अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सेवानिवृत्ति पर प्रधान पाठक श्री चतरसिंह गेहलोत द्वारा ₹5100 का दान

Share

बेटमा : शासकीय माध्यमिक विद्यालय राजपुरा के प्रधान पाठक  कालासुरा निवासी श्री चतरसिंह गेहलोत द्वारा अपनी सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह आयोजित कर सेवा भारती द्वारा संचालित जीवन उमंग बालिका अनुसूचित जनजाति छात्रावास भिचोली मर्दाना की बालिकाओं के भोजन के लिए ₹5100 का चेक मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के सोहनलाल परमार को प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री गोपाल सिंह चौधरी जिला पंचायत उपाध्यक्ष, श्री गुमान सिंह पंवार, भाजपा जिला महामंत्री, श्री मोहन सिंह कछवा पूर्व कृषि समिति अध्यक्ष, श्री दिनेश गर्ग पूर्व सांसद प्रतिनिधि, प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री बीएल चौहान, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के विकासखंड अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बिसुरिया, जिला संगठन मंत्री जीवनलाल पटेल, अंतरसिंह मानकर, श्री मधु गेहलोत सहित संकुल के शिक्षकों गणमान्य नागरिकों समाजसेवियों ने श्री गेहलोत को बधाई दी एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें