अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी का कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन

Share

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मंगलवार तड़के निधन हो गया। शैलजा का राज्य के कांगड़ा जिले के टांडा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था।

मंत्री ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजन को यह अपूरणीय क्षति सहने की ताकत देने की प्रार्थना की। शैलजा कुछ दिन पहले संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कुमार को संक्रमित पाए जाने के एक दिन बाद शनिवार को टांडा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार के चार अन्य सदस्य, उनका निजी सचिव, सुरक्षा अधिकारी और चालक भी संक्रमित पाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका और उनके परिवार का हाल-चाल जानने के लिए रविवार को उनसे बात की थी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें