अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

रिटायर्ड CSP और जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

Share

इंदौर

भंवरकुआं थाने में महिला ने सास-ससुर और पति पर दहेज प्रताड़ना और तलाक के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज कराया है। दरअसल, मामला विवादों में रहने वाले आलीराजपुर के जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही और उनके पिता अशोक रंगशाही (रिटायर्ड सीएसपी) के खिलाफ दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया, नेमावर रोड निवासी फरहत नाजनीन ने शिकायत की थी। फरहत ने बताया, विनय रंगशाही और वह साथ में पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। बाद में उन्होंने शादी कर ली। फरहत की भी स्वास्थ्य विभाग में नौकरी है। फरहत ने बताया, शादी के बाद से ही विनय ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। विनय के पिता अशोक रंगशाही और उनकी मां भी प्रताड़ित करती थी।

गौरतलब है, विनय रंगशाही कुछ समय पहले भी चर्चा में रहे थे। जब आलीराजपुर में उनके गुमशुदा होने के पोस्टर चौराहे चौराहे लगे थे। आरोप है, विनय रंगशाही अधिकारी तो आलीराजपुर के हैं, लेकिन महीनों महीनों कार्यालय की शक्ल तक नहीं देखते।

6 माह पूर्व लगे थे, अलीराजपुर में कुछ ऐसे पोस्टर

6 माह पूर्व लगे थे, अलीराजपुर में कुछ ऐसे पोस्टर

भंवरकुआं में दर्ज एफआईआर

भंवरकुआं में दर्ज एफआईआर

एफआईआर का पहला पेज जिसमेे दर्ज है धारा

एफआईआर का पहला पेज जिसमेे दर्ज है धारा

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें