अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

:हिंदू जागरण मंच के 2500 लोगों के खिलाफ FIR ….रीगल चौराहे पर किया था प्रदर्शन

Share

इंदौर

इंदौर में चूड़ी वाले की पिटाई के मामले में पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले हिंदूवादी संगठनों के 2500 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह FIR बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी ने दर्ज की है। हिंदू जागरण मंच ने इंदौर में लगातार बढ़ रही अराजकता और हिंदू विरोधी गतिविधियां बढ़ने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया था। इसमें भारी भीड़ जुटी थी। मंच ने DIG मनीष कपूरिया को ज्ञापन दिया था।

छोटी ग्वालटोली थाने में TI संजय शुक्ला की शिकायत पर कलेक्टर के आदेश के उल्लंघन का मामला ग्वालटोली पुलिस थाने में दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति के पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय परिसर रानी सराय के सामने रीगल चौराहे पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया गया था। यह कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन है। मामले में पुलिस ने 2500 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है।

जागरण मंच ने कहा, अनमुति नहीं ली थी तो पुलिस क्यों लगाई
FIR के बाद हिंदू जागरण मंच मालवा प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख पंडित राजपाल जोशी का कहना है कि प्रदर्शन की अनुमति ली गई थी। अगर अनुमति नहीं लेते तो पुलिस सुरक्षा के लिए पहरा क्यों लगाती?

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें