अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सांसद अनुभव मोहंती का तलाक मंजूर,शादी के 8 साल बीते, पर पत्नी ने नहीं बनाए फिजिकल रिलेशन 

Share

ओडिशा हाई कोर्ट ने बीजू जनता दल (बीजेडी) सांसद और उड़िया अभिनेता अनुभव मोहंती का तलाक मंजूर कर लिया। अनुभव का अपनी पत्नी वर्षा प्रियदर्शनी से तलाक का केस लंबे समय से चल रहा था। आखिर तमाम आरोप-प्रत्यारोप के बाद दोनों के बीच आधिकारिक तलाक मंजूरी हो गई।

हाई कोर्ट न्यायाधीश अरिंदम सिन्हा और न्यायमूर्ति सिबो शंकर मिश्रा की खंडपीठ ने स्थानीय परिवार अदालत के पहले के उस फैसले को भी रद्द कर दिया, जिसमें इस साल सितंबर में तलाक की मोहंती की अपील को खारिज कर दिया गया था। अनुभव मोहंती के वकील ललितेंदु मिश्रा ने फैसला सुनाए जाने के बाद कहा कि खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता अनुभव मोहंती के साथ उनकी पत्नी ने क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया था क्योंकि वह 2014 में उनसे शादी के बाद अंतरंगता से डरती थी। इस आधार पर, उच्च न्यायालय ने हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13 (1) (आईबी) के तहत तलाक के आदेश द्वारा विवाह को भंग करने की घोषणा की।

शादी के 2 साल बाद ही विवाद​

​शादी के 2 साल बाद ही विवाद​


अनुभव मोहंती ओडिसी फिल्मों के लोकप्रिय ऐक्टर हैं। इसके अलावा वह बीजेपी सांसद हैं। अनुभव मोहंती ने 2014 में अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शनी से शादी की थी। हालांकि कुछ समय बाद ही अनुभव और वर्षा के बीच मनमुटाव की खबरें आने लगीं। 2016 में अनुभव मोहंती ने पत्नी वर्षा के खिलाफ केस दायर किया था।

अनुभव और वर्षा ने लगाए थे क्या आरोप​

​अनुभव और वर्षा ने लगाए थे क्या आरोप​


अनुभव मोहंती ने आरोप लगाए थे, ‘शादी के 2 साल बीत गए लेकिन मेरी पत्नी यौन संबंधों और स्वाभाविक दांपत्य जीवन की अनुमति नहीं देती है। वर्षा के साथ शारीरिक अंतरंगता स्थापित करने के गंभीर प्रयासों के बाद हमेशा निराशा मिली।’ दूसरी ओर वर्षा ने अपनी याचिका में अनुभव पर मां बनने के अधिकारों से वंचित रखने का आरोप लगाया। वर्षा ने यह भी दावा किया कि अनुभव आदतन शराबी हैं और उनके कई अफेयर्स हैं।’

कौन हैं अनुभव मोहंती?​

​कौन हैं अनुभव मोहंती?​


ओडिसी फिल्मों में लोकप्रिय एक्टर अनुभव मोहंती ने 2013 में बीजेडी जॉइन की। 2014 में ओडिशा सरकार ने अनुभव मोहंती को राज्यसभा सांसद बनाया। 2019 में अनुभव मोहंती लोकसभा चुनाव लड़े। उन्हें बीजेडी ने ओडिशा की केंद्रपाड़ा सीट से टिकट दिया। अनुभव चुनाव में जीतकर लोकसभा सांसद बने।

चर्चा में रहा वर्षा और अनुभव के रिश्ता​

​चर्चा में रहा वर्षा और अनुभव के रिश्ता​


अनुभव मोहंती ने जुलाई 2020 में पत्नी वर्षा प्रियदर्शनी के खिलाफ दिल्ली की कोर्ट में तलाक अर्जी दाखिल की थी। इसके बाद वर्षा ने भी अपने पति अनुभव मोहंती के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्जा करवाया था। दोनों के बीच विवाद की खबरें खूब चर्चा में रहीं। वर्षा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके केस को कटक में ट्रांसफर करवाया था। यहीं पर दोनों का केस चल रहा था।

​कौन हैं वर्षा प्रियदर्शनी?​

​कौन हैं वर्षा प्रियदर्शनी?​


वर्षा पेशे से ऐक्ट्रेस हैं। वह उड़िया और बंगाली फिल्मों में काम करती हैं। वर्षा प्रियदर्शिनी अपने सोशल वर्क के लिए भी फेमस हैं। बच्चों की एजुकेशन और महिला सशक्तीकरण के लिए भी वर्षा काम करती हैं।

​अनुभव ने बयां किया था दर्द​

​अनुभव ने बयां किया था दर्द​


पत्नी से विवाद मामले में अनुभव मोहंती ने अपना दर्द सोशल मीडिया पर कई बार बयां किया। जब तलाक का केस हुआ तो उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि हमारी शादी को 8 साल हो गए हैं, लेकिन इतने सालों बाद भी उनकी पत्नी ने उनके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। वह जब भी उनके पास जाते वह इजाजत नहीं देती। उन्होंने कहा था कि वह मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। कोई कितने दिन और इंतजार करे? मैं अपनी पत्नी से तलाक चाहता हूं, लेकिन अभी मामला कोर्ट में है।

देश-दुनिया, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल से जुड़ी हर खबर

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें