
फोरम फ़ॉर डेमोक्रेसी एंड कम्युनल एमिटी (FDCA) का प्रतिनिधि मंडल दिनांक 10 मई 2022 को दंगा पीड़ितों से मिलने व हिन्दू-मुस्लिम दोनो समुदायों से शांति सद्धभाव कायम रखने की अपील करने गया। प्रतिनिधिमंडल ने जिस स्थान से उपद्रव की शुरुआत हुई उस स्थान का दौरा किया व स्थानीय लोगो से बातचीत की। उसके बाद उपद्रव ग्रस्त क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा किया।प्रतिनिधिमंडल ने उपद्रव पीड़ितों से बातचीत की साथ ही वकील समुदाय के साथ भी बातचीत की। उपद्रव ग्रस्त क्षेत्र के लोगो ने बातचीत में बताया कि जोधपुर के लोग हमेशा से मिलजुल कर रहते है यह उपद्रव राजनीति से प्रेरित असमाजिक तत्वों की साजिश है। प्रतिनिधि मंडल ने अंत मे जोधपुर पुलिस कमिश्नर नवज्योती गोगई से मुलाकात की उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि किसी भी बेगुनाह की गिरफ्तारी नही होगी जिन लोगों के ख़िलाफ़ पुख्ता सबूत है उनके खिलाफ ही कानूनी कार्यवाही की जाएगी, साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति किसी के खिलाफ भी एफ. आई. आर.दर्ज कराना चाहता है उसकी एफ. आई.आर. दर्ज की जाएगी व अनुसंधान कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व सेवानिवृत्त न्यायधीश राहुल टेकचंद ने किया अन्य सदस्यों में डॉक्टर इकबाल सिद्दकी, मुज्जमिल रिज़वी,बसन्त हरियाणा, वकार अहमद खान,लालाराम दहगवाल सहित स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।




