अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भारी वर्षा से आमजन का जीवन हुआ अस्त-व्यस्त, किसान परेशान

Share

देपालपुर। क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है कई किसानों की खड़ी फसलें खेतों में कटी हुई डूब गई है कुछ निकालने की तैयारी में है तो कुछ खेत से बाहर लाने में बारिश में भी किसानों के पसीने छूट रहे हैं। भारी बारिश के चलते कई खेतों में कटी हुई फसलें भी बहने के समाचार प्राप्त हो रहे हैं साथ ही नगर के वार्ड नंबर 7 में भारी वर्षा से कई दुकानों व मकानों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वर्तमान समय में किसानों की खेतों में सोयाबीन की फसल तैयार खड़ी है परंतु कुछ दिनों से प्रतिदिन बारिश हो जाने से किसान तैयार फसल को भी नहीं निकाल पा रहा है साथ ही फसल को खराब होने व सोयाबीन पौधे में ही उगना प्रारंभ हो गया है। महंगे भाव की बीज डीजल खाद एवं दवाई खरीदने के बाद आज किसान के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही है व किसान भी परेशान है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें