलियम पदार्थों की  वृद्धि से देश की हर वस्तु महंगी हो गई है। डीजल की महंगाई से  खेती पर सबसे बड़ा संकट है क्योंकि लागत की तुलना में उपज उचित का दाम नहीं पाता है।   

 झाबुआ में किसंस के प्रदेश सचिव राजेश वैरागी के नेतृत्व में मेघनगर नाका पेट्रोल पंप पर विरोध प्रर्दशन  किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बार बार वृद्धि की जा रही जिससे कृषि में लागत बढ़ गई है।     

अलीराजपुर जिले के  सेजावाड़ा गांव में किसंस के जिलाध्यक्ष नवनीत मंडलोई के नेतृत्व के विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि  सरकार ने कृषि उत्पादों पर मात्र 4 प्रतिशत की वृद्धि कि है जबकि महंगाई 40 प्रतिशत बढ़ गई है। बढ़ती महंगाई से किसानी घाटे में जा रही है।     सागर में किसंस के जिलाध्यक्ष अभीनव श्रीवास के नेतृत्व में मकरोनिया चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया गया उन्होंने कहा कि किसान विरोधी  तीनों काले कानून व बिजली के निजीकरण से महंगाई और भी बढ़ जाएगी। सरसों के तेल की तरह अनाज, दाल, आलू, प्याज जमाखोरी के बाद कई गुना दामों पर उपभोक्ताओं को मिलेंगे।

   

 रीवा में  किसंस के रीवा क्षेत्र संयोजक इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में विरोध कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को दबाने का मोदी सरकार ने भरकस प्रयास किया है लेकिन किसान तीनों कृषि कानून की वापसी के बगैर घर नही लौटेगा।     सिवनी में किसंस प्रदेश सचिव डॉ राजकुमार सनोडिया, जबलपुर क्षेत्र संयोजक राजेश पटेल, जिलाध्यक्ष रामकुमार सनोडिया के नेतृत्व में मातृधाम चौक तथा पिपरिया में विरोध प्रदर्शन किये गए ।डॉ राजकुमार सनोडिया ने कहा कि किसानों की उपज व्यापारियों के पास पहुंचने पर दोगुने कीमत की हो जाती है। 

   

  सिंगरौली  के  देवसर  में  किसान  संघर्ष  समिति के  जिला  अध्यक्ष अशोक  सिंह  पैगाम  व  संयोजक  निसार  आलम  के नेतृत्व में  महँगाई  के विरोध में  रैली  निकाली  गईं। निसार आलम अंसारी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल रसोई गैस के अलावा सभी आवश्यक सामानों के भाव तेजी से बढ़ रहे है जिसका सीधा असर आम नागरिकों के जीवन पर पड़ रहा है। 

  छिंदवाड़ में एड आराधना भार्गव, कटनी में डॉ एके खान नीमच में राजेंद्र पुरोहित,मंदसौर में दिलीप पाटीदार ,रायसेन में श्रीराम सेन,  , टीकमगढ़ में महेश पटेरिया , देवास में लीलाधर चौधरी, विदिशा में राजेश तामेश्वरी , बालाघाट में राजकुमार नागेश्वर , हरदा में योगेश तिवारी, अशोकनगर में महेंद्रसिंह यादव,  मंडला में रामसिंह कुलस्ते ,धार में प्रशन्ना मंडोलिया, मुरैना में  महेशदत्त मिश्रा, राजगढ़ में कमलसिंह उमढ़ के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ विरोध कार्यक्रम आयोजित किये गए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें