अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

रमजान पाक माह में फारुख भाई ठेकेदार ने गरीब मजलूम लोगों का इलाज

Share

देपालपुर। वैसे तो मुस्लिम समुदाय में सबसे विशेष और इबारत का महीना रमजान होता है। इसमें हर कोई अपने अंदाज में लोगों की मदद कर इबारत कर अपने अल्लाह को खुश करने में लगा रहता है। ऐसी ही एक शख्सियत इंदौर जिले के देपालपुर में मौजूद है जिन्होंने कोरोना की इस दूसरी लहर में जहां लोग मौत के मुंह में जा रहे थे उन्हें कोई हमदर्द नहीं मिल रहा था ऐसे दौर में देपालपुर के फारुख भाई ठेकेदार के नाम से मशहूर शख्सियत आगे आए इंतजामियां हुकूमत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों को वायु ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए कोरोना महामारी के दौर में लगे रहे। गंगा जमुना तहजीब के उदाहरण फारुख ठेकेदार ने निस्वार्थ भाव से आर्थिक रूप से जूझ रहे कई गरीब मजलूम लोगों का इलाज करवाया। नगर सुरक्षा समिति के सक्रिय सदस्य के रूप में दिन-रात कानून व्यवस्था बनाने में लगे रहे। कस्बे सहित गोकलपुर, बनेडिया, खड़ी व अन्य इलाकों के साथ-साथ इंदौर के मरीजों को भी ऑक्सीजन दिक्कत के समय सिलेंडर उपलब्ध कराने में अहम योगदान रहा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें