अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कमलनाथ को गजनी करार दिया

Share

इंदौर. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कमलनाथ को गजनी करार दिया। फडणवीस ने कहा, ये बहुत होशियार हैं, गजनी फिल्म के गजनी जैसे। इन्हें भी भूलने की बीमारी है। आज वादा करते हैं, कल याद ही नहीं रहता है और रखते भी नहीं। ये जो रेवड़ियां बांट रहे हैं, वह मिलने वाली नहीं है।

इंदौर-3 में फडणवीस ने भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला को जिताने की अपील के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। वे बोले- प्रधानमंत्री के विकास का नया मॉडल है। गरीब कल्याण के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। जिन राज्यों में भाजपा सरकार है, वहां डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास कर रही है। आज मप्र में डबल इंजन की सरकार है। एक तरफ मोदी हैं तो दूसरी तरफ प्रदेश की सरकार। तेजी से ट्रेन दौड़ती है।

आप विचार करें कि गलती से प्रदेश में कांग्रेस आ जाए तो विकास की ट्रेन में मोदी का तो इंजन दिल्ली की तरफ खिचेगा, लेकिन नाथ का इंजन दूसरी तरफ खिचेगा। ट्रेन न आगे जाएगी, न पीछे रह पाएगी। वहीं, मोदी इंजन के साथ प्रदेश का इंजन लगता है तो भाजपा के दो इंजन विकास की गति को साथ ले जाएंगे। कोई रोक नहीं सकेगा। प्रदेश ऐसे मुकाम पर पहुंचगा, जिसकी कल्पना हमने की थी।

राम का विरोध करती है कांग्रेस
फडणवीस ने कांग्रेस के आचार्य प्रमोद के बयान पर कहा कि कांग्रेस के लिए बेचारे एक मात्र संत थे, जो लड़ते थे। आज उन्होंने कह दिया कि कांग्रेस के अंदर केवल राम जन्मभूमि का विरोध नहीं है, राम का विरोध है। हिंदुत्व का विरोध नहीं, हिंदू का विरोध है। हम तो उन्हें पहले ही समझाते थे, लेकिन वे मानते नहीं थे। हमारा कहना है, जो राम के नहीं हैं, वे काम के नहीं हैं। जो रामजी के पीछे खड़े हैं, पूरा भारत उनके पीछे खड़ा है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें