अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नौसेना के नए चीफ होंगे दिनेश कुमार त्रिपाठी

Share

नई दिल्ली। नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को नए नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार वॉइस एडमिरल त्रिपाठी 30 अप्रैल को नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। उसी दिन मौजूदा नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार सेवानिवृत हो रहे हैं। करीब 40 साल के कार्यकाल में वीए त्रिपाठी कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

खास बात है कि त्रिपाठी ऐसे समय पर पद संभाल रहे हैं, जब भारतीय युद्धपोत हूती विद्रोहियों की बढ़ी हुई गतिविधियों के बीच सक्रिय हैं। अब तक भारतीय युद्धपोतों ने ऐसी 20 घटनाओं का जवाब दिया है। इधर, चीन भी भारतीय समुद्र क्षेत्र में गतिविधियां तेज कर रहा है और पाकिस्तान के साथ उसकी मिलीभगत भी भारत के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। वॉइस एडमिरल त्रिपाठी का जन्म 15 मई 1964 में हुआ था और उन्हें एक जुलाई 1985 में नौसेना में कमीशन मिला था। उन्हें संचार के क्षेत्र तथा इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर में विशेष महारत हासिल है। उन्होंने आईएनएस विनाश, आईएनसएस कर्चि और आईएनएस त्रिशूल जैसे युद्धपोतों की कमान संभाली है। वॉइस एडमिरल त्रिपाठी को उल्लेखनीय तथा सराहनीय सेवा के लिए अति विशष्टि सेवा पदक तथा नौसेना पदक से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले दिनेश त्रिपाठी ने वेस्टर्न नेवल कमांड में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पदभार संभाला था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें