अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

14 जुलाई को देवी अहिल्या पैरा मेडिकल कॉलेज होगा नीलाम

Share

14 जुलाई को इंदौर जिले के सांवेर तहसील के ग्राम बरोदा अर्जुन में स्थित देवी अहिल्या पैरा मेडिकल कॉलेज के भवन को नीलाम किया जाएगा। नीलामी की यह कार्यवाही बकाया भू-राजस्व की वसूली के लिये की जा रही है। क्षिप्रा क्षेत्र के नायब तहसीलदार संजय गर्ग ने बताया कि नीलामी की यह कार्यवाही 14 जुलाई को दोपहर 2 बजे नायब तहसीलदार कार्यालय क्षिप्रा परिसर में की जाएगी।

कॉलेज के संचालक अजय हार्डिया के विरूद्ध एक करोड़ 59 लाख 60 हजार रूपये से अधिक का भू-राजस्व बकाया है। इस राशि के अलावा ब्याज की भी वसूली की जायेगी। संबंधित बकायादार द्वारा निर्धारित तिथि तक उक्त राशि जमा नहीं करने पर नीलामी की कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि 2 साल पहले तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह ने सरकारी जमीन के दस्तावेजों की जालसाजी कर वहां बिना डायवर्सन की जमीन पर पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट खोलने के मामले में भी देवी अहिल्या नर्सिंग कॉलेज के डायरेक्टर अजय पुत्र मदनलाल हार्डिया के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें