अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्यालय का नहीं सुधर रहा ढर्रा, रजिस्ट्रार को हटाया

Share

पिछले दिनों कुछ कर्मचारियों पर निगम कमिश्नर ने की थी निलंबन की कार्रवाई, परेशान वृद्धा को लेकर खुद कार्यालय लेकर गए थे

इन्दौर। नगर निगम के जन्म/मृत्यु पंजीयन प्रमाण पत्र कार्यालय में व्याप्त लापरवाहीयां दूर नहीं हो पा रही हैं और लोग परेशान हो रहे हैं। कार्यालय में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग चक्कर लगाते हैं, ऐसा ही एक मामला पिछले दिनों निगम कमिश्नर के पास आया था तो, उन्होंने लापरवाही पर कुछ कर्मचारियों निलंबित कर दिया था और अब रजिस्ट्रार अखिलेश उपाध्याय को हटा कर उनके स्थान पर वीरेन्द्र उपाध्याय को रजिस्ट्रार बनाया है।

जन्म/मृत्यु पंजीयन प्रमाण पत्र कार्यालय में कई प्रमाण पत्रों में त्रुटियों के सुधार के लिए लोगों को

लंबे चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और साथ ही नए प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी तमाम मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार वहां तैनात कर्मचारी पोर्टल का बहाना लेकर लोगों को अलग अलग तारीखें देते रहते हैं और इसके चलते लोग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वहां चक्कर लगाते रहते हैं।

यही हाल विवाह पंजीयन डेस्क का भी है। जहां घंटों इंतेजार के बाद विवाह पंजीयन बमुश्किल हो पाता है और उसमें भी तमाम खानापुर्ती के साथ साथ कई चक्कर आवेदकों से लगवाए जा रहे हैं। दरअसल जन्म-मृत्यु पंजीयन प्रमाण पत्र कार्यालय में पूराना स्टाफ हटाया जा चुका है और नए कर्मचारियों की तैनाती की गई थीं, जिसके

चलते कई कर्मचारियों को ही प्रमाण पत्रों के मामले में जानकारी नहीं होती और वे आवेदकों से तमाम कागजात बुलवाते हैं। पिछले दिनों निगम कमिश्नर शिवम वर्मा के पास जनसुनवाई में पहुंची एक वृद्ध ने प्रमाण पत्र को लेकर शिकायत की थी कि वे कई दिनों से कार्यालय के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसके बावजूद प्रमाण पत्र नहीं बना कर दिया जा रहा है। इस पर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा खुद वृद्धा के साथ जन्म/मृत्यु पंजीयन प्रमाण पत्र कार्यालय पहुंच गए थे और उन्होंने संबंधितों को इस मामले में लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई थी और एक कर्मचारी को निलंबित भी कर दिया था। इसके

बावजूद वहां के ढरें में कोई सुधार नहीं नजर आया तो अब रजिस्ट्रार को बदल दिया गया है। रजिस्ट्रार अखिलेश उपाध्याय को हटा कर उनके स्थान पर वीरेन्द्र उपाध्याय को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुछ अन्य के भी हुए तबादले

नगर निगम कमिश्नर वर्मा ने जारी आदेश में सहायक यंत्री दोलत सिंह गुंडिया को शाला प्रकोष्ठ का कार्यपालन यंत्री बनाया है। उपयंत्री राहुल शर्मा को झोन 19 के अलावा झोन 12 में ड्रेनेज और जनकार्य का जिम्मा सौंपा गया है, वहीं गौरव आर्य और पंकज शर्मा को भी अलग अलग वार्डों की जिम्मेदारियां सौंपी गई है। उपयंत्री प्रिंस कुमार और मोनिका नेहलानी को भी अतिरिक्त वार्डों में जनकार्य और ड्रेनेज के कार्यों का प्रभार सौंपा गया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें