अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

रामजन्म भूमि जमीन खरीद पर दिग्विजय का हमला:देखो ऐ दीवानों तुम ये काम न करो, राम का नाम बदनाम न करो..

Share

भोपाल

राम मंदिर निर्माण के लिए खरीदी गई जमीन के तथाकथित भ्रष्टाचार के मामले में दिग्विजय सिंह उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने सिलसिलेवार कई ट्वीट कर इस पूरे मामले पर अपनी राय रखी है। उन्होंने PM मोदी को ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा’ का वादा याद दिलाते हुए ट्वीट किया है। योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा है कि वह अपने मुख्यमंत्री रहते हुए भगवान राम के मंदिर निर्माण में इस प्रकार का भ्रष्टाचार तो न होने दें। इधर, भाजपा विधायक रामेश्वर सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह राजीव गांधी न्यास का हिसाब क्यों नहीं मांगते जिसे दशकों से कांग्रेस चाट रही है।

बता दें कि राम मंदिर के लिए खरीदी गई जमीन के मामले में भ्रष्टाचार के आरोप रविवार को लगाए गए हैं। कुछ दस्तावेज के आधार पर कहा जा रहा है कि चंद मिनटों में ही 2 करोड़ की जमीन की कीमत बढ़कर 18 करोड़ की हो गयी और राम मंदिर ट्रस्ट ने इस जमीन को खरीदा है। यह दस्तावेज 18 मार्च को हुई जमीन की रजिस्ट्री से संबंधित बताए जा रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- “राम मंदिर निर्माण में भी भ्रष्टाचार का अवसर ढूंढ लिया? VHP न पहले एकत्रित चंदे का हिसाब देती है न अब उनसे उम्मीद है। योगी जी आप तो अपने मुख्यमंत्री रहते हुए भगवान राम मंदिर निर्माण में इस प्रकार का भ्रष्टाचार तो न होने दें। यदि यह सही नहीं है तो स्पष्टीकरण दें। “

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में घोटाले का आरोप:पूर्व मंत्री का सवाल- 2 करोड़ की जमीन 10 मिनट में 18.5 करोड़ की कैसे हो गई

आगे दिग्विजय सिंह ने लिखा – “देखो ऐ दीवानों तुम ये काम न करो राम का नाम बदनाम न करो ” “भूमि खरीद में 16 करोड़ का घोटाला है तो मंदिर निर्माण में जो हजारों करोड़ का चंदा उगाहा गया है, उसमें मौजूदा ट्रस्ट -जिसमें VHP के पदाधिकारी व मोदी जी द्वारा मनोनीत सदस्य हैं- वे कितना और भ्रष्टाचार करेंगे ? अंदाजा लगाएं।

उन्होंने PM मोदी से सवाल करते हुए पूछा, “यदि आपके द्वारा गठित न्यास पर भ्रष्टाचार का आरोप लगता है तो आप पर भी लगता है। आपने 2014 में वादा किया था ‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’ लेकिन वह भी एक और जुमला ही निकला। यदि यह आरोप सही हैं और आप ईमानदार हैं तो तत्काल मौजूदा न्यास को भंग कर पूरे प्रकरण को CBI व ED को सौंपे और पूर्व में गठित रामालय न्यास को भगवान राम मंदिर निर्माण का काम सौंपें। “

“मोदी जी आप से पूर्व में ही मैंने अनुरोध किया था कि नए ट्रस्ट के गठन के बजाय आप पूर्व से गठित रामालय ट्रस्ट को ही निर्माण का कार्य सौंप दें। हालांकि, आपने राजनीतिकरण कर पूरा न्यास VHP/RSS को सौंप दिया। यह वही संगठन है जिसने पहले मंदिर निर्माण में उगाहे 1400 करोड़ चंदे का हिसाब अभी तक नहीं दिया। निर्मोही अखाड़े के अनेक सदस्यों द्वारा कई बार मांगने पर भी हिसाब नहीं दिया गया। “

MLA रामेश्वर शर्मा ने पूछा- राजीव गांधी न्यास का हिसाब क्यों नहीं मांगते

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। उन्हाेंने कहा कि दिग्विजय सिंह राजीव गांधी न्यास का हिसाब क्यों नहीं मांगते जिसे दशकों से कांग्रेस चाट रही है। हिंदुओं में फूट डाला और राजकरो की नीति पर कांग्रेस काम करती आयी है। पर अब यह नहीं चलेगी। हिंदू अब नहीं लड़ने वाला। हिंदू एक था, एक है और रहेगा। शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह समेत सपा, आप, बसपा और कांग्रेस में हिंदुओं के भेष में औरंगजेब और बाबर है। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि ना तो राम मंदिर का निर्माण रोक सकते। ना हिंदुओं की एकता रोक सकते। ना ही 370 को अब वापस ला सकते। अयोध्या में जमीन खरीदी के मामले पर कहा कि सबकुछ सामने है। जमीन खरीदी है। ई-पेमेंट से भुगतान हुआ है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें