अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

दिग्विजय ने दीमक से की RSS की तुलना; बोले- नाथूराम के भाई गोपाल गोडसे ने यह बात कही थी

Share

दौर में युवा कांग्रेस के सिंहनाद कार्यक्रम में पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने RSS पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- संघ रजिस्टर्ड संस्था नहीं है। इसकी कोई सदस्यता नहीं है, कोई अकाउंट नहीं है। संघ का कार्यकर्ता आपराधिक प्रवृत्ति में पकड़ा जाता है, तो वह कहते हैं कि हमारा सदस्य ही नहीं है। दिग्विजय सिंह ने नाथूराम गोडसे के भाई गोपाल गोडसे को कोट किया। बोले- गोपाल गोडसे ने कहा था कि हम तो संघ में रहे हैं। आप ऐसे संगठन से लड़ रहे हैं, जो ऊपर से नहीं दिखता है, लेकिन नीचे जैसे दीमक लगती है घर में, उस तरह से काम करता है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं जब यह कहूंगा, तो सबसे ज्यादा गालियां मैं खाऊंगा, क्योंकि मैंने RSS की तुलना दीमक के साथ की है।

पीएचक्यू ने अभिनंदन जैसी मूंछ रखने वाले कॉन्स्टेबल राकेश को किया बहाल

भारतीय वायुसेना के जांबाज ग्रुप कैप्टन अभिनंदन के जैसी मूंछ रखने वाले भोपाल के सस्पेंड कॉन्स्टेबल राकेश राणा को बहाल कर दिया गया है। को-ऑपरेटिव फ्रॉड एवं लोक सेवा गारंटी के एआईजी प्रशांत शर्मा ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। सस्पेंड होने की खबर सामने आने के 24 घंटों के अंदर ही पीएचक्यू ने आदेश बदलते हुए राकेश राणा को बहाल कर दिया है। इसमें कहा गया कि राकेश को सस्पेंड करने के आदेश सक्षम अधिकारियों द्वारा नहीं जारी किया गया। इस कारण इसे तत्काल प्रभाव वे निरस्त किया जाता है।पूरी खबर पढ़ें

सागर में इंजीनियर 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

सागर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय में परियोजना यंत्री सिविल इंजीनियर एमपी अहिरवार को 20 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा। वह बिल पास कराने के नाम पर पैसे मांग रहा था।

सागर में इंजीनियर को घूस लेते पकड़ा गया है। चश्मा पहने कुर्सी पर बैठे एमपी अहिरवार।

सागर में इंजीनियर को घूस लेते पकड़ा गया है। चश्मा पहने कुर्सी पर बैठे एमपी अहिरवार।

भोपाल नेशनल पार्क की गुलाबो नहीं रही

नेशनल पार्क वन विहार में भोपाल की गुलाबो नहीं रही। रविवार-सोमवार की रात को मादा भालू गुलाबो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मादा भालू गुलाबो को मई 2006 में 25 वर्ष की उम्र में कलंदरों से रेस्क्यू किया गया था। मृत मादा भालू का पोस्टमॉर्टम डॉ. अतुल गुप्ता वन्यप्राणी चिकित्सक वन विहार और डॉ. रजत कुलकर्णी, वन्यप्राणी चिकित्सक, वाइल्ड लाइफ एसओएस वन विहार द्वारा किया गया। मृत्यु का कारण अतिवृद्धावस्था के कारण आंतरिक अंगों का काम न करना पाया गया। उसकी स्वभाविक मृत्यु हुई है। मृत मादा भालू का पोस्टमॉर्टम उपरांत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के समक्ष शवदाह कर दिया गया। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में भालुओं का स्वास्थ प्रबंधन एवं रखरखाव वाइल्ड लाइफ एसओएस संस्था द्वारा किया जाता है।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान की मादा भालू गुलाबो।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान की मादा भालू गुलाबो।

जबलपुर में आदिवासी दंपती की जलाकर हत्या, खेत में बने मकान में सो रहे थे

जबलपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बरगी के चौरई गांव में आदिवासी दंपती को जलाकर मार डाला गया। दोनों के शव खेत में बने मकान में मिले। जानवरों को रस्सी काटकर भगा दिया गया था। जानवर गांव वाले घर पहुंच गए। उनकी रस्सी कटी देख परिजन खेत पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम पहुंच गई थी।

बरगी पुलिस के अनुसार चौरई गांव निवासी आदिवासी दंपती सुबेर सिंह (60) और उसकी पत्नी सीताबाई (55) खेत वाले मकान में सोते थे। यहां जानवर भी पाल रखे हैं। दोनों की सोमवार सुबह जली हालत में लाश मिली। प्रथम दृष्टया हत्या के बाद शव को जलाने की बात कही जा रही है। बेटे और बहू गांव के मकान में रहते हैं। सुबह खेत में बंधे जानवर घर पहुंचे और उनकी रस्सी कटी दिखी, तब परिजनों को संदेह हुआ। वे खेत पहुंचे तो वहां का नजारा देख सन्न रह गए। घटना की सूचना पाकर बरगी विधायक संजय यादव भी पहुंच रहे हैं। जबलपुर से अधिकारी भी मौके पर रवाना हो गए हैं।

जबलपुर में आदिवासी दंपती के जले हुए शव मिले।

जबलपुर में आदिवासी दंपती के जले हुए शव मिले।

रतलाम के विक्रमगढ़ में धर्मस्थल को लेकर विवाद में पथराव, दुकानों में तोड़फोड़; पुलिस तैनात

रतलाम के विक्रमगढ़ क्षेत्र में एक धर्मस्थल के बाहर दो पक्षों में विवाद हो गया। पथराव हुआ और आसपास की कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस बल तैनात करना पड़ा। एसडीओपी आलोट के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है।

बताया जा रहा है कि यहां जो धर्मस्थल है, इसे एक पक्ष बाबा रामदेव का मंदिर बताकर पूजा करता है। दूसरे पक्ष का कहना है कि यह बाबा पीर की दरगाह है। कुछ लोगों का कहना है कि अक्सर यहां आरती होती है। रविवार रात भी 8 बजे आरती हुई। इसके बाद जयकारे और नारेबाजी के दौरान कुछ लोगों ने आपत्ति लेते हुए विवाद शुरू कर दिया। दूसरे पक्ष का कहना है कि हम दरगाह के पास खड़े थे, तभी मुंज गांव की तरफ से लोग आए और जयकारे लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया।

मौके पर पुलिस तैनात है।

मौके पर पुलिस तैनात है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें