अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*(-टिमरनी मंडी में अव्यवस्थाएं,किसान परेशान*

Share

टिमरनी  टिमरनी की कृषि उपज मंडी में इन दिनों  कृषि उपज की बंपर आवक के चलते किसानों को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई मर्तबा मार्ग अवरुद्ध हो जाने से आम नागरिक भी परेशान होते हैं ।

आम नागरिकों को परेशानी से मदद करने के नाम पर पुलिस की कानून व्यवस्था भी शून्य नजर आ रही है जिसे कहीं मर्तबा विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है तथा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन को इस और ध्यान देने की आवश्यकता महसूस की जा रही बतलाया जाता है मंडी के पास कुल 17 एकड़ भूमि थी जिसमें से दो एकड़ के लगभग भूमि नहर एवं मार्ग में निकल चुकी है लगभग 15 एकड़ भूमि है जबकि बतलाया जाता है कृषि उपज मंडी को लगभग 30 एकड़ भूमि की आवश्यकता है तब जाकर किसान को कुछ राहत महसूस हो सकती है परंतु इस और ना तो जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित हो रहा है ना जिला प्रशासन इस और ध्यान दे रहा है जिससे किसान एवं आम नागरिक परेशान नजर आ रहे हैं बतलाया जाता है इस संदर्भ में ज्ञापन आवेदन दिए जाएंगे और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की रूपरेखा की तैयार की जा सकती है जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें