अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

देपालपुर पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

Share

मुख्यमंत्री ने किया पत्रकारों में विभाजन, अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को दिया कोरोना योद्धा का दर्जा गैर अधिमान्य पत्रकारों को रखा वंचित*
बेटमा(सुनिल मुनिया)देश प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते जो परिस्थितियां सामने आई है उससे सभी मिलजुल कर कोरोना महामारी से लड़ रहे हैं चाहे वह पुलिस प्रशासन हो या स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उन्हीं की तरह पत्रकार भी अपनी जान जोखिम में डालकर छोटी हो या बड़ी हर खबर जनता तक पहुंचाते हैं वह अपने परिवार की चिंता किए बिना संकट की इस घड़ी में जनता व प्रशासन की मदद करने में जुटे रहते हैं लेकिन पत्रकारों के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं की जाती है पत्रकारों की तरफ से बार-बार यह मांग उठती रही है कि उन्हें भी कोरोना योद्धा का दर्जा दिया जाए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को कोरोना योद्धा में शामिल किया जाने व गैर अधिमान्यता पत्रकारों  को शामिल नहीं किए जाने से सभी प्रदेश के पत्रकारों में काफी नाराजगी देखी गई मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकारों को दो खेमों में विभाजित कर दिया गया है जिससे नाराज होकर देपालपुर पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री से यह मांग रखी कि पत्रकारों का विभाजन ना करते हुए अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के साथ सभी गैर अधिमान्य पत्रकारों को भी कोरोना योद्धा का दर्जा दिया जाए व मुख्यमंत्री ऐसे दोहरे मापदंड ना करें क्योंकि अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार हो या गैर अधिमान्य पत्रकार सभी फील्ड में एक साथ कार्य करते हैं वह इस कोरोना महामारी में अभी तक कई पत्रकारों ने अपनी जान गवाई है देपालपुर तहसील के सभी पत्रकार द्वारा इसका विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम रवि कुमार सिंह को ज्ञापन दिया गया व इसका विरोध जताया गया ।।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें