अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सुरेंद्र संघवी के प्रगति पार्क बंगले पर ED का छापा; मनी लॉन्ड्रिंग केस में घेरने की तैयारी

Share

इंदौर

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंदौर में रियल एस्टेट कारोबारियों पर शिकंजा कसा है। इसी कड़ी में गुरुवार को ईडी ने रियल एस्टेट कारोबारी सुरेंद्र संघवी के यहां छापामार कार्रवाई की। पता चला है कि संघवी सहित अन्य कारोबारियों ने कई गृह निर्माण संस्थाओं की जमीन के लेन-देन में गड़बड़िया की और बड़ी राशि अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की। विभाग की टीमें छानबीन में जुटी है। कुल कितने की गड़बड़िया की गई है, यह अभी पता नहीं चला है।

सुबह करीब 6 बजे कई टीमें कारोबारी सुरेंद्र संघवी के प्रगति पार्क, बिचौली हप्सी स्थित बंगले पर पहुंची। उस दौरान परिवार के लोग परिसर में ही मॉर्निंग वॉक पर थे। टीम ने वहां पहुंचते ही संघवी को साथ लिया और अंदर छानबीन शुरू की। इस दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। इसी तरह मनीष शाहरा और दीपक मद्दा के मामले में भी छानबीन शुरू की। अचानक हुई कार्रवाई से दोनों के परिवारों व सहयोगियों में हड़कंप मच गया।

दरअसल दो साल पहले जमीन की गड़बड़ियों के मामले में जिला प्रशासन ने सुरेन्द्र संघवी, दीपक मद्दा सहित अन्य भू माफियाओं के खिलाफ केस दर्ज किए थे। कुछ समय पहले ही कल्पतरू गृह निर्माण संस्था की लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि अपने निजी खातों में जमा कर लेने के मामले में पुलिस ने दीपक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया था, जो अभी जेल में ही है। हालांकि कुछ मामलों में दीपक को जमानत मिल गई है। करोड़ों रुपए की जमीन की गड़बड़ियों के मामले में पुलिस ने इन सभी की फाइनल रिपोर्ट तैयार की थी। इसके चलते अब ईडी ने छापामार कार्रवाई शुरू की है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें