अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

करती  है  तर्पण  नौकरशाही हिन्दी  का दोस्तो

Share

सरल कुमार वर्मा

होता है पितृ पक्ष में एक दिवस हिंदी का दोस्तो
करती है तर्पण नौकरशाही हिन्दी का दोस्तो

अंग्रेजियत बसी है दिल में माशूक सी जिनके
मिलकर वो बैंड बजाते हैं हिंदी का दोस्तो

स्टार्टअप है स्किल है मेक इन इंडिया है यारो
सरकार को किस कदर है लव हिंदी का दोस्तो

जो मुल्क का हुआ है कुछ उससे भी बढ़ कर
हो रहा विकास दुनिया में हिंदी का दोस्तो

शब्दकोश में हुआ इजाफा थैंक्स बाजारवाद का
वर्ना कसर नही थी वाट लगने में हिंदी का दोस्तो

गूंगा बनाकर रखे है अब तक जो देश को
कहते हैं घंटा बज रहा विदेश में हिंदी का दोस्तो

सभ्यता के आंचल में भाषा पलती है “सरल”
रस्म निभाने से होगा क्या भला हिंदी का दोस्तो
सरल कुमार वर्मा
उन्नाव,यूपी
9695164945

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें