अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

एलेन कोचिंग की घोषणा…..कोरोना में जान गंवाने वालों के बच्चों को निशुल्क कोचिंग देंगे

Share

  कोटा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान ‘एलेन’ ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि “देशभर में ऐसे सभी बच्चे जिनके माता-पिता या घर के कमाने वाला सदस्य का कोरोना से निधन हुआ है, एलन कैरियर इंस्टिट्यूट उन सभी बच्चों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग फ्री प्रदान करेगा,”एलन कैरियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर श्री नवीनजी माहेश्वरी ने ट्वीट करके कहा है कि “यदि यह बच्चे कोचिंग के लिए कोटा आते हैं तो एलेन इनके कोटा में निशुल्क आवास की व्यवस्था भी करेगा।”हमारे लिए गर्व की बात है कि कोचिंग के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध हमारे ही भवानीमंडी के एलेन (मानधना) परिवार ने लगातार इस महामारी के समय अपने प्रयासों से लोगों के दुख को कम करने का भरसक प्रयास किया है। एलेन द्वारा कोटा में स्थापित कोविड केयर सेंटर, कोटा के आदर्श कोविड केयर सेंटर में गिना जाता है, जहां अत्यंत कुशलता से से मरीजों की सेवा करके उनके जीवन की रक्षा की जा रही है।ऐलन के द्वारा इन सबके अतिरिक्त एक ₹50 लाख का फंड और बनाने की घोषणा की है, जो परिवार कोरोना से साधनहीन ही हो चुके हैं, इस फंड से उन परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा..

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें