अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

दिग्विजय सिंह ने बताया- किसके सर्वे पर फाइनल होगा उम्मीदवार

Share

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन के लिए अलग-अलग सर्वे कर रही है। कांग्रेस के सीनियर नेता और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। भोपाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए नेता आपस में लड़ें नहीं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार वही फाइनल होगा जिसे कमलनाथ फाइनल करेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कमलनाथ ही सर्वेसर्वा हैं। उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी सरकार को हराना है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि डरो मत और लड़ो मत। उन्होंने कहा कि टिकट के कई दावेदार मुझसे मिले। दावेदार बहुत ज्यादा हो गए हैं। लेकिन इस बार के चुनाव में किसी भी नेता के पास मत जाइए क्योंकि फाइनल टिकट कमलनाथ के सर्वे के आधार पर ही मिलेगा। दिग्विजय ने कहा कि कमलनाथ ही सर्वेसर्वा हैं।

हाल ही में दिग्विजय सिंह सागर जिले के दौरे पर पहुंते थे। यहां टिकट के कई दावेदारों ने दिग्विजय सिंह से मुलाकात की थी। विधानसभा चुनाव के लिए कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दिग्विजय सिंह के पास 66 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी है जहां बीजेपी लगातार चुनाव जीत रही है। दिग्विजय सिंह इन 66 विधानसभा सीटों का दौरा कर चुके हैं।

दिग्विजय सिंह ने इन 66 विधानसभा सीटों की सर्वे रिपोर्ट पार्टी हाई कमान को सौंप दी थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही हैं थी कि इसके सर्वे के आधार पर टिकट मिलेगा। कमलनाथ राज्य की 230 विधानसभा सीटों के लिए अलग से सर्वे करवा रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी सर्वे रिपोर्ट के आधार पर उम्मीदवारों का टिकट फाइनल होगा।

राज्य में इसी साल होंगे चुनाव
मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी रणनीति पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम पहले से घोषित करने की योजना बना रही है जिससे उम्मीदवार को जनसंपर्क करने के लिए अधिक से अधिक समय मिले।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें