अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*भोपाल में गधों को खिलाए गुलाब जामुन और गले में डाली माला*

Share

भोपाल और उसके आसपास के इलाकों में उस तरह की बारिश नहीं हुई, जैसे उम्मीद की गई थी. इस वजह से लोग परेशान हो रहे हैं. अब बारिश करवाने के लिए लोगों ने एक अनोखा टोटका निकाला है, जहां गधे के गले में फूल माला डालकर उसे गुलाब जामुन खिलाए गए हैं. अब यह घटना खूब सुर्खियां बटोर रही है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई इलाकों में मानसून की बेरुखी ने आम जनता और किसानों को परेशान कर रखा है. लोग उमस से काफी परेशान हैं. अब लोग भगवान को मनाने के साथ-साथ अनोखे टोटकों का सहारा ले रहे हैं. ऐसा ही एक दिलचस्प और अनूठा नजारा देखने को मिला, जहां रूठे हुए इंद्र देव को प्रसन्न करने और भटके मानसून को वापस बुलाने के लिए गधों को बकायदा गुलाब जामुन खिलाए गए.

टोटके ने खींचा सभी का ध्यान
स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित इस अनोखे टोटके में गधों को बुलाकर उन्हें बड़े चाव से गुलाब जामुन खिलाए गए. आयोजन में शामिल लोगों का मानना है कि पारंपरिक मान्यताओं और टोटकों के जरिए इंद्र देव को प्रसन्न किया जा सकता है. लोगों ने हाथों में पोस्टर लिए, जिन पर लिखा था. इंद्र देव मान जाओ. यह आयोजन एक तरफ जहां अच्छी बारिश की कामना के लिए की गई प्रार्थना था, वहीं दूसरी तरफ मानसून की देरी पर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन भी था.

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे वीडियो
अब गधे को गुलाब जामुन खिलाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. लोगों का कहना है कि अब इस टोटके से जल्द ही भटके हुए मानसून की वापसी होगी और शहर में झमाझम बारिश होगी.

स्थानीय लोगों को कहना है कि जब सारे प्रयास विफल हो जाएं, तो आस्था और पारंपरिक टोटके ही सहारा बनते हैं और इस प्रयास से उन्हें सफलता मिलेगी. अब यह देखने वाली बात होगी कि गधों को खिलाए गए जामुन का असर इंद्र देव पर कितनी जल्दी होता है और भोपाल वासियों को इस उमस भरी गर्मी से कब राहत मिलती है?

भारत में पहले भी लोग बारिश के लिए कई तरह के टोटके कर चुके हैं. इनमें बच्चों को कीचड़ में नहलाना, मेढ़कों की शादी करवाना, गधों और कुत्तों की शादी या उन्हें मिठाई खिलाना शामिल रहे हैं. लोगों का मानना है कि इस तरह से इंद्र देव प्रसन्न हो जाते हैं और बारिश करवा देते हैं.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें