अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*23 नवंबर को समाजवादी पार्टी का इंदौर उज्जैन संभाग का संभागीय सम्मेलन इंदौर में*

Share

*प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मनोज यादव मुख्य अतिथि होंगे, सम्मेलन में दोनों संभागों की जन समस्याओं को लेकर संघर्ष का फैसला होगा*

इंदौर।आगामी 23 नवंबर 2025 रविवार को इंदौर उज्जैन संभाग का संभागीय सम्मेलन इंदौर में आयोजित किया गया है । सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष डॉ मनोज यादव होंगे जबकि विशेष अतिथि वरिष्ठ समाजवादी नेता तथा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल रहेंगे सम्मेलन 23 नवंबर रविवार को दोपहर 12:00 बजे से अभिनव कला समाज सभागृह गांधी हाल में आयोजित किया गया है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव रामस्वरूप मंत्री इंदौर जिला अध्यक्ष बटेश्वर नाथ सिंह तथा नगर अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर उज्जैन संभाग के इस सम्मेलन में

नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार ,इंदौर ,खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर एवं बड़वानी जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भागीदारी करेंगे।

सम्मेलन में प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, बंद होते उद्योग, विस्थापन, गांवों  से पलायन,अनियोजित विकास सहित मालवा निमाड अंचल की विभिन्न समस्याओं पर विचार किया जाएगा, प्रस्ताव पास किए जाएंगे और आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें