अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

श्रीमती अरुणा जोशी सहायक शिक्षिका की सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई

Share
देपालपुर:- शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय देपालपुर में कार्यरत श्रीमती अरुणा जोशी के सेवानिवृत्त पर विद्यालय द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री बी.एल. चौहान, अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक श्री बालाराम जी सेन, विशेष अतिथि संकुल प्राचार्य श्री योगेंद्र गिते, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री संतोष जोशी, मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग पेढ़ी इंदौर के संचालक सोहनलाल परमार ,शिक्षक डॉ. विनोद वर्मा, कन्या शाला प्राचार्य श्रीमती वर्षा शर्मा, श्री राधेश्याम जी दुबे,श्री देवदत्त शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।            
     सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों द्वारा श्रीमती अरुणा जोशी के विद्यालय में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। विद्यालय परिवार द्वारा श्रीमती जोशी को शाल, श्रीफल, मंगलसूत्र ,साड़ी, स्मृति चिन्ह एवं उन्नत माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक सोहनलाल परमार द्वारा शाल श्रीफल एवं केसरिया दुपट्टा, प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक डॉ. विनोद वर्मा द्वारा शाल श्रीफल, श्रीमती हूर बानो खान द्वारा पायल, बिछिया, चूड़ी, साड़ी से सम्मानित किया।
      इस अवसर पर श्रीमती जोशी द्वारा ₹5100/- का चेक सेवा भारती द्वारा संचालित जीवन उमंग अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास बिचोली मरदाना की बालिकाओं के शैक्षणिक विकास एवं भोजन के लिए श्री सोहन लाल परमार को सभी अतिथियों की उपस्थिति में प्रदान किया। इस अवसर पर श्री जीवनलाल पटेल ,श्री रमेशचंद सोलंकी, श्री कैलाश चौहान ,श्री दिलीप शर्मा सहित विद्यालय का स्टाफ तथा श्रीमती जोशी का पूरा परिवार उपस्थित था। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री संतोष ठाकुर ने किया एवं आभार श्रीमती यास्मीन खान ने माना।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें