इंदौर
पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने शनिवार को इंदौर प्रेस क्लब में मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। प्रदेश में क्राइम को लेकर कहां की गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश के दौरे पर है। उन्हें इस बात का जवाब देना चाहिए कि भाजपा सरकार की सरपरस्ती में मध्य प्रदेश जो देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी के रूप में पहचाना जाता था उस पर अपराधियों का राज कैसे स्थापित हो गया। उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने के मामले में भी अपनी बात रखी।

इंदौर प्रेस क्लब में मीडिया से चर्चा करते पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा।
जिम में युवक से मारपीट, युवक-युवती के खिलाफ केस दर्ज
इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के एक जिम में बीती रात करीब 8 बजे दो युवतियों और एक युवक ने मिलकर जिम के अंदर ही एक अन्य युवक से मारीट की। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद के चलते युवक पर हमला किया गया। मारपीट की घटना जिम के सीसीटीवी में कैद होने के बाद, इसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में एक आरोपी युवती जमकर गाली गलौज करती नजर आ रही है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी के आधार पर आकाश जिराती और शिखानी शर्मा पर मारपीट का केस दर्ज किया है।

जिम में मारपीट करते आरोपी।
आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर इंदौर पहुंचे, महापौर ने किया स्वागत
आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर का इंदौर के देवी अहिल्या अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने समस्त इंदौर वासियों की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर का स्वागत करते महापौर भार्गव।





