अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

9.77 करोड़ में पांच मंजिला सरवटे बस स्टैंड बनाना था 14 करोड़ खर्च कर बनाई सिर्फ दो मंजिल, वह भी अधूरी

Share

इंदौर

नगर निगम का एक और कारनामा सामने आया है। निगम ने 9.77 करोड़ में पांच मंजिला सरवटे बस स्टैंड बनाने के लिए अप्रैल 2019 में पुराना निर्माण तोड़ा था। दावा था कि अगस्त 2020 तक निर्माण कर देंगे, लेकिन 14 करोड़ खर्च करने के बावजूद सिर्फ दो मंजिला भवन बन पाया हैै।

लेटलतीफी के लिए एक बार कांट्रेक्टर पर पांच लाख की पेनल्टी लगाई गई थी, लेकिन तय बजट में 1.97 करोड़ और फिर दो करोड़ टाइल्स, यात्रियों को धूप से बचाने के लिए शेड, सीढ़ियाें पर रैलिंग आदि के नाम पर बढ़ा दिए गए। इन सबके बाद भी कई खामियां बाकी हैं।

तैयार इमारत में कई गड़बड़ियां

डिजाइन में बदलाव- पांच मंजिला इमारत की डिजाइन दी गई थी। ऊपर तीन मंजिला होटल बनना थी, जो अब गायब है।

लिफ्ट नहीं लगी- मौजूदा बिल्डिंग में बेसमेंट, तल मंजिल और पहली मंजिल पर फूडकोर्ट है। वहां के लिए न रैम्प है न लिफ्ट लगाई है। उसका अलग टेंडर किया है।

सुलभ कॉम्प्लेक्स- पहले 20 से ज्यादा यूरिनल वाला शौचालय था। नए में दोनों मंजिलों पर 6 यूरिनल ही हैं। सवाल उठे तो सुलभ काॅम्प्लेक्स की नई बिल्डिंग बनाई। ड्राइवर रूम हटा दिया : पुराने बस स्टैंड में ड्राइवरों के विश्राम के लिए कमरा था। नए में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है।

  • 50 हजार वर्ग फीट- बेसमेंट का एरिया
  • 1.10 लाख वर्ग फीट- कुल कंस्ट्रक्शन
  • 14 करोड़ – बेसमेंट और दो मंजिलें बनाने में खर्च
  • 1272 रुपए – लागत प्रति वर्ग फीट
  • 900 रुपए – खुले निर्माण में कॉस्ट प्रति वर्ग फीट एक्सपर्ट के अनुसार
ये डिजाइन दिखाई गई थी पुराना निर्माण तोड़ते समय शहर को।

ये डिजाइन दिखाई गई थी पुराना निर्माण तोड़ते समय शहर को।

अब तक यह निर्माण हो पाया है वह भी लागत से कहीं अधिक मेंं।

अब तक यह निर्माण हो पाया है वह भी लागत से कहीं अधिक मेंं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें