अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कुछ देर कुछ घड़ी कुछ पल हम ईश्वर को परमात्मा को जरूर दें-पंडित प्रदीप मिश्रा

Share

 देपालपुर। भगवान शिव के 11 रूद्र मंदिर निर्माण के निमित्त चल रही शिव महापुराण कथा के चौथे दिन 24 अवतार मंदिर महातीर्थ में शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिवस की कथा में भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि कर्म काला हो तो रुद्राक्ष की माला भी क्या करेगी कर्म हमारी पहचान है आप जनमानस के साथ कर्म कैसा हैकुछ देर कुछ घड़ी कुछ पल हम ईश्वर को परमात्मा को जरूर दें

आपकी हिसाब की डायरी गुम हो सकती है परंतु परमात्मा की डायरी नहीं कभी गुम नहीं होगी कितना है कितना देना है कितना शेष है। भारत की नारी की विशेषता है कि पहले परिवार के सदस्य भोजन कर ले फिर वह भोजन करती है भगवान शंकर का काम है समय-समय पर सहार करना और भक्तों का भला करना ब्रह्मा जी का काम है दुनिया को देखना। मन मेरा चंचल है इसे कैसे समझाऊं भगवान तो बहरे की भी सुनता है आप कितने निर्मल भाव से कथा सुनते हैं भगवान चित्र वृत्ति को देखता हैअमृत देव पीते हैं महादेव तो विष पीते हैं। चावल का एक कण मुझे अर्पण करता है तो संसार के सभी प्राणियों को प्राप्त होता है आप जो बीमा भरते हैं बीमा आपके परिवार को मिलता है लेकिन शिव महापुराण का बीमा आपको बैकुंठ का रास्ता खोलता वन का भजन जब भी करो दिल से करो कोई भी काम हो मन से करो चाहे कथा सुनो या भजन करो मनसे करो जो परमात्मा का विरोध करता है वह सनातनी नहीं हो सकता अजगर करे न चाकरी पंछी करे न काम दास मलूका यूं कहें सबके दाता राम कहावत की पंडित प्रदीप मिश्रा ने सुंदर व्याख्या की

आपने कहा कि मुझे जन्म दिया है वही मृत्यु देगा जिसने पेट दिया है वही भोजन भी देगा शिव आराधना से बढ़कर कोई सुख नहीं मेरे भोले बम भोले भजन पर श्रद्धालु बहुत देर तक नृत्य साथ ही मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज पटेल, विधायक विशाल पटेल ने साथ में नृत्य किया। आपने कहा कि 12 ज्योतिर्लिंग में से 1 ज्योतिर्लिंग बाप और बेटी के स्नेह को दर्शाता है वह है सोमनाथ ज्योतिर्लिंग चंद्र देव जिसकी 60 कन्याओं का विवाह किया था कन्यादान का सबसे ज्यादा दुख पिता को होता है गाय बेटी और लक्ष्मी सो बा र सोच कर दान करना चाहिए मेरा बेटियों से निवेदन है कि कभी जीवन में अपने पिता को कन्यादान का अवसर जरूर प्रदान करना चाहिए क्योंकि पिता ने आपके लिए जीवन खुली किताब के रूप में रखना है बेटी बाप का गौरव है बाप बेटी का गौरव है बेटी के भाग्य से ही बाप नरक जाने से रुक जाता है। कथा के चौथे दिन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज पटेल, ट्रस्ट उपाध्यक्ष सुलोचना जगदीश पटेल, विधायक विशाल पटेल, कथा के मुख्य यजमान बब्बी दरबार ने व्यास पीठ का पूजन कर आरती की।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें