अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आस्था या अंधविश्वास….मध्य प्रदेश में फिर भगवान की प्रतिमाओं ने पानी-दूध पिया, उज्जैन-मंदसौर-खंडवा में उज्जैन, खंडवा, मंदसौर सहित कई जिलों के मंदिरों में भीड़ उमड़ने की खबरें

Share

उज्जैन, खंडवा, मंदसौर,मध्य प्रदेश में आज शिव मंदिर में स्थापित होने वाले भगवान नंदी को लोगों ने खूब पानी और दूध पिलाया। इसे आस्था कहें या अंधविश्वास। लोगों की शिवालयों पर भीड़ के कई वीडियो वायरल हो गए हैं जिनमें बताया जा रहा है कि नंदी भगवान ने पानी और दूध पिया। उज्जैन, मंदसौर और खंडवा सहित कई जिलों के मंदिरों में भीड़ उमड़ने की खबरें आई हैं। 

आस्था: MP में फिर भगवान की प्रतिमाओं ने पानी-दूध पिया, उज्जैन-मंदसौर-खंडवा में नंदी को पानी-दूध पिलाया

मंध्य प्रदेश में शिवालयों में श्रद्धालुजनों की भीड़ उमड़़ पड़़ी है क्योंकि लोग कह रहे हैं चमत्कार है भगवान नंदी पानी और दूध पी रहे हैं। अब तक उज्जैन, खंडवा, मंदसौर, नीमच, आगर मालवा, शाजापुर जैसे जिलों की कई वीडियो वायरल हुई हैं जिनमें लोग चम्मट-कटोरी से पानी व दूध पिलाते दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को खंडवा जिले में भगवान शिव के वाहन नंदी के पानी पीने वाला वीडियो वायरल हुआ। सबसे पहले जिले के ग्राम सिवना के शिव मंदिरों में नंदी के पानी पीने की खबर फैलते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। इसके साथ ही फिर जिले के दूसरे शिव मंदिरों में भी नंदी को लोगों ने दूध पिलाकर अपनी आस्था जताई। इससे दिनभर शिव मंदिरों में नंदी को दूध पिलाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया।
 

उज्जैन में भी नंदी को लोगों ने पिलाया दूध
उज्जैन में आज दोपहर करीब एक बजे से शिव मंदिरों पर नंदी भगवान के पानी और दूध पीने की खबरें वायरल हुई। श्रद्धालुजनों ने नंदी को चम्मच, कटोरी से दूध और पानी पिलाया। इनके वीडियो बनाकर लोगों ने वायरल किए तो जिले केई मंदिरों में भीड़ लग गई। सबसे पहले उज्जैन में पिपली नाका चौराहा के शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुजनों की भीड़ नंदी को पानी और दूध पिलाती नजर आई थी। 

मंदसौर, नीमच जिले के भी शिव मंदिरों में नंदी की प्रतिमा के जल पीने की खबरों के बाद भीड़ लगी। नंदी के पानी पीने की सूचना मिलने के बाद कई मंदिरों में श्रद्धालु जल पिलाने पहुंचने लगे। मंदसौर जिले के शामगढ़, सुवासरा, सीतामऊ सहित नीमच के भी कई क्षेत्रों में नंदी की प्रतिमा के जल पीने के वीडियो सामने आए है। मंदसौर के उद्योगपति शिवालय में महिलाएं और बच्चे पहुंचकर नंदी को चम्मच से जल पिला रहे है। गौरतलब है कि कुछ साल पहले गणेश जी की प्रतिमाओं के दूध पीने के दावे भी किए गए थे।

धार के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ और नंदी को पानी पिलाने के लिए भीड़ लगी हुई हैं। खंडवा और आसपास के दूसरे शहरों से भी इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं। श्रद्धालुओं का दावा है कि भगवान की मूर्ति के सामने पानी रखते ही वे पी रहे हैं।

धार के शिव मंदिर में जुटी भक्तों की भीड़।

धार के शिव मंदिर में जुटी भक्तों की भीड़।

दावा- मूर्ति के सामने रखा दूध पी गए भगवान

खंडवा के शिव मंदिरों में श्रद्वालुओं की तांता लगा हुआ है, वजह- नंदी भगवान को अर्पित जल और दूध वह पी गए है। खंडवा के गांवों से लेकर शहर के महादेवगढ़, खारी बावड़ी और दुबे कॉलोनी से सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुए है।

इधर, मंदिर पुजारियों का कहना है कि, सुबह भक्तों ने जैसे ही नंदी के सामने पानी रखा वह गायब हो गया। धीरे-धीरे यह सूचना कानों-कान आसपास के मोहल्ले में फैल गई। लोग घर से पानी लेकर नंदी को पिलाने के लिए पहुंचने लगे। गांव सिवना के शिव मंदिर में भी शनिवार को उस समय श्रद्धालुओं का तांता लग गया, जब किसी भक्त ने नंदी द्वारा दूध पीने की बात फैला दी। सुबह 11 बजे एक भक्त मंदिर में दर्शन पूजन करने गई। पूजा के बाद उसने चम्मच में दूध नंदी की मूर्ति के आगे रखा तो दूध धीरे-धीरे गायब हो गया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें